एलपीजी का पूरा नाम क्या है (LPG Ka Full Form Kya Hota Hai) – Full Form Of LPG In Hindi

LPG Ka Pura Naam Kya Hai: घर की रसोई में एलपीजी जरूर होता है। इसका इस्तेमाल घरों में खाना बनाने और कुछ वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है। आपने अपने आस-पास कहीं न कहीं गैस सिलेंडर जरूर देखा है, चाहे फिर वह घर की रसोई हो या किस गली नुक्कड़ की होटल। लेकिन हर सिलेंडर अलग होता है। आज हम आपको किचन में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर एलपीजी के बारे में जानकारी देने वाले है।

आज के इस लेख में आप जानेंगे की एलपीजी क्या है, एलपीजी का फुल फॉर्म क्या है आदि। इसलिए इस लेख एलपीजी फुल फॉर्म इन हिंदी के अंत तक बने रहे।

एलपीजी का फुल फॉर्म क्या है? (LPG Full Form In Hindi)

एलपीजी का पूरा नाम है – लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (Liquified Petroleum Gas)।

एलपीजी को हिंदी में क्या कहते है? (Full Form Of LPG In Hindi)

एलपीजी को हिंदी में द्रवित पेट्रोलियम गैस या तरलीकृत पेट्रोलियम गैस कहा जाता है।

एलपीजी क्या है? (What Is LPG In Hindi)

एलपीजी एक गैस है, जो गैस रंगहीन, गंधहीन और हवा से भरी होती है। इसमें मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन गैस पाई जाती है। गैस रिसाव का पता लगाने के लिए, इस तरल गैस में एथिल मर्कैप्टन नामक एक तीव्र गंधयुक्त यौगिक मिलाया जाता है। इसके अलावा अन्य गैसों प्रोपलीन, ब्यूटिलीन, इथेन एथिलीन आइसोब्यूटेन का मिश्रण होता है। एलपीजी गैस में 95% प्रोपेन और ब्यूटेन गैस होती है और 5% अन्य गैसों का मिश्रण होता है। इस गैस का उपयोग खाना पकाने और कुछ वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है।

भारत में एलपीजी गैस कई सरकारी और निजी कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। भारत में, रसोई गैस (एलपीजी) मुख्य रूप से तीन निजी कंपनियों द्वारा प्रदान की जाती है। जो इस प्रकार हैं – इंडेन गैस कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस कंपनी और भारत गैस कंपनी।

इंडेन गैस कंपनी – इस कंपनी द्वारा 1965 में कोलकाता में पहला गैस कनेक्शन जारी किया गया था। यह कंपनी IOC (इंडियन) ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा समर्थित है। आप इसके कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपने नजदीकी इंडेन गैस एजेंसी की मदद ले सकते हैं।

हिंदुस्तान गैस कंपनी – इस कंपनी की शुरुआत 1974 में हुई थी और इसका मुख्यालय मुंबई शहर में है। यह मुख्य रूप से पेट्रोलियम तेल और गैस में कारोबार करता है। इसके कनेक्शन के लिए आप अपनी नजदीकी एचपी गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

भारत गैस एजेंसी – इस एजेंसी द्वारा वर्ष 2000 में गैस की ऑनलाइन सेवा शुरू की गई थी। यह भारत पेट्रोलियम कंपनी की सहायक कंपनी है।

एलपीजी गैस के उपयोग (Uses Of LPG GasIn Hindi)

  • एलपीजी गैस का सबसे प्रमुख उपयोग रसोई घर में खाना बनाने के लिए होता है। जिसका उपयोग ग्रामीण और शहरी आबादी द्वारा किया जाता है। ग्रामीण इलाकों में भी अब लकड़ी के बजाए एलपीजी गैस का इस्तेमाल होने लगा है।
  • एलपीजी का उपयोग स्टील उद्योग में बड़ी मात्रा में होता है।

एलपीजी के फायदे (Advantages Of LPG In Hindi)

  • इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस गैस के जलने से आपको किसी तरह का नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। क्योंकि यह गैस जलने के बाद जहरीली गैस में नहीं बदलती।
  • एलपीजी गैस के प्रयोग से वायुमंडल की ओजोन परत को नुकसान होने की संभावना नहीं होती है।
  • एलपीजी एक अच्छा व स्वच्छ ईंधन है। एलपीजी का उपयोग खाना पकाने के लिए हर घर की रसोई में किया जाता है।
  • एलपीजी गैस का आसानी से मेंटेनेंस किया जा सकता है। लिक्विड फॉर्म में होने के बावजूद आप इसे आसानी से कहीं भी लेकर जा सकते हैं।
  • वायु प्रदूषण को रोकता है।

एलपीजी गैस के नुकसान (Disadvantages Of LPG In Hindi)

  • तरलीकृत पेट्रोलियम गैस अत्यधिक ज्वलनशील गैस है और इसके रिसाव से विस्फोट होने का खतरा रहता है।
  • अगर यह गैस अधिक मात्रा में फेफड़ों के संपर्क में आ जाए तो इससे इंसान की मौत हो सकती है।

एलपीजी के बारे में (About LPG In Hindi)

  • एलपीजी में कोई गंध नहीं होती है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से रसोई गैस में अलग से गंध मिलाई जाती है ताकि लीक होने पर इसका पता लग सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
  • इस गैस से प्रदूषण नगण्य होता है, इसके जलने के बाद धुंआ नहीं निकलता है, इसलिए यह पर्यावरण के लिए इतना हानिकारक नहीं है।
  • यह गैस बिल्कुल भी जहरीली नहीं होती है, यह केवल ज्वलनशील होती है।
  • इस गैस में स्वाद नहीं होता इसलिए यह खाना बनाते समय खाने का स्वाद नहीं बदलती।
  • यह एक किफायती ईंधन है इसलिए इसका उपयोग ऑटो रिक्शा, कार, बस आदि में किया जा रहा है।

FAQs For LPG Ka Full Form Kya Hota Hai

एलपीजी क्या है?
एलपीजी एक गैस है।

एलपीजी फुल फॉर्म क्या है?
एलपीजी की फुल फॉर्म लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस होता है जिसे हिंदी में द्रवित पेट्रोलियम गैस कहते हैं।

एलपीजी गैस का उपयोग कहाँ किया जाता है?
एलपीजी गैस का उपयोग खाना पकाने और कुछ वाहनों में, उद्योगों में ईंधन के रूप में किया जाता है।

क्या एलपीजी गैस से गंध आती है?
एलपीजी गैस प्राकृतिक रूप में गंधहीन है। लेकिन इसमें से जो गंध आती है वो इथाइल मैकाप्टन नामक यौगिक की होती है जिसे इस गैस में मिलाया जाता है।

एलपीजी गैस में कौन सी गैस मिलाई जाती है?
एलपीजी गैस कई गैसों के मिश्रण से बनी होती है। इसमें प्रोपलीन, ब्यूटिलीन, ईथेन, एथिलीन, आइसोब्यूटेन आदि गैसों का मिश्रण होता है।

रसोई गैस किसके द्वारा उपलब्ध कराई जाती है?
एलपीजी गैस कई सरकारी और निजी कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

एलपीजी गैस उपलब्ध कराने वाली प्रमुख निजी कंपनियां कौन सी हैं?
एलपीजी गैस तीन मुख्य निजी कंपनियों – इंडेन गैस कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस कंपनी, भारत गैस कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जाती है

गैस कनेक्शन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
अगर आप एलपीजी गैस कनेक्शन चाहते हैं तो आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि की जरूरत पड़ेगी।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको एलपीजी क्या है, एलपीजी का फुल फॉर्म क्या है, एलपीजी के उपयोग क्या है के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह एलपीजी फुल फॉर्म इन हिंदी (LPG Ka Pura Naam) अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख फुल फॉर्म ऑफ़ एलपीजी इन हिंदी अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी साझा करे।

Leave a Comment