पृथ्वी का आकार कैसा है (What Is Shape Of Earth In Hindi) – Prithvi Ka Aakar Kaisa Hai

Prithvi Ka Aakar Kaisa Hai: पृथ्वी हमारे सौरमंडल का एक ग्रह है, जिसकी उत्पत्ति लगभग 4.54 अरब वर्ष पूर्व हुई थी। पृथ्वी ही सौरमंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जहां जीवन संभव है। सूर्य से दूरी के आधार पर पृथ्वी तीसरा ग्रह है। सूर्य व पृथ्वी के बीच की दूरी 150 करोड़ किलोमीटर है। पृथ्वी पर 71% भाग जल तथा 29% भाग थल यानी भूमि है।

लेकिन क्या आप जानते है पृथ्वी का आकार कैसा है, अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े, क्योकि आज के इस लेख में हम आपको पृथ्वी का आकार कैसा है के अलावा इस विषय से सम्बंधित अन्य जानकारी भी उपलब्ध कराने वाले है, तो आइये जानते है –

पृथ्वी का आकार कैसा है? (Shape Of Earth In Hindi)

पृथ्वी का आकार अण्डाकार है। घूर्णन के कारण, पृथ्वी भौगोलिक रूप से अपने अक्ष पर चपटी और भूमध्य रेखा के आसपास उभरी हुई प्रतीत होती है।

पृथ्वी सूर्य का चक्कर यानी परिक्रमा करने में 365 दिन, 5 घंटे और 48 मिनट का समय लेती है। पृथ्वी अपने अक्ष पर 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करती है जिस कारण पृथ्वी पर दिन-रात होते है। पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है, और इसी कारण पृथ्वी पर ऋतुएँ आती हैं।

पृथ्वी का एक प्राकृतिक उपग्रह भी है, जिसे चंद्रमा कहा जाता है। चंद्रमा ही पृथ्वी का एक प्राकृतिक उपग्रह है। समुद्र में ज्वार-भाटे चंद्रमा के आकर्षण के कारण ही आते हैं। यदि चन्द्रमा से पृथ्वी को देखा जाए तो पृथ्वी स्पष्ट रूप से अपने अक्ष पर घूर्णन करती हुई दिखाई देगी, किन्तु आकाश में उसकी स्थिति सदैव स्थिर रहेगी।

क्या हकीकत में पृथ्वी का आकार गोल, अंडाकार या चपटा है?

कुछ लोग आज भी यही मानते हैं कि पृथ्वी गोल है तो कुछ लोग इसे अंडाकार मानते हैं। कई किताबों में भी यह लिखा हुआ मिल जाता है कि पृथ्वी गोल है। लेकिन आपको बता दें कि पृथ्वी का सटीक आकार न तो गोल है और न ही अंडाकार। पृथ्वी अनियमित आकार की दीर्घवृत्ताभ या जीओड आकार की है। पृथ्वी गोल जरूर है लेकिन पूरी तरह गोल नहीं है क्योंकि इसका कुछ हिस्सा कहीं से उठा हुआ है और कुछ हिस्सा कहीं धंसा हुआ है। वैज्ञानिकों का मानना है कि गुरुत्वाकर्षण के कारण ऐसा हुआ है । आपको बता दें कि भूमध्य रेखा के आसपास का भाग उठा हुआ है। पृथ्वी की विषुवतीय त्रिज्या 3,963.34 मील है, जबकि ध्रुवीय त्रिज्या 3,949.99 मील है। इससे पता चलता है कि यह गोल नहीं है।

कुछ जरुरी बाते

विशेषज्ञ बताते हैं कि पृथ्वी 4.5 अरब साल पुरानी है। अगर आपको लगता है कि ये महाद्वीप पहले ऐसे थे तो बता दें कि आज से करीब 20 करोड़ साल पहले धरती पर सिर्फ एक ही महाद्वीप था जिसे पैंजिया के नाम से जाना जाता था। इस एक महाद्वीप के चारों ओर समंदर था जिसे पैंथालासा कहा जाता था। गौरतलब है कि हर साल 22 अप्रैल को पूरी दुनिया में ‘पृथ्वी दिवस’ यानी अर्थ डे मनाया जाता है, जिसका मकसद लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर साल करीब 192 देशों में इस दिन को मनाया जाता है।

ज्यादातर लोगों का मानना है कि एक दिन में 24 घंटे होते हैं, लेकिन शायद आप भी यह सुनकर चौंक जाएंगे कि यह बात पूरी तरह सच नहीं है। एक दिन में 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेंड ही होते हैं। इतने समय में पृथ्वी अपना एक चक्कर पूरा करती है।

पृथ्वी से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting Facts About Earth In Hindi)

  • हमारे सौर मंडल में पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन संभव है।
  • हमारे सौरमंडल में पृथ्वी ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां पानी तीनों अवस्थाओं- ठोस, तरल और गैस में मौजूद है।
  • पृथ्वी द्वारा सूर्य की एक परिक्रमा करने में लगने वाले समय को सौर वर्ष कहते हैं।
  • पृथ्वी को ऊर्जा सूर्य से प्राप्त होती है और इसी ऊर्जा से पृथ्वी की सतह भी गर्म होती है।
  • सूर्य की ऊर्जा का कुछ भाग पृथ्वी और समुद्र की सतह से टकराकर वायुमंडल में परिवर्तित हो जाता है।
  • प्रकाश को सूर्य से पृथ्वी तक पहुँचने में 8 मिनट 18 सेकंड का समय लगता है।
  • पृथ्वी आकार में पांचवां सबसे बड़ा ग्रह है।
  • आकार और बनावट की दृष्टि से पृथ्वी शुक्र के समान है।
  • चंद्रमा पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह है।
  • पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर 1610 किमी प्रति घंटे की गति से चक्कर लगाती है।
  • पृथ्वी अपने अक्ष पर एक चक्कर 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकंड में पूरा करती है जिससे दिन और रात होते हैं।
  • पृथ्वी पर ऋतुओं का परिवर्तन इसके अपने अक्ष पर झुकाव के कारण होता है।
  • पृथ्वी की पहली परत एल्यूमीनियम और सिलिकॉन धातुओं से बनी है।
  • समुद्र तल से पृथ्वी की उच्चतम ऊँचाई 8,848 मीटर है।
  • पृथ्वी की अनुमानित आयु लगभग 4600,000,000 वर्ष है।

FAQs For Earth Shape In Hindi

पृथ्वी का वास्तविक आकार क्या है?
पृथ्वी पूर्ण रूप से गोलाकार नहीं है, पैथागोरस ने बताया की इसका आकार अण्डाकार है।

पृथ्वी का उपग्रह कौन है?
पृथ्वी का उपग्रह चन्द्रमा है।

तो क्या पृथ्वी गोल है?
नहीं। पृथ्वी गोल नहीं है।

पृथ्वी गोल है या चपटी?
न ही पृथ्वी गोल है और न ही चपटी।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको पृथ्वी का आकार कैसा है ( Prithvi Ka Aakar Kaisa Hai) के बारे में जानकारी दी है। इस लेख में आपने जाना की पृथ्वी का आकार क्या है, पृथ्वी अपना एक चक्कर कितने समय में पूरा करती है।

हमे उम्मीद है आपको यह लेख अर्थ शेप इन हिंदी (Earth Shape In Hindi) अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख शेप ऑफ़ अर्थ इन हिंदी (Shape Of Earth In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment