सबरीमाला मंदिर में किस भगवान की मूर्ति है और सबरीमाला मंदिर किस राज्य में है?

सबरीमाला मंदिर में किस भगवान की मूर्ति है – सबरीमाला मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां हर दिन लाखों लोग दर्शन हेतु आते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको सबरीमाला मंदिर में किस भगवान की मूर्ति है, सबरीमाला मंदिर किस राज्य में है के बारे में जानकारी देने वाले है। इसके इस टॉपिक से सम्बंधित अन्य जानकारी भी आपको देने वाले है, तो आइये जानते है –

सबरीमाला मंदिर में किस भगवान की मूर्ति है – (Sabrimala Mandir Me Kis Bhagwan Ki Murti Hai)

सबरीमाला मंदिर में अयप्पा (Ayyappa) भगवान की मूर्ति है।

सबरीमाला मंदिर में किस भगवान की मूर्ति है और सबरीमाला मंदिर किस राज्य में है?

सबरीमाला मंदिर किस राज्य में है ((Sabrimala Mandir Kis Rajya Me Hai)

सबरीमाला मंदिर भारत के राज्य केरल (Kerala) में स्तिथ है।

सबरीमाला मंदिर के रोचक तथ्य हिंदी में (Sabarimala Temple Interesting Facts In Hindi)

1. सबरीमाला मंदिर साल में केवल नवंबर से जनवरी तक भक्तों के लिए खुला रहता है। इसे महीने के बाकी दिनों में बंद रखा जाता है।

2. मकर संक्रांति का त्योहार भगवान अयप्पा के भक्तों के लिए सबसे खास माना जाता है, यही कारण है कि इस दिन यहां बड़ी संख्या में भक्त आते हैं।

3. दक्षिणी पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान अयप्पा को भगवान शिव और मोहिनी (भगवान विष्णु का एक रूप) का पुत्र माना जाता है। जिसका नाम हरिहरपुत्र भी है।

4. यहां आने वाले भक्तों को 40 दिन पहले से ही शुद्ध और पवित्र जीवनशैली अपनानी होती है।

5. इस मंदिर तक पहुंचने के लिए 18 पवित्र सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। जिनमें से पहली पांच सीढ़ियां मनुष्य की 5 इंद्रियों, फिर 8 सीढ़ियां मानवीय भावनाओं, अगले 3 सीढ़ियां मानवीय गुणों और अंतिम 2 सीढ़ियां ज्ञान और अज्ञान का प्रतीक मानी जाती हैं।

अय्यप्पा कौन थे (Ayyappa Kaun Tha)

भगवान अयप्पा के पिता भगवान शिव और विष्णु रूप मोहिनी हैं। विष्णु के मोहिनी रूप को देखकर भगवान भोले शंकर का वीर्यपात हो गया। भोलेनाथ के वीर्य को पारद कहा गया और उनके वीर्य से ही बाद में सस्तव नामक पुत्र का जन्म हुआ, जिन्हें दक्षिण भारत में अयप्पा कहा गया। शिव और विष्णु से उत्पन्न होने के कारण इन्हें ‘हरिहरपुत्र’ कहा जाता है। इनके अलावा भगवान अयप्पा को अय्यप्पन, शास्ता, मणिकांता नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण भारत में उनके कई मंदिर हैं, सबरीमाला उनमें से एक है। इसे दक्षिण का तीर्थस्थल भी कहते है।

धार्मिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु के मोहिनी रूप पर भोलेनाथ मोहित हो गए थे और इसके प्रभाव से एक बालक का जन्म हुआ, जिसे उन्होंने पंपा नदी के तट पर छोड़ दिया। इस दौरान राजा राजशेखर ने 12 वर्षों तक उनका पालन-पोषण किया। बाद में, अयप्पा, जो अपनी माँ के लिए शेरनी का दूध लाने के लिए जंगल में गए, ने राक्षसी महिषी को भी मार डाला।

किंवदंती है कि अय्यप्पा को उनके माता-पिता ने उनकी गर्दन के चारों ओर घंटी बांधकर छोड़ दिया था। पंडालम के राजा राजशेखर ने अय्यप्पा को अपने बेटे की तरह पाला। लेकिन भगवान अयप्पा को ये सब पसंद नहीं आया और जब वैराग्य मिला तो उन्होंने महल छोड़ दिया। अयप्पा स्वामी को कुछ पुराणों में शास्ता का अवतार माना जाता है।

चमत्कार – इस मंदिर के पास मकर संक्रांति की रात घने अंधेरे में रोशनी दिखाई देती है। इस ज्योति के दर्शन के लिए हर साल दुनिया भर से करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। सबरीमाला का नाम शबरी के नाम पर रखा गया है। वही शबरी जिसने भगवान राम को झूठे फल खिलाये थे और राम ने उन्हें नवधा-भक्ति का उपदेश दिया था। कहते है कि जब भी यह रोशनी दिखती है तो उसके साथ शोर भी सुनाई देता है। भक्तों का मानना है कि यह देव ज्योति है और इसे भगवान जलाते हैं।

FAQs

सबरीमाला मंदिर में किसकी मूर्ति है?
सबरीमाला मंदिर में अयप्पा भगवान की मूर्ति है।

सबरीमाला मंदिर में कौन सा पर्व मनाया जाता है?
सबरीमाला मंदिर में मकर विलक्कू पर्व मनाया जाता है।

अय्यप्पा कौन से भगवान को बोलते हैं?
‘हरिहरपुत्र’ यानी भगवान शिव और विष्णु से उत्पन्न भगवान को अयप्पा कहा जाता है।

सबरीमाला भगवान कौन है?
सबरीमाला भगवान अयप्पा है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको सबरीमाला मंदिर में किस भगवान की मूर्ति है और सबरीमाला मंदिर किस राज्य में है के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख सबरीमाला मंदिर में किस भगवान की मूर्ति है – सबरीमाला मंदिर किस राज्य में है अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

Leave a Comment