एक हाथी के कितने दांत होते हैं (एक हाथी के मुंह में कितने दांत होते हैं) – Ek Hathi Ke Munh Mein Kitne Dant Hote Hain)

Ek Hathi Ke Kitne Dant Hote Hain – ऐसा बहुत कम होता है कि हाथी आम लोगों के बीच नजर आए। जब भी हमें कहीं हाथी दिखता है तो उसे देखने के लिए हम रुक जाते हैं। हाथियों का विशाल आकार, उनके बड़े-बड़े कान और लंबी सूंड हमारे लिए कौतुहल का विषय हैं। हाथियों के बारे में बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनके बारे में हम नहीं जानते होंगे, जैसे की हाथी के कितने दांत होते हैं? तो आइये जानते है –

एक हाथी के कितने दांत होते हैं (Ek Hathi Ke Kitne Dant Hote Hain In Hindi)

एक हाथी के कुल 26 दांत होते है, जिनमे से 24 दांत सामान्य यानी छोटे और 2 दांत बड़े जिन्हे गजदंत कहा जाता है।

हाथी के दांतों को लेकर एक विशेष बात होती है। उसके जीवन काल में एक या दो बार नहीं बल्कि उससे भी अधिक बार दांत निकलते हैं। एक हाथी के जीवनकाल में छह बार निकलते निकलते है।

हाथी के मुँह से निकलने वाले दो दाँतों को गजदंत कहा जाता है। ये दांत बहुत कीमती हैं। इस कारण बड़े पैमाने पर हाथियों का शिकार किया जाने लगा, इसीलिए हाथी दाँत के व्यापार पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया।

गजदंत से विभिन्न प्रकार के आभूषण और कई अन्य चीजें बनाई जाती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार हाथी दांत का उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है। गले में पहनने के लिए हार, कलाइयों में पहनने के लिए चूड़ियाँ, शर्ट और कुर्ते के बटन जैसे आभूषण इससे बनाए जाते हैं। खासकर अमीर परिवारों में इसे स्टेटस सिंबल माना जाता है। पुराने समय में राजघरानों के बीच इसकी काफी मांग थी। हिंदुओं में हाथी के मुंह को गणेश जी का प्रतीक माना जाता है, इसीलिए लोग हाथी दांत रखना पसंद करते हैं। लेकिन धीरे-धीरे यह इतना घिनौना हो गया कि लोगों ने हाथियों को मारना शुरू कर दिया। अब लगभग सभी देशों में हाथी दांत निकालने पर प्रतिबंध है और सजा का भी प्रावधान है।

हाथी अपने आप में एक बहुत ही खास जानवर है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है और यह आस्था का प्रतीक भी है। वैसे भी हिंदू धर्म की खासियत यह रही है कि इसमें प्रकृति और जीव-जंतुओं की पूजा की जाती है, जिससे पता चलता है कि प्राचीन भारतीय लोग प्रकृति के प्रति कितने समर्पित थे।

जहां तक हाथी के भोजन का सवाल है, हाथी एक प्रजाति के रूप में आमतौर पर शाकाहारी होता है और फल, पत्ते, टहनियाँ, जड़ आदि खाता है। हाथी की एक बहुत ही अनोखी विशेषता यह है कि जब भी पृथ्वी पर भूकंप आता है, तो इसका एहसास उन्हें बहुत पहले हो जाता है।

अगर हाथी दांत की कीमत की बात करें तो यह काफी महंगा बिकता है। इनके लिए कोई निश्चित दर नहीं है, लेकिन ये काफी महंगे हैं। कुछ साल पहले पश्चिम बंगाल में 17 किलो हाथी के दांत जब्त किए गए थे, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक किलो की कीमत 10 लाख रुपये है। यानी अगर हाथी दांत का वजन 10 किलो है तो इसके लिए 1 करोड़ रुपये तक चुकाने होंगे।

यह भी पढ़े –

FAQs

हाथी के कितने दांत होती है?
हाथी के 26 दांत होते है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको एक हाथी के दांत कितने होते हैं (Ek Hathi Ke Dant Kitne Hote Hain) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख एक हाथी के मुंह में कितने दांत होते हैं (Ek Hathi Ke Munh Mein Kitne Dant Hote Hain) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment