हींग को इंग्लिश में क्या कहते हैं (Hing Ko English Mein Kya Kahate)

Hing In English Name: हमारी रसोई में तरह-तरह के मसाले पाए जाते हैं। हमारा हर राज्य अपनी खास डिश के लिए मशहूर है। यहां के खाने में मसालों का एक अलग ही स्थान है। ये मसाले स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते है हींग को इंग्लिश में क्या कहते हैं, हींग को अंग्रेजी में क्या कहते हैं (Hing Ko English Mein Kya Kahate) –

ज्यादातर लोग हींग के नाम पर खामोश हो जाते हैं। हींग किसी फैक्ट्री में नहीं बनती बल्कि एक तरह के पौधे से निकलती है। हींग का पौधा एक बारहमासी शाक है। हींग का इस्तेमाल लगभग हर सब्जी या डिश में किया जाता है। हींग सिर्फ डिश का स्वाद ही नहीं बढ़ाती है बल्कि इसकी महक भी सभी को पसंद आती है। हींगको मसाले के रूप में प्रयोग किया जाता है। तो आइये जानते है (English Of Hing)-

हींग को इंग्लिश में क्या कहते हैं, हींग इन इंग्लिश (Hing Ko English Mein Kya Kahate)

हींग को इंग्लिश में असाफोएटिडा (Asafoetida) एवं डेविल्स डंग (Devil’s Dung) कहा जाता है। हींग किसी फैक्ट्री में नहीं बनती बल्कि एक ही तरह के पौधे से निकलती है। हींग का पौधा एक बारहमासी शाक है।

हींग कैसे बनती है हिंदी में (Hing Kaise Banti Hai Hindi Mein)

हींग को हींग नामक पौधे से प्राप्त किया जाता है लेकिन न तो हींग उस पौधे पर उगती है और न ही इसमें कोई फूल आता है। हींग दरअसल इसी पौधे की जड़ से बनाई जाती है। इस पौधे की जड़ हींग नहीं है बल्कि हींग बनाने के लिए प्रोसेस की जाती है।हींग को इस पौधे की जड़ से रस निकालकर उसमें खाने योग्य गोंद और स्टार्च मिलाकर छोटे-छोटे टुकड़े करके बनाया जाता है।

हींग कहाँ पैदा होती है (Hing Kaha Peda Hoti Hai)

भारत में हींग का उत्पादन नगण्य है, इसे ईरान, अफगानिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसे स्थानों से आयात किया जाता है। भारत में सबसे ज्यादा हींग अफगानिस्तान से आती है। हिमाचल प्रदेश के कुछ पहाड़ी इलाकों में भी हींग की खेती शुरू हो चुकी है।

हींग इतना महंगा क्यों है, हींग इतनी महंगी क्यों है (Hing Itna Mahnga Kyo Hai)

हींग महंगी होने का मुख्य कारण यह है कि इसे विदेशों से निर्यात किया जाता है। और दूसरा कारण यह है कि इसे बनाने की प्रक्रिया बहुत लंबी होती है। इस पौधे को 4 साल तक उगाने के बाद इसकी जड़ से हींग प्राप्त होती है। यही वजह है कि हींग बहुत महंगी होती है लेकिन फिर भी भारत में इसकी काफी डिमांड होती है।

हींग के फायदे इन हिंदी में (Hing Ke Fayde In Hindi Mein)

पाचन के लिए फायदेमंद – पेट के लिए हींग का सेवन बहुत लाभदायक होता है। हींग में मौजूद गुण अपच की समस्या में बहुत लाभदायक होते हैं। खाली पेट एक चुटकी हींग खाने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलेगा। अपच या पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर हींग का सेवन कर सकते हैं।

पेट दर्द में लाभकारी – पेट दर्द की समस्या में खाली पेट हींग का सेवन बहुत लाभदायक होता है। हींग में उपस्तिथ गुण पेट में सूजन व गैस की समस्या को दूर करने में भी फायदेमंद होते हैं। कभी-कभी पेट दर्द गैस या सूजन की वजह होता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए रोजाना खाली पेट एक चुटकी हींग का सेवन करना लाभदायक माना जाता है।

ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में फायदेमंद – हींग का सेवन ब्लड प्रेशर की समस्या में काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। हींग में मौजूद गुण बॉडी में खून के थक्के जमने से रोकते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में लाभदायक होते हैं। प्रतिदिन सुबह हींग का पानी पीने से ब्लड प्रेशर रेगुलेट करने में लाभ होता है।

सिरदर्द में लाभकारी – सिर दर्द की समस्या में खाली पेट हींग का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। हींग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सिरदर्द की समस्या को कम करने और सूजन से राहत दिलाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप डॉक्टर से सलाह लेकर हींग का सेवन कर सकते हैं।

सांस की समस्या में फायदेमंद – हींग का सेवन सांस संबंधी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है। हींग में एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। सांस लेने में दिक्कत और जकड़न की समस्या में खाली पेट हींग का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में फायदेमंद – हींग का सेवन मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हींग में मौजूद गुण मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में काफी फायदेमंद होते हैं। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ हींग का सेवन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में बहुत फायदेमंद होता है।

FAQs For Hing English

हींग को इंग्लिश में क्या बोलते है?
हींग को इंग्लिश में असाफोएटिडा (Asafoetida) एवं डेविल्स डंग (Devil’s Dung) बोला जाता है।

हींग का हिंदी नाम क्या है?
हींग का हिंदी नाम हींग है।

लेख के बारे में

आज इस लेख में हमने आपको हींग को अंग्रेजी में क्या कहते हैं, हींग कैसे बनती है, हींग कहाँ पैदा होती है आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख हींग को इंग्लिश में क्या कहते है अच्छा लगा है तो इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

Leave a Comment