रविवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए, गुरुवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए

रविवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए – हिंदू धर्म में गाय को माता के समान पूजनीय माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार गाय को रोटी खिलाने से कई रोग और दोष दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख-शांति रहती है और लाभ प्राप्त होता है। ऐसा भी कहा जाता है कि घर की पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। अगर आपकी कुंडली में कोई दोष है या परिवार में सुख-शांति की कमी है तो गाय को रोटी खिलाने का बहुत लाभदायक होता है।

आज के इस लेख में हम आपको रविवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए, गुरुवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए आदि के – बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

रविवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए (Ravivar Ko Gaay Ko Kya Khilana Chahiye)

रविवार को गाय को रोटी खिलाना चाहिए। रविवार के दिन गाय को रोटी खिलाने से अशांत ग्रहों का प्रभाव कम होता है। रविवार के दिन गाय को रोटी खिलाने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य दोष हों तो इसका प्रभाव कम हो जाता है। साथ ही शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

गुरुवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए (Guruvar Ko Gaay Ko Kya Khilana Chahiye)

गुरुवार का दिन भी गाय को रोटी खिलाने के लिए शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार गुरुवार के दिन गाय को रोटी खिलाने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार का संबंध भगवान बृहस्पति से है। इस दिन गाय को रोटी खिलाने से जातक की कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।

शनिवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए (Shaniwar Ko Gaay Ko Kya Khilana Chahiye In Hindi)

कुछ ऐसे खास दिन होते हैं जब गाय को रोटी खिलाना बहुत फायदेमंद होता है। उन्हीं दिनों में से एक दिन है शनिवार। यदि कोई व्यक्ति इस दिन गाय को रोटी खिलाता है तो उसका शनि ग्रह दोष कट जाता है। इस दिन यदि काली गाय को रोटी खिलाई जाए तो अधिक लाभ होता है।

बुधवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए (Budhwar Ko Gaay Ko Kya Khilana Chahiye)

बुध ग्रह का संबंध हरे रंग से है। ऐसे में जब आप बुधवार के दिन गाय को हरी सब्जियां, पालक और चारा खिलाते हैं तो इससे भी आपकी कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है।

समोवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए (Budhwar Ko Gaay Ko Kya Khilana Chahiye)

सोमवार के दिन रोटी पर मक्खन या चीनी या मिश्री जैसी कोई मीठी चीज रखकर गाय को रोटी खिलानी चाहिए।

शुक्रवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए (Shukrawar Ko Gaay Ko Kya Khilana Chahiye)

शुक्रवार के दिन गाय को आटा खिलाना चाहिए। इससे रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं। शुक्रवार के दिन के दिन गाय को रोटी जरूर खिलाना चाहिए।

गाय को आटा खिलाने से क्या होता है (Gaay Ko Aata Khilane Se Kya Hota Hai)

गुरुवार के दिन गाय को आटे की लोई, गुड़, हल्दी या चने की दाल खिलाने से बृहस्पति मजबूत होता है। ऐसा करने से शिक्षा, करियर और संतान का सुख बढ़ता है और घर में सुख – शांति बनी रहती है।

मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाने के फायदे (Mangalwar Ko Gaay Ko Gud Khilane Ke Fayde)

हिंदू धर्म में गाय को माता माना जाता है। गौ सेवा और गाय को भोजन खिलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आप कई समस्याओं से दूर रह सकते हैं। मंगलवार भगवान हनुमान को समर्पित है और इस दिन गाय माता को गुड़ खिलाने से

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप सांसारिक सुख चाहते हैं तो मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएं।

जो लोग नियमित रूप से मंगलवार के दिन गाय को गुड़ खिलाते हैं, उनकी संतान बहुत बुद्धिमान पैदा होती है।

अगर आप अपने करियर में तुरंत तरक्की पाना चाहते हैं तो हर मंगलवार गाय को गुड़ खिलाएं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गाय माता को गुड़ खिलाने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति बेहतर होती है।

अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो मंगलवार के दिन नियमित रूप से गाय को थोड़ा सा गुड़ खिलाएं। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको रविवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए, गुरुवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख रविवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए, गुरुवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment