[2024] वर्तमान में उत्तराखंड में कुल कितने जिले हैं? (Uttarakhand Mein Kul Kitne Jile Hai) – Uttarakhand Me Kitne Jile Hai

Uttarakhand Mein Kitne Jile Hai: उत्तराखंड उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है। उत्तराखंड एक खूबसूरत राज्य है। पूरे राज्य में बड़ी संख्या में हिंदू मंदिरों और तीर्थस्थलों के कारण इसे “देवताओं की भूमि” के रूप में भी जानते है।

अगर आप प्रकृति का आनंद लेने के लिए किसी ख़ास जगह की तलाश कर रहे है या आप हिंदू संस्कृति के बारे में जानने और प्राचीन मंदिरों में जाने में रुचि रखते है तो आपके लिए उत्तराखंड एक आदर्श स्थान है।

आज के इस लेख में हम आपको वर्तमान में उत्तराखंड में कितने जिले हैं के बारे में जानकारी देने वाले है। इसलिए इस लेख के अंत तक बने रहे।

तो आइये यह लेख शुरू करते है और जानते है उत्तराखंड में कितने जिले हैं (Uttarakhand Me Kitne Jile Hai) –

उत्तराखंड के बारे में (About Uttarakhand In Hindi)

उत्तराखंड का पुराना नाम उत्तरांचल था। उत्तराखंड 2000 से 2006 तक इसी नाम से जाना जाता था। राज्य का आधिकारिक नाम जनवरी 2007 से उत्तराखंड है।

उत्तराखंड राज्य का गठन 9 नवंबर 2000 को भारत के 27वें राज्य के रूप में हुआ था। पहले यह राज्य उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। राज्य की राजधानी देहरादून है। देहरादून शहर उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला चमोली है। जबकि सबसे छोटा जिला चंपावत जिला है। वही जनसंख्या की दृष्टि से उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला हरिद्वार है। जबकि सबसे छोटा जिला रुद्रप्रयाग जिला है।

उत्तराखंड राज्य का क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किलोमीटर है। उत्तराखंड राज्य में कुल 13 जिले हैं और 2 संभाग है जबकि 4 जिले प्रस्तावित जिलों में शामिल है।

वर्तमान में उत्तराखंड में कितने जिले हैं? (Uttarakhand Uttarakhand Mein Kul Kitne Jile Hai)

वर्तमान में उत्तराखंड में कुल 13 जिले हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं –

  1. चमोली (Chamoli)
  2. हरिद्वार (Haridwar)
  3. अल्मोड़ा (Almora)
  4. नैनीताल (Nainital)
  5. देहरादून (Dehradun)
  6. बागेश्वर (Bageshwar)
  7. चंपावत (Champawat)
  8. उत्तरकाशी (Uttarkashi)
  9. पिथौरागढ़ (Pithoragarh)
  10. रुद्रप्रयाग (Rudraprayag)
  11. टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal)
  12. पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal)
  13. उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar)

उत्तराखंड में नए जिले (New Districts In Uttarakhand In Hindi)

उत्तराखंड राज्य में 4 नए जिले बनने जा रहे हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं –

  • दीदीहाट (Didihat)
  • कोटद्वार (Kotdwar)
  • रानीखेत (Ranikhet)
  • यमुनोत्री (Yamunotri)

अगर उत्तराखंड के प्रस्तावित ये 4 नए जिले आधिकारिक तौर पर जिले बन जाते हैं, तो उत्तराखंड के जिलों की संख्या 13 से बढ़कर 17 हो जाएगी। लेकिन फिलहाल वर्तमान में उत्तराखंड में जिलों की संख्या 13 है। यानी की उत्तराखंड में कुल 13 जिले हैं।

उत्तराखंड के किस संभाग में कितने जिले (How Many Districts In Which Division Of Uttarakhand In Hindi)

उत्तराखंड में वर्तमान में कुल 2 संभाग है जिनके नाम है – गढ़वाल संभाग तथा कुमाऊं संभाग। आइये अब जानते है उत्तराखंड के किस संभाग में कितने जिले है उनके नाम –

गढ़वाल संभाग- उत्तराखंड के गढ़वाल संभाग में 7 जिले है जिनके नाम इस प्रकार है – चमोली, उत्तरकाशी, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल।

कुमाऊं संभाग- उत्तराखंड के कुमाऊं संभाग में 6 जिले है जिनके नाम इस प्रकार है – बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत।

उत्तराखंड के प्रस्तावित जिले (Proposed Districts Of Uttarakhand In Hindi)

उत्तराखंड राज्य में 4 नए जिले बनने जा रहे हैं। लेकिन यह अभी तक आधिकारिक तौर पर कार्यरत नहीं हुए है। बनने वाले चार नए जिलों के नाम है – दीदीहाट, कोटद्वार, रानीखेत और यमुनोत्री।

यदि उत्तराखंड राज्य के चार नए प्रस्तावित जिले आधिकारिक तौर पर जिले बन जाते हैं, तो उत्तराखंड राज्य के जिलों की संख्या 13 से बढ़कर 17 हो जाएगी।

उत्तराखंड के जिलों का क्षेत्रफल (Area Of Districts Of Uttarakhand In Hindi)

  • चमोली – 8030 वर्ग किमी
  • उत्तरकाशी – 8016 वर्ग किमी
  • पिथोरागढ़ – 7100 वर्ग किमी
  • पौड़ी – 5399 वर्ग किमी
  • टिहरी – 4080 वर्ग किमी
  • नैनीताल – 3860 वर्ग किमी
  • देहरादून – 3088 वर्ग किमी
  • अल्मोड़ा – 3083 वर्ग किमी
  • उधम सिंह नगर – 2908 वर्ग किमी
  • हरिद्वार – 2360 वर्ग किमी
  • बागेश्वर – 2302 वर्ग किमी
  • रुद्रप्रयाग – 1890 वर्ग किमी
  • चम्पावत – 1781 वर्ग किमी

FAQs For Uttarakhand Me Kul Kitne Jile Hai

वर्तमान में उत्तराखंड राज्य में कितने जिले हैं?
वर्तमान में उत्तराखंड राज्य में कुल 13 जिले है। 13 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं – चमोली, उत्तरकाशी, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत।

उत्तराखंड में कितने मंडल हैं?
उत्तराखंड में केवल 2 ही मंडल हैं। उन मंडलों के नाम है – गढ़वाल मंडल तथा कुमाऊं संभाग।

उत्तराखंड के नए जिले कौन से है?
उत्तराखंड के नए जिले दीदीहाट, कोटद्वार, रानीखेत और यमुनोत्री है। लेकिन यह अभी तक आधिकारिक तौर पर कार्यरत नहीं हुए है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखंड राज्य के सबसे बड़े जिले का नाम क्या है?
क्षेत्रफल की दृष्टि से चमोली जिला उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा जिला है।

जनसंख्या की दृष्टि से उत्तराखंड राज्य के सबसे बड़े जिले का नाम क्या है?
हरिद्वार, जनसंख्या की दृष्टि से उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा जिला है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखंड राज्य के सबसे छोटे जिले का नाम क्या है?
क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखंड राज्य का सबसे छोटा जिला चंपावत है।

जनसंख्या की दृष्टि से उत्तराखंड राज्य के सबसे छोटे जिले का नाम क्या है?
जनसंख्या की दृष्टि से रुद्रप्रयाग उत्तराखंड राज्य का सबसे छोटा जिला है।

उत्तराखंड राज्य के सबसे बड़े शहर का नाम क्या है?
देहरादून, उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा शहर है।

उत्तराखंड राज्य में कुल कितने जिले हैं उनके नाम बताइये?
उत्तराखंड राज्य में कुल 13 जिले है। जिनके नाम हैं – चमोली, उत्तरकाशी, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको उत्तराखंड में कुल कितने जिले हैं के बारे में जानकारी दी है। साथ ही जिलों के नाम और उत्तराखंड राज्य में कितने मंडल है के बारे में भी बताया है।

हमे उम्मीद है आपको यह लेख उत्तराखंड में कितने जिले हैं उनके नाम (Uttarakhand Mein Kitne Jile Hai Unke Naam) अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर जरूर करे।

Leave a Comment