शुक्रवार को छिपकली गिरने से क्या होता है, शुक्रवार को छिपकली गिरना शुभ या अशुभ

शुक्रवार को छिपकली गिरने से क्या होता है – ज्योतिष एवं शकुन शास्त्र में छिपकली से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत बताए गए हैं। छिपकलियों से डरना स्वाभाविक है क्योंकि कुछ लोग छिपकली को देखकर इतना डर जाते हैं कि घर के उस हिस्से में जाने से भी डरने लगते हैं। क्योकि उन्हें लगता है कि जो छिपकली जीभ निकालकर मच्छर खाती है, उसके शरीर में जहर होता है। यही कारण है कि वे छिपकली को छूना तो दूर उसे देखने से भी डरते हैं। अब अगर वही छिपकली उनके शरीर पर गिर जाए तो उस व्यक्ति की हालत क्या होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

खैर इन सब को छोड़ते हुए आज के इस लेख में हम आपको शुक्रवार को छिपकली गिरने से क्या होता है, शुक्रवार को छिपकली गिरना शुभ या अशुभ में बारे में जानकारी देने वाले है।

शुक्रवार को छिपकली गिरने से क्या होता है (Shukrawar Ko Chhipkali Girne Se Kya Hota Hai)

अक्सर अपने घर में छिपकलियों को दीवारों पर रेंगते हुए देखते हैं, और कई बार ऐसा भी होता है की ये हमारे शरीर के किसी हिस्से पर गिर भी जाती हैं। जब ऐसा होता है तो हम इस घटना को सामान्य घटना मान लेते हैं। लेकिन शकुन शास्त्र में छिपकली गिरने के पीछे कई कारण बताए गए हैं। तो आइये जानते है शुक्रवार को छिपकली गिरने के क्या संकेत है –

अगर शुक्रवार के दिन आपके बालों पर छिपकली गिरती है, तो यह भी अशुभ माना जाता है। यह घटना मौत से जुड़ी बताई जाती है।

यदि शुक्रवार के दिन दो छिपकलियां लड़ते समय गिर जाएं, तो यह आपके लिए अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि निकट भविष्य में आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। आपका अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों या रिश्तेदारों से झगड़ा हो सकता है।

अगर शुक्रवार के दिन आपके बाएं कान पर छिपकली गिर जाए, तो इसे शुभ माना जाता है। माना जाता है कि आपको धन लाभ होने वाला है।

अगर शुक्रवार के दिन आपके दाहिने कान पर छिपकली गिरे, तो यह भी शुभ माना जाता है। इससे माना जाता है कि आपकी उम्र बढ़ने वाली है। और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

अगर शुक्रवार के दिन आपके चेहरे पर छिपकली गिर जाए, तो यह माना जाता है कि आपको कहीं से निमंत्रण मिलने वाला है। और आपको स्वादिष्ट भोजन मिलने वाला है।

अगर शुक्रवार के दिन आपकी गर्दन पर छिपकली गिर जाए, तो इसे शुभ माना जाता है, माना जाता है कि निकट भविष्य में आपको सम्मान मिलेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है।

अगर शुक्रवार के दिन आपके दाहिने हाथ पर छिपकली गिरे, तो इसे शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे आपको धन लाभ होगा, और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी।

अगर शुक्रवार के दिन आपके बाएं हाथ पर छिपकली गिरे, तो यह आपके लिए अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि आपकी संपत्ति और धन को नुकसान होने वाला है। कोई आपसे आपकी संपत्ति छीन सकता है।

यदि शुक्रवार के दिन भौंहों पर छिपकली गिरे, तो इसे अशुभ माना जाता है। यह घटना आर्थिक हानि का संकेत देती है।

छिपकली गिरने के बाद क्या करना चाहिए (Chhipkali Girne Ke Baad Kya Karna Chahiye)

शास्त्रों के अनुसार छिपकली गिरने पर कुछ विशेष काम जरूर करने चाहिए। शरीर के किसी भी अंग पर छिपकली गिरने पर स्नान करना चाहिए। अगर आपके शरीर के किसी अंग पर छिपकली गिर गई है और शास्त्रों के अनुसार इसका परिणाम अशुभ होता है तो ऐसी स्थिति में आपको दान करना चाहिए।

छिपकली सिर पर गिरना शुभ या अशुभ (Chhipkali Sir Par Girana Shubh Ya Ashubh)

सिर पर छिपकली गिरे तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है। इसके अलावा व्यक्ति को ढेर सारा धन भी मिलने वाला है। ऐसा भी माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति सिर पर छिपकली गिरने के बाद कोई काम करता है तो उसे उस कार्य में सफलता मिलती है। इसलिए सिर पर छिपकली का गिरना बहुत अच्छा और शुभ माना जाता है।

छिपकली कौन से भगवान का रूप है (Chhipkali Kaun Se Bhagwan Ka Roop Hai)

शास्त्रों में छिपकली को महालक्ष्मी माता का स्वरूप बताया गया है। इसीलिए आपने घर के अंदर छिपकली देखी होगी, इसे गृहगोधिका भी कहा जाता है। यह अच्छा माना जाता है लेकिन शरीर पर छिपकली गिरने से शुभ और अशुभ दोनों परिणाम मिलते हैं।

यह भी पढ़े – छिपकली के काटने से क्या होता है, छिपकली के काटने पर क्या करना चाहिए, जानें

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको शुक्रवार को छिपकली गिरने से क्या होता है, शुक्रवार को छिपकली गिरना शुभ या अशुभ अदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेखशुक्रवार को छिपकली गिरने से क्या होता है अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment