सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह कौन सा है (Which Is Coldest Planet In Solar System In Hindi)

Saurmandal Ka Sabse Thanda Grah Kaun Sa Hai – हमारा सौर मंडल रहस्यों से भरा हुआ है। सौर मंडल में कुल आठ ग्रह हैं, लेकिन पृथ्वी एकमात्र ग्रह है जहां जीवन मौजूद है। हालाँकि, अन्य ग्रहों की भी कुछ विशेष विशेषताएं हैं, जैसे कोई ग्रह सबसे अधिक गर्म, तो कोई सबसे ज्यादा ठंडा आदि।

आज के इस लेख में हम आपको सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह कौन सा है के बारे में जानकारी देने वाले है। इसलिए इस लेख के अंत तक बने रहे। तो आइये जानते है –

सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह कौन सा है (Which Is Cold Planet In Solar System In Hindi)

सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह यूरेनस (Uranus) है। यूरेनस को हिंदी में अरुण (अरुण ग्रह) कहते है। यूरेनस सौरमंडल का सातवां ग्रह है, जो बहुत ही ठंडा है। यूरेनस धरती से 63 गुना बड़ा है, और अपने छल्ले के कारण बहुत खूबसूरत दिखाई देता है।

यूरेनस (अरुण ग्रह) के बारे में (About Uranus In Hindi)

यूरेनस, सूर्य से सातवां ग्रह है, और हमारे सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह है। इतनी ठंड कि आप यहां रह नहीं सकते। जीवन के लिए सूर्य की सही रोशनी हम तक उसी तरह पहुंचनी चाहिए, जिस तरह वह हमारी धरती तक पहुंचती है। लेकिन उतना प्रकाश यूरेनस तक नहीं पहुंच पाता, क्योंकि वह सूर्य से बहुत दूर है।

सूर्य हमारी पृथ्वी से लगभग 150 मिलियन किलोमीटर दूर है, जबकि यूरेनस सूर्य से लगभग 3 अरब किलोमीटर दूर है।

यूरेनस हमारी पृथ्वी से 63 गुना बड़ा है। यहां गैस अधिक है और हमारी पृथ्वी की तरह पत्थर भी ज्यादा नहीं हैं, जिसके कारण यूरेनस का वजन उतना ज्यादा नहीं है।

इसका वजन सिर्फ 14.5 गुना ज्यादा है। इसका गुरुत्वाकर्षण भी हमारी पृथ्वी से कम है। अगर पृथ्वी पर आपका वजन 32 किलो है तो यंहा 28 किलो ही रह जायेगा। इसका गुरुत्वाकर्षण 10 फीसदी कम है।

हमारे सौर मंडल में चार ग्रहों को गैस दानव कहते है, यानी इतनी गैस है कि जीवन संभव नहीं है। बृहस्पति और शनि के अलावा यूरेनस को गैस दानव कहा जाता है। यूरेनस पर गैस तो बहुत है लेकिन पानी बर्फ भी बहुत है। इसके अलावा अमोनिया और मीथेन गैस की बर्फ भी है। यहां बहुत कम पत्थर हैं।

इस गैसीय वातावरण के कारण यहां का तापमान शून्य से 224 डिग्री सेंटीग्रेड तक नीचे रहता है, यानी यहां का तापमान -224 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहता है, जिसमें जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। यहां पत्थर मात्र 25 प्रतिशत है। इसमें 60 से 70 प्रतिशत बर्फ और 5 से 15 प्रतिशत हाइड्रोजन और हीलियम होने का अनुमान है।

हमारी पृथ्वी सूर्य की एक परिक्रमा लगभग 365 दिन में पूरी करती है, जिसे हम एक वर्ष कहते हैं। लेकिन यूरेनस को सूर्य की परिक्रमा करने में 84 वर्ष लगते हैं।

यूरेनस के 27 चंद्रमा हैं। इसके सबसे बड़े चंद्रमा यानि उपग्रह का नाम टाइटेनिया है। मिरांडा, एरियल, अम्ब्रिएल, ओबेरॉन आदि इनके प्रमुख चंद्रमा हैं। इस ग्रह की खोज 13 मार्च 1781 को हुई थी। इससे पहले इसे एक टिमटिमाता तारा माना जाता था।

FAQs

सबसे गर्म और ठंडा ग्रह कौन सा है?
सबसे गर्म ग्रह शुक्र और ठंडा ग्रह यूरेनस है।

सबसे ठंडा ग्रह कौन सा है?
सबसे ठंडा ग्रह अरुण है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह कौन सा है (Which Is Coldest Planet In Solar System In Hindi) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह कौन सा है (Which Is Cold Planet In Solar System In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

Leave a Comment