लड़के की शादी कितनी उम्र में करना चाहिए (At What Age Should Boy Get Married In Hindi)

लड़के की शादी कितनी उम्र में करना चाहिए – शादी करने की सही उम्र क्या है? कुछ लोगों का कहना है कि लड़के की शादी की सही उम्र 27 साल से 32 साल के बीच होनी चाहिए और जब लड़की 23 या 25 साल की उम्र पार कर जाए तो उसे अपनी शादी के बारे में सोचना चाहिए।

भारतीय समाज में शादी की उम्र को लेकर खास चर्चा होती है। ज्यादातर परिवारों में लड़के की नौकरी लगते ही उसकी शादी की योजना बनना शुरू हो जाती है। लेकिन कुछ युवा ऐसे भी होते हैं जो शादीशुदा जिंदगी शुरू करने को उम्र से जोड़कर नहीं देखते।

आपको ऐसे कई लड़के मिल जाएंगे जिनकी शादी 35 या 40 की उम्र पार करने के बाद हुई और आज वह एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि लड़कों की शादी करने की सही उम्र क्या है?

आज के इस लेख में हम आपको लड़के की शादी कितनी उम्र में करना चाहिए आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

लड़के की शादी कितनी उम्र में करना चाहिए (Ladke Ki Shaadi Kitni Umra Me Karna Chahiye)

जो जोड़े 27-32 वर्ष की आयु के बीच शादी करते हैं, वे अधिक सफल विवाहित जीवन जीते हैं। इस आयु वर्ग के जोड़ों के बीच तलाक की दर भी बहुत कम है।

स्टडी के मुताबिक, 32 साल की उम्र पार करने के बाद तलाक की संभावना हर साल 5% बढ़ जाती है। इसी अध्ययन में 27 से 28 साल से कम उम्र के जोड़ों के अलग होने का प्रतिशत भी ज्यादा बताया गया।

अगर अमेरिका में हुए अध्ययन को ध्यान में रखें और इसे भारतीय परिदृश्य से भी जोड़ें तो 27-32 की उम्र शादी के लिए बिल्कुल सही लगती है। इसके पीछे कई कारण हैं।

अधिकांश भारतीय 23 वर्ष की आयु तक अपनी मास्टर डिग्री पूरी कर लेते हैं, जिसके बाद वे नौकरी में शामिल हो जाते हैं। लेकिन नौकरी मिलते ही शादी करने से जोड़े पर दोहरा दबाव पड़ता है।

शादी के बाद कई बदलाव आते हैं, आप जीवन में आने वाले उन बदलावों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हैं या नहीं, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह भी मायने रखता है। जैसे ही आप 27-32 की उम्र में प्रवेश करते हैं, आपका शरीर नए बदलावों के लिए तैयार हो जाता है।

इसलिए लड़के की शादी कितनी उम्र में करना चाहिए, तो इसका जवाब है – लड़के की शादी 27 से 32 की उम्र में करना चाहिए। वही लड़की की शादी 23 या 25 साल की उम्र पार कर लेने पर विचार बना लेना चाहिए।

27 से 32 वर्ष की आयु शादी के लिए क्यों है सही, जानें

खासकर लड़कियों के लिए करियर और शादी का सवाल और भी अहम हो जाता है। हर कोई एक शानदार करियर की चाहत रखता है, लेकिन पारंपरिक रूप से परिवार
शादी के बाद जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। आप उन बदलावों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हैं या नहीं, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह भी मायने रखता है। जैसे ही आप 27 वर्ष की आयु तक पहुंचते हैं, आपका शरीर नए बदलावों के लिए तैयार हो जाता है।

अब लड़के-लड़कियों को 24 से 25 साल की उम्र में नौकरी मिल जाती है। 29 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते वे अपना छोटा या बड़ा घर बुक कर लेते हैं। इसका मतलब है कि इस उम्र में वे अपना परिवार शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

आपके करियर के पहले तीन-पांच वर्षों में कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। अगर आपको 24 साल की उम्र में नौकरी मिल गई है तो कम से कम पांच साल अपनी नौकरी को दें। 29 साल की उम्र तक आपकी काम पर पकड़ बढ़ जाएगी और आप आसानी से अपना परिवार शुरू कर सकेंगे।

नौकरी ज्वाइन करने के बाद आप अपनी प्राथमिकताओं को समझने लगते हैं। अपने जुनून को जानना शुरू करें। जैसे ही आप 27 की दहलीज पार करते हैं, आप रोजमर्रा की स्थितियों को बेहतर ढंग से समझने लगते हैं। कुछ लोग 20 साल की उम्र में शादी कर लेते हैं, लेकिन 30 की दहलीज पार करते ही उन्हें एहसास होता है कि इससे कोई फायदा नहीं है। ऐसी शादियों में आगे चलकर कड़वाहट भी रहने लगती है।

27 – 28 शादी के लिए इस लिहाज से सही उम्र है कि पति-पत्नी के बीच उम्र का फासला ज्यादा नहीं होता। दोनों परिपक्व हैं और लड़ने-झगड़ने की बजाय समझदारी से काम लेते हैं।

FAQs

पुरुष के विवाह के लिए सबसे अच्छी उम्र क्या है?
पुरुष की शादी के लिए सबसे अच्छी उम्र 27 से 32 है। 32 है।

शादी करने की सही उम्र क्या है लड़कों की?
शादी करने की सही उम्र लड़कों की – 27 से 32 है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको लड़के की शादी कितनी उम्र में करना चाहिए के बारे में जानकारी प्रदान की है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख लड़के की शादी कितनी उम्र में करना चाहिए (Ladke Ki Shaadi Kitni Umra Me Karna Chahiye) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

Leave a Comment