इंद्रधनुष में कितने रंग होते है (Indradhanush Ke Rango Ke Naam)

Indradhanush Mein Kitne Rang Hote Hain: आपने इंद्रधनुष पर कई कविताएँ पढ़ी और सुनी होंगी। साथ ही इंद्रधनुष भी देखा होगा। वर्षा के बाद आकाश में सात रंगों से बनी सुंदर आकृति को इंद्रधनुष कहते हैं। तो आइए जानते हैं कि इंद्रधनुष के सात रंग कौन-कौन से हैं –

इंद्रधनुष में कितने रंग होते है (Indradhanush Mein Kitne Rang Hote Hain)

इंद्रधनुष में सात रंग होते है ये सात रंग – लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी और बैंगनी है।

इंद्रधनुष के सात रंगो के नाम हिंदी और इंग्लिश में

  • लाल – Red (रेड)
  • नारंगी – Orange (ऑरेंज)
  • पीला – Yellow (येलो)
  • हरा – Green (ग्रीन)
  • नीला – Blue (ब्लू)
  • जामुनी – Indigo (इंडिगो)
  • बैंगनी – Violet (वायलेट)

रंगो के बारे में

लाल रंग – लाल रंग खून का रंग है। यह शौर्य, साहस और वीरता का प्रतीक है। जिस तरह सबके खून का रंग एक जैसा होता है।

नारंगी रंग – नारंगी सुबह के सूरज का रंग है। जिस तरह सूरज सुबह जल्दी उठकर हमें रोशनी देता है, उसी तरह यह रंग आशा और विश्वास का प्रतीक है।

पीला रंग – पीला एक चमकीला और सुंदर रंग है। यह सूर्य का रंग है, जो जीवन और प्रकाश का प्रतीक है। यह रंग हर्षित है। स्वच्छ और उज्ज्वल और ऊर्जा का प्रतीक है।

हरा रंग – हरा हरियाली का प्रतीक माना जाता है। हरा रंग वसंत के आने यानी नए जीवन का संकेत देता है। कड़ाके की सर्दी के बाद बाग-बगीचों, पेड़-पौधों पर एक बार फिर से हरियाली दिखाई देने लगती है।

नीला रंग – आकाश और समुद्र दोनों का रंग नीला है। यह रंग ठंडा रंग माना जाता है। नीला रंग हमें शांत, विश्वसनीय, निष्ठावान होना और हमारे जीवन में स्थिरता लाना सिखाता है।

जामुनी रंग – जामुनी बहुत गहरा रंग है। यह रंग हमें विशाल होने का आभास कराता है। बैंगनी शाहीरंगों की सूची में आता है।

बैंगनी रंग – बैंगनी को अंग्रेजी में वायलेट कहते हैं। बैंगनी रॉयल्टी, विलासिता और धन का रंग है। बैंगनी रंग लाल और नीले रंग के मेल से बनता है।

इंद्रधनुष कैसे बनता है?

वर्षा ऋतु में जब जल की बूंदें सूर्य की किरणों पर पड़ती हैं तो सूर्य की किरणों का विक्षेपण ही इन्द्रधनुष के सुन्दर रंगों का कारण होता है। कभी-कभी लाल, नीला, पीला, हरा, नील, जामुनी और बैंगनी रंगों का वृत्ताकार चक्र आकाश में पूर्व में शाम के समय और सुबह पश्चिम में बारिश के बाद दिखाई देता है। यही सात रंग का इंद्रधनुष है।

इन्द्रधनुष क्यों दिखाई देता है?

सूर्य के प्रकाश में सात प्रकार के रंग मौजूद होते हैं – बैंगनी, नीला, नील, हरा, पीला, नारंगी और लाल, जिन्हें संक्षेप में ‘बैनीआहपीनाला’ भी कहा जाता है। इन रंगों का पता प्रिज्म के माध्यम से चलता है। इंद्रधनुष वास्तव में प्रकृति का एक प्रिज्म है। दरअसल, पानी की छोटी-छोटी बूंदें पारदर्शी प्रिज्म की तरह कार्य करती हैं। जब सूरज की रोशनी इनमें से गुजरती है तो वह सात अलग-अलग रंगों में टूट जाती है। यही कारण है कि हमें इन्द्रधनुष दिखाई देता है।

रंग न होते तो क्या होता?

सोचिए अगर हमारे जीवन में रंग न होते तो हमारा जीवन कितना बेरंग होता। सब कुछ या तो काला होता या सफेद। मूल रूप से इन्द्रधनुष के सात रंगों को रंगों का जनक माना जाता है। रंगों की उत्पत्ति का सबसे प्राकृतिक स्रोत सूरज है। सूरज की किरणों में सात रंग होते हैं। प्रिज्म की सहायता से देखने पर ज्ञात होता है कि सूर्य सात रंगों में ग्रहण करता है। ये रंग हैं बैंगनी (Violet), जामुनी (Indigo), नीला Blue), हरा (Green), पीला (Yellow), नारंगी (Orange) व लाल (Red)।

इंद्रधनुष के बारे में

इन्द्रधनुष बरसात के मौसम में आसमान साफ होने पर दिखाई देता है। दरअसल, बारिश के मौसम में आसमान में धनुष के आकार में सात रंगों से बनी एक आकृति होती है, जिसे इंद्रधनुष कहते है। भारतीय हिन्दू संस्कृति में इन्द्र को वर्षा का देवता माना गया है। ऐसे में सूर्य व जल के संयोग से जो धनुष जैसी आकृति बनती है उसे इंद्र का धनुष कहा जाता है।

इसे कुछ लोग इंद्र का सप्तरंगी झूला भी कहते हैं, क्योंकि इसमें सात अलग-अलग रंग हैं। इंद्रधनुष के सभी रंग बहुत ही सुंदर और अद्भुत हैं। वैसे तो इंद्रधनुष का बनना एक प्राकृतिक घटना है। इंद्रधनुष में सबसे ऊपर पर लाल प्रकाश दिखाई देता है जबकि नीचे बैंगनी रंग का प्रकाश दिखाई देता है।

आपने शायद गौर नहीं किया होगा, लेकिन कभी-कभी आसमान में एक नहीं बल्कि दो-दो इंद्रधनुष नजर आते हैं। दरअसल, दो इंद्रधनुष तभी दिखाई देते हैं, जब एक ही जगह मौजूद बारिश की बूंदें बार-बार सूरज के संपर्क में आती हैं। लेकिन दूसरे इंद्रधनुष में रंगो का क्रम उल्टा होता है। दूसरे इंद्रधनुष में पहला रंग बैगनी जबकि अंतिम रंग लाल होता है।

FAQs For Indradhanush Ke Rango Ke Naam

इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं उनके नाम?
इन्द्रधनुष में 7 रंग होते हैं और उनके नाम लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी और बैंगनी है।

इंद्रधनुष में 6 या 7 कितने रंग होते हैं?
इंद्रधनुष में 7 रंग होते हैं।

इंद्रधनुष कब दिखाई देता है?
इंद्रधनुष बरसात के दिनों में दिखाई देता है।

सात रंगों का जनक किसे माना जाता है?
इन्द्रधनुष को ही सात रंगों का जनक माना जाता है।

इंद्रधनुष में सबसे पहला कलर कौन सा होता है?
इंद्रधनुष में सबसे पहला रंग लाल होता है।

इंद्रधनुष में दूसरा कलर कौन सा होता है?
इंद्रधनुष में दूसरा रंग नारंगी होता है।

इंद्रधनुष में तीसरा रंग कौन सा होता है?
इंद्रधनुष में तीसरा रंग पीला होता है।

इंद्रधनुष में चौथा रंग कौन सा होता है?
इंद्रधनुष में चौथा रंग हरा होता है।

इंद्रधनुष में पांचवा रंग कौन सा होता है?
इंद्रधनुष में पांचवा रंग नीला होता है।

इंद्रधनुष में छठा रंग कौन सा होता है?
इंद्रधनुष में छठा रंग जामुनी होता है।

इंद्रधनुष में सातवां रंग कौन सा होता है?
इंद्रधनुष में सातवां रंग बैंगनी होता है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको इंद्रधनुष में कितने रंग होते है (Indradhanush Ke Rango Ke Naam) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख इंद्रधनुष के रंगो के नाम (Indradhanush Ke Rango Ke Naam) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment