दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा है (Vishwa Ka Sabse Purana Dharm Kaun Sa Hai)

Duniya Ka Sabse Purana Dharm Kaun Sa Hai – धर्म एक ऐसा शब्द है जो इंसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर कोई इसे अपने तरीके से परिभाषित करता है। लेकिन जब बात हिंदू धर्म की आती है तो हर कोई अलग-अलग बातें कहता है। हिंदू धर्म की अपनी आस्था और महत्व है। यही कारण है कि लोग हिंदू धर्म से अधिक प्रभावित होते हैं।

धर्म प्राचीन काल से अस्तित्व में हैं और समय के साथ इसका विकास हुआ है। यह कई लोगों के लिए जीने का एक तरीका है। माना जाता है कि यह मानवता की शुरुआत से ही अस्तित्व में है।

ऐसे में आज हम आपको हिंदू धर्म से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे। आज के इस लेख में हम आपको दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा है आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है सबसे पुराना धर्म कौन सा है (Sabse Purana Dharam Kon Sa Hai) –

विश्व का सबसे पुराना धर्म कौन सा है (Vishwa Ka Sabse Purana Dharm Kaun Sa Hai)

विश्व का सबसे पुराना धर्म – सनातन धर्म है, जिसे हिन्दू धर्म के नाम से भी जाना जाता है। वही, वैज्ञानिक और पुरातात्विक आंकड़ों के अनुसार भी हिंदू धर्म दुनिया का सबसे पुराना धर्म है। हिंदू धर्म पूरे भारत, भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण पूर्व एशिया में बड़े पैमाने पर प्रचलित है। यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हिंदू धर्म 90 हजार साल पुराना बताया जाता है। हिंदू धर्म में सबसे पहले स्वायंभुव मनु का जन्म 9057 ईसा पूर्व, वैवस्वत मनु का जन्म 6673 ईसा पूर्व, भगवान श्री राम का जन्म 5114 ईसा पूर्व और श्रीकृष्ण का जन्म 3112 ईसा पूर्व बताया जाता है। वर्तमान शोध के अनुसार हिंदू धर्म 12 से 15 हजार वर्ष पुराना और ज्ञात रूप से लगभग 24 हजार वर्ष पुराना धर्म माना जाता है।

आपको बता दें कि हिंदू धर्म तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। ईसाई धर्म और इस्लाम धर्म के बाद सबसे ज्यादा लोग हिंदू धर्म को मानते हैं और हिंदू धर्म का सबसे बड़ा वर्ग यानी 90% हिंदू भारत में रहते हैं। हिंदू धर्म को बहुत खास माना जाता है और लोग हिंदू धर्म से काफी प्रभावित हो रहे हैं।

हिंदू धर्म के अनुसार समय को चार युगों में बांटा गया है। इसमें सत्ययुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग शामिल हैं। अभी हम कलियुग में हैं। ऐसा कहा जाता है कि कलियुग के अंत में ब्रह्मांड में कुछ भी नहीं बचेगा और प्रलय आकर सब कुछ नष्ट कर देगा।

हिन्दू धर्म के बारे में (About Hindu Dharm In Hindi Mein)

हिंदू धर्म को दुनिया का सबसे पुराना धर्म कहा जाता है। यही कारण है कि इसे सनातन धर्म कहा गया है। सनातन का अर्थ है जो सदैव (सदा) से है। सदैव से रहने का अर्थ है कि जब से सृष्टि की रचना हुई तब से लोग इस धर्म का पालन करते आ रहे हैं। इसे देवताओं द्वारा स्थापित धर्म भी माना जाता है।

भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म बढ़ता है, तब-तब मैं धर्म की पुन: स्थापना के लिए अवतार लेता हूं। अर्थात इसे ईश्वर द्वारा स्थापित एवं संचालित माना जाता है। इसे हिंदू धर्म की पहली विशेषता माना जा सकता है क्योंकि इस धर्म को किसी इंसान द्वारा नहीं बल्कि देवताओं द्वारा स्थापित और संचालित बताया जाता है।

हिन्दू धर्म की प्राचीनता और महानता का सबसे बड़ा उदाहरण ऋग्वेद है। इसे हिंदू धर्म का सबसे प्राचीन ग्रंथ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ऋग्वेद की उत्पत्ति भगवान विष्णु के मुख से हुई है। कहने का तात्पर्य यह है कि भगवान विष्णु ने पहली बार ऋग्वेद का पाठ किया था। इसके बाद पीढ़ी-दर-पीढ़ी ऋषि-मुनियों द्वारा इसका प्रचार एवं प्रसार होता रहा। कहा जाता है कि ऋग्वेद लगभग 3800 वर्ष पूर्व लिखित रूप में आया था, जबकि उससे पहले इसका प्रसार केवल मौखिक रूप से ही होता था।

हिंदू धर्म के अनुसार भक्त किसी भी समय भगवान के दर यानी मंदिर में जा सकते हैं। भगवान का ध्यान और पूजा करने के लिए कोई समय सीमा नहीं है। भक्त अपने आराध्य की पूजा तब कर सकता है जब उसे समय मिले क्योंकि हिंदू धर्म का मानना है कि भगवान कण-कण और हर क्षण हर जगह मौजूद हैं।

हिन्दू धर्म हर्ष और उल्लास का धर्म है। कभी भी या किसी के लिए भी शोक करने की कोई बात नहीं है। यही कारण है कि हिंदू धर्म में राम और कृष्ण का जन्मदिन तो बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है लेकिन उनकी मृत्यु की तारीख का कोई जिक्र नहीं है। अगर कहीं कुछ जिक्र है भी तो वह गौण है क्योंकि हिंदू धर्म कहता है कि भले ही राम और कृष्ण ने अपना शरीर त्याग दिया हो, लेकिन वे हमेशा हमारे बीच उसी रूप में मौजूद हैं जिसे हम श्रद्धा से महसूस कर सकते हैं। यानि हिंदू धर्म में शोक के लिए कोई जगह नहीं है।

FAQs

पृथ्वी पर सबसे पहला धर्म कौन सा है?
पृथ्वी पर सबसे पहला धर्म सनातन धर्म है।

कौन सा धर्म पुराना है हिन्दू या इस्लाम?
हिन्दू धर्म पुराना है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा है (Sabse Purana Dharm Kon Sa Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा है (Sabse Purana Dharm Konsa H) अच्छा लगा है तो इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

Leave a Comment