केरल का पुराना नाम क्या है, केरल की जानकारी हिंदी में (Information About Kerala In Hindi)

केरल का पुराना नाम क्या है – 1 नवंबर 1956 को ‘भाषा’ के आधार पर केरल नाम से एक अलग राज्य का गठन किया गया था। केरल का स्थापना दिवस भी 1 नवंबर है।

केरल की राजधानी ‘तिरुवनंतपुरम’ है। यह केरल का एक जिला भी है। तिरुवनंतपुरम का मुख्यालय तिरुवनंतपुरम है। पहले तिरुवनंतपुरम’त्रावणकोर कोचीन’ की राजधानी थी, लेकिन 1956 ई. में केरल राज्य के गठन के बाद इसे इस राज्य की राजधानी के रूप में स्थापित किया गया।

तिरुवनंतपुरम का शाब्दिक अर्थ है “भगवान अनंत का वासस्थान”। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, ‘अनंत’ का अर्थ शेषनाग है जो भगवान श्री विष्णु का पद्मासन है। यहां का श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर काफी प्रसिद्ध है, जहां भगवान श्री विष्णु शेषनाग जी पर आराम मुद्रा में बैठे हैं। कहा जाता है कि इसी वजह से इस जगह का नाम तिरुवनंतपुरम पड़ा। ब्रिटिश शासन के दौरान इस शहर को ‘त्रिवेंद्रम’ के नाम से जाना जाता था।

आज के इस लेख में हम आपको केरल का पुराना नाम, केरल का इतिहास आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

केरल का पुराना नाम क्या है (Kerala Ka Purana Naam Kya Hai In Hindi)

केरल का पुराना नाम – चेरलम है। पुराने समय में चेरा राजाओ का शासन होने के कारण इसका नाम चेरलम पड़ा।

केरल नाम कैसे पड़ा (Kerala Naam Kaise Pada)

केरल नाम कैसे पड़ा – इसको लेकर एकमत नहीं है। हालाँकि, ऐसा माना जाता है कि केरल नाम ‘केरा’ से आया है, जिसका अर्थ है ‘नारियल का पेड़’।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, परशुराम ने अपना फरसा समुद्र में फेंक दिया था। इसके फलस्वरूप उसके आकार की भूमि समुद्र से बाहर निकली और केरल अस्तित्व में आया। केरल शब्द का एक अर्थ ‘समुद्र से निकली हुई भूमि’ भी है।

यह भी माना जाता है कि चेर राजाओं ने यहां लंबे समय तक शासन किया है। इसीलिए इसका नाम पहले चेरलम था। इसी से केरल का निर्माण हुआ होगा।

केरल की जानकारी हिंदी में (Information About Kerala In Hindi)

केरल भारत का एक राज्य है। इसकी राजधानी तिरुवनंतपुरम है। तिरुवनंतपुरम राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। मलयालम यहाँ की मुख्य भाषा है। यहां हिंदू और मुसलमानों के अलावा ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं।

केरल राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है। भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में से केरल एक प्रमुख स्थान रखता है, जो अपनी विशिष्ट संस्कृति और भाषा के लिए जाना जाता है। इसके मुख्य पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक हैं।

केरल राज्य के अंतर्गत 12 जिले आते है उनके नाम है – थिरुवनंतपुरम, कन्नूर, अलाप्पुज्हा, कासरगोड, कोट्टयम, इडुक्की, थ्रिस्सुर, कोल्लम, पलक्कड़, पठानमथित्ता, मलप्पुरम, कोज्हिकोड़े, एर्णाकुलम और वायनाड।

केरल के तिरुवनंतपुरम का पद्मनाभस्वामी मंदिर दुनिया भर में सबसे अमीर मंदिर के रूप में जाना जाता है। इस हिंदू मंदिर में अथाह बहुमूल्य संपत्ति मौजूद है। यह मंदिर परिसर देखने लायक है और इसलिए यह केरल में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक आकर्षणों की सूची में सबसे ऊपर है।

केरल का पूरा राज्य ऊँचे-ऊँचे नारियल के पेड़ों से भरा हुआ है। यहां परोसे जाने वाले हर व्यंजन में आपको नारियल की झलक भी मिल जाएगी

रबर उत्पादन के मामले में भारत विश्व स्तर पर चौथे स्थान पर है। दिलचस्प बात यह है कि 90% उत्पादन केरल से ही होता है।

केरल का इतिहास हिंदी में (History Of Kerala In Hindi)

केरल का इतिहास हजारों साल पुराना है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान परशुराम ने अपना फरसा समुद्र में फेंक दिया था, जिससे परसु के आकार की पृथ्वी समुद्र से बाहर आ गई और केरल अस्तित्व में आया। इस धरती पर मानव जाति के प्रमाण 10वीं ईसा पूर्व में मिले थे। प्रारंभिक युग में लोग पहाड़ी इलाकों में अपना जीवन व्यतीत करते थे।

दूसरे चरण की शुरुआत 300 ईसा पूर्व से 800 ईसा पूर्व तक मानी जाती है। इस युग को संघम काल के नाम से भी जाना जाता है। इस काल में भारत के अन्य प्रान्तों से लोग वहाँ आकर रहने लगे, और इस युग में ब्राह्मणवाद, बौद्ध धर्म और जैन धर्म का प्रचार हुआ।

15वीं शताब्दी में पुर्तगाली व्यापारी मसालों का व्यापार करने के लिए यहां पहुंचे और व्यापार की दृष्टि से भारत और यूरोपीय देशों के लिए सारे रास्ते साफ हो गए। 20वीं शताब्दी के दौरान केरल दो भागों में विभाजित हो गया था। पहला भाग त्रावणकोर राज्य था और दूसरा भाग कोच्चि साम्राज्य था।

FAQs

केरल का पूर्व नाम क्या था?
केरल का पूर्व नाम चेरलम था।

केरल की राजधानी का क्या नाम है?
केरल की राजधानी का नाम तिरुवनंतपुरम है।

केरल की भाषा कौन सी है?
केरल की भाषा मलयाळम् है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको केरल का पुराना नाम क्या है, केरल की जानकारी हिंदी में (Information About Kerala In Hindi) आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख केरल का पुराना नाम क्या है (Kerala Ka Purana Naam Kya Hai In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment