शमी का पौधा घर में लगाना चाहिए या नहीं, शमी का पौधा लगाने के फायदे

शमी का पौधा घर में लगाना चाहिए या नहीं – शास्त्रों में शमी के पौधे को कई समस्याओं का निवारण माना गया है। खासकर उन लोगों के लिए जिनकी कुंडली में सोम और शनि जैसी राशियां सही नहीं हैं। दरअसल ऐसे लोगों के लिए शमी का पेड़ प्रभावी रूप से काम करता है और यह इन दोनों के हानिकारक प्रभावों को कम करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि शनि की साढ़े साती वाले जातकों के लिए शमी का पेड़ लगाना बहुत फायदेमंद होता है। आमतौर पर लोग शमी का पेड़ तो लगाते हैं लेकिन यह नहीं जानते कि इसे कहां और किस दिशा में लगाएं। तो आइए जानते हैं शमी का पौधा घर में लगाना चाहिए या नहीं और किस दिशा में लगाना चाहिए –

शमी का पौधा घर में लगाना चाहिए या नहीं (Shami Ka Podha Ghar Mein Lagana Chahiye Ya Nahi)

शमी का पौधा घर में लगाना चाहिए, लेकिन घर के अंदर नहीं। शमी का पौधा छत पर दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। अगर धूप न मिले तो इसे पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे के पास भी लगा सकते हैं। इससे शनि देव का प्रभाव कम हो सकता है।

इस दिशा में लगाएं शमी का पौधा

आमतौर पर लोगों का मानना है कि पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी पेड़ों को पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए, लेकिन शमी के पेड़ को दक्षिण दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इसे इस दिशा में लगाकर पूजा करने से केतु, शनि और सोम से संबंधित कुछ दोष कम होने लगते हैं। आप इस पेड़ के नीचे शिवलिंग रखकर भी पूजा कर सकते हैं। क्योंकि शिव शनिदेव के गुरु थे और कहा जाता है कि जो लोग शनिवार को शिव की पूजा करते हैं उन पर शनिदेव कृपा करते हैं और मुश्किलों में भी उनके लिए रास्ता निकाल देते हैं।

इस दिन लगाएं शमी का पौधा

शनिवार के दिन शमी का पौधा लगाएं तो आपके लिए अच्छा रहेगा। क्योंकि शमी का पेड़ शनि महाराज का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए घर में शमी के पौधा का स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसके साथ ही यदि शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो तो प्रत्येक शनिवार को रात के समय शमी के पौधा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

शमी का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ख़ास ख्याल

शमी का पौधा ऐसी जगह लगाना चाहिए जो बहुत साफ हो। यानी यहां नाले का पानी या कचरा नहीं होना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि शमी के पौधे की पूजा की जाती है, इसलिए वंहा किसी को नहीं थूकना चाहिए। शमी का पौधा लगाने के लिए साफ मिट्टी का प्रयोग करना चाहिए। अर्थात यह मिट्टी नाले के आसपास या किसी अन्य गंदे स्थान की नहीं होनी चाहिए।

शमी का पौधा लगाने के फायदे (Shami Ka Podha Lagane Ke Fayde)

ज्योतिष और वास्तु में पेड़-पौधों को काफी महत्व दिया गया है। शमी का पौधा शनि देव और भगवान शिव को प्रिय है, इसलिए इसे दैवीय पौधा भी कहते है। इस पौधे को लगाने के अनगिनत फायदे हैं।

शमी का पौधा लगाने से घर में बरकत आती है, कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इस पौधे को लगाने से घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। इसके प्रभाव से घर के सभी विघ्न दूर हो जाते हैं। शमी की रोजाना पूजा करने से भी विवाह संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

शमी का पौधा शनिदेव को प्रिय है। जो लोग साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या से पीड़ित हैं उन्हें अपने घर में शमी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इससे इसका प्रभाव कम हो जाता है।

शमी का पौधा भोले शंकर को भी प्रिय है। शमी का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दुख दर्द दूर हो जाते हैं। इस पौधे को शनिवार के दिन घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा दशहरे के दिन घर में शमी का पौधा लगाने से तरक्की होती है।

शमी का पौधा दिव्य और अत्यंत पवित्र होता है। इसलिए इसे लगाते समय साफ मिट्टी का ही इस्तेमाल करें। इसे लगाते समय दिशा का ध्यान जरूर रखें। इसे घर के अंदर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। छत पर शमी का पौधा दक्षिण दिशा में रखें। अगर धूप न मिले तो इसे पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है।

आप शमी का पौधा घर के मुख्य दरवाजे के पास भी लगा सकते हैं। शाम के समय शमी के पौधे के पास दीपक जलाएं और उसकी पूजा करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। आप इस पौधे को गमले में या सीधे जमीन में लगा सकते हैं।

45 दिन तक रोजाना शाम के समय शमी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से विवाह में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

शमी के पौधे का महत्व (Importance Of Shami Plant In Hindi)

शनि की पीड़ा से बचने के लिए लोग ज्यादातर लोग पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं। लेकिन शनि को शमी का पौधा सबसे ज्यादा पसंद है या यूं कहें कि यह पौधा उनका पसंदीदा है। शमी के पौधे में कुछ तो खास है। शमी के पौधे को शनि का पौधा भी कहा जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से व्यक्ति शनि की साढ़ेसाती और उसके बुरे प्रभावों से छुटकारा पा सकता है और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि यदि यह पौधा आपके घर में लगा हो तो शनिदेव सहित सभी देवी-देवताओं की कृपा परिवार पर बनी रहती है। कहा जाता है कि इस पौधे को लगाने से घर में पैसों की कभी कमी नहीं रहती है।

शमी के पौधे के बारे में यह भी कहा जाता है कि जिस घर में यह पौधा होता है, यह पौधा पहले ही परिवार के सदस्यों पर आने वाली परेशानियों का संकेत दे देता है। इसलिए अगर आप भी शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो अपने घर में शमी का पौधा जरूर लगाएं।

लेख के बारे में

इस लेख के माध्यम से हमने आपको शमी का पौधा घर में लगाना चाहिए या नहीं, शमी का पौधा लगाने के फायदे क्या है, इसके बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख शमी प्लांट इन हिंदी अच्छा लगा है तो इसे दोस्तों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर करे।

Leave a Comment