मटर का वैज्ञानिक नाम क्या है (Scientific Name Of Pea In Hindi) – Pea Scientific Name In Hindi

Matar Ka Vaigyanik Naam Kya Hai: मटर की खेती सर्दियों में की जाती है। मटर का इस्तेमाल खाने और सब्जी दोनों में किया जाता है। सर्दियों में मटर की काफी डिमांड रहती है। मटर की खेती भारत की प्रमुख फसलों में से एक मानी जाती है। इसलिए आज हम आपको मटर का वैज्ञानिक नाम क्या है के बारे में जानकारी देने वाले है, इसलिए इस लेख पी साइंटिफिक नेम के अंत तक बने रहे।

मटर क्या है (What Is Pea In Hindi)

मटर एक फूल धारण करने वाला द्विबीजपत्री पौधा (Bears Flowers) होता है मटर की जड़ों में गाठे बनी होती है। और इसके बीज का वजन 0.1 से 0.36 ग्राम होता है। इसका केंद्र यानी खेती का क्षेत्र दक्षिण एशिया है।

मटर का वैज्ञानिक नाम क्या होता है (Pea Scientific Name In Hindi)

मटर का वैज्ञानिक नाम पिसम सैटिवम (Pisum Sativum) है।

मटर के बारे में

भारत में मटर सबसे ज्यादा आम सब्जी के तौर पर खाई जाती है। यह बीजों से भरी एक गोलाकार फली होती है, जिसे वैज्ञानिक नाम पिसम सैटिवम के नाम से जाना जाता है।

पूरी दुनिया में मटर की 40 से ज्यादा प्रजातियां उपलब्ध हैं। मटर के पौधे का जीवन चक्र 1 वर्ष का होता है और यह ठंड में उगने वाली फसल है लेकिन इसके बीजों को सुखाकर गर्मियों में भी उपयोग में लाया जा सकता है।

एक मटर का औसत वजन 0.1 से 0.36 ग्राम के बीच होता है। मटर की दो किस्में हम आसानी से देख पाते हैं, जिसमें हरी मटर और पीली मटर शामिल हैं।

मटर की खोज करीब 7000 साल पहले हुई थी और 7000 साल पहले मटर के इस पौधे की खोज करने वाले का नाम आज इतिहास में गुम है। इसलिए यह कहना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं होगा कि मटर की खोज किसने की थी।

मटर के फायदे (Advantages Of Peas In Hindi)

  • मटर में आयरन, जिंक, मैंगनीज, कॉपर आदि कई तरह के तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
  • मटर में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण तत्व वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और इसके फाइबर पाचन क्रिया में लाभ पहुंचाते हैं।
  • हरी मटर में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है जो हमारे शरीर में मौजूद शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है।
  • अगर किसी को दिल से जुड़ी बीमारियां हैं तो हरी मटर का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
  • हरी मटर के सेवन से हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं।
  • हरी मटर खाना हमारे चेहरे और बालों के लिए फायदेमंद होता है।

मटर के नुकसान (Disadvantages Of Peas In Hindi)

  • मटर का ज्यादा सेवन आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकता है।
  • साथ ही पेट में गैस की समस्या भी हो सकती है।
  • इसके अधिक प्रयोग से डकार, पेट फूलने की संभावना रहती है।

FAQs For Scientific Name Of Pea In Hindi

मटर का वैज्ञानिक नाम क्या होता है?
मटर का वैज्ञानिक नाम पिसम सैटिवम है।

मटर के कुल का नाम क्या है?
मटर के कुल का नाम लेग्यूमिनेसी है।

मटर का दूसरा नाम क्या है?
मटर को उद्यान मटर भी कहा जाता है।

मटर के उपयोग क्या हैं?
मटर के कई उपयोग हैं जैसे इसे सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, तलने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, स्नैक्स के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, सलाद में शामिल किया जा सकता है, आदि।

मटर में कौन से विटामिन पाया जाता है?
हरी मटर में विटामिन ए, सी, के आदि पाए जाते हैं।

मटर में कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते है?
विटामिन के अलावा हरी मटर में कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे जिंक, कॉपर आदि पाए जाते हैं।

मटर की खेती सबसे अधिक कहां होती है?
मटर की खेती सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में होती है, उत्तर प्रदेश में 55% मटर बोई जाती है।

मटर किसे नहीं खाना चाहिए?
मधुमेह के रोगियों को मटर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको मटर का वैज्ञानिक नाम क्या है (Matar Ka Vaigyanik Naam Kya Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख साइंटिफिक नेम ऑफ़ पीज इन हिंदी अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख साइंटिफिक नेम ऑफ़ पीज इन हिंदी अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment