गुवाहाटी किसकी राजधानी है, गुवाहाटी कहां की राजधानी है?

गुवाहाटी किसकी राजधानी है – नॉर्थ ईस्ट में घूमने के लिए गुवाहाटी बहुत अच्छी जगह है। यहां घूमने के लिए कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

गुवाहाटी पूर्वी-उत्तरी भारत में असम का सबसे बड़ा शहर है। गुवाहाटी एक ऐतिहासिक शहर है। यह वनस्पतियों और जीवों से भी समृद्ध है। यह ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर बसा एक खूबसूरत शहर है।

आप यहां पर्वत श्रृंखलाओं के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। यह शहर प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। यहां कई पर्यटन स्थल हैं जहां आप वीकेंड में घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह बहुत अच्छी है।

आज के इस लेख में हम आपको गुवाहाटी किसकी राजधानी है, गुवाहाटी किस राज्य की राजधानी है आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

गुवाहाटी किसकी राजधानी है / गुवाहाटी कहां की राजधानी है?

गुवाहाटी फ़िलहाल किसी भी राज्य की राजधानी नहीं है। गुवाहाटी असम राज्य का सबसे बड़ा नगर है, और यह प्रशासनिक रूप से कामरूप महानगर ज़िले में स्थित है। असम राज्य की राजधानी दिसपुर है।

गुवाहाटी पूर्वोत्तर भारतीय राज्य असम का सबसे बड़ा शहर है। यह शहर ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित है। यह शहर प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर जैसे पवित्र स्थानों के लिए जाना जाता है।

इस शहर में हिंदू देवताओं शिव और विष्णु जी के कई मंदिर हैं। गुवाहाटी को उत्तर-पूर्व भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। यह शहर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। संस्कृति, व्यापार, पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों का केंद्र होने के कारण गुवाहाटी शहर की एक अलग पहचान है।

यह नगर प्राचीन काल में प्रागज्योतिषपुर के नाम से जाना जाता था। जिसका अर्थ है पूर्व की प्रकाश। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत में भी इस बात का उल्लेख है कि प्रागज्योतिषपुर राक्षस राजा नरकासुर की राजधानी हुआ करती थी। यह खूबसूरत शहर कई पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है।

कामाख्या देवी मंदिर गुवाहाटी के प्रमुख सिद्धिपीठों में से एक है। इस मंदिर के दर्शन के बिना गुवाहाटी की यात्रा अधूरी मानी जाती है। यह मंदिर नीलाचल पर्वत पर स्थित है। यह प्रसिद्ध मंदिर गुवाहाटी से लगभग आठ किलोमीटर दूर है। पौराणिक एवं धार्मिक मान्यता के अनुसार इस स्थान पर माता सती की योनि का भाग गिरा था, जिसके कारण यह एक प्रमुख शक्तिपीठ एवं पवित्र स्थान है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां तांत्रिक सिद्धियों के लिए आते हैं। यह स्थान तंत्र सिद्धि के लिए सबसे पवित्र और उपयुक्त माना जाता है।

गुवाहाटी कहां पर है (Guwahati Kanha Par Hai In Hindi)

गुवाहाटी असम राज्य में है। यह असम राज्य का सबसे बड़ा नगर है, जो कामरूप महानगर ज़िले के अंतर्गत आता है। गुवाहाटी, ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा, पूर्वोत्तर भारत का मुख्य शहर है।

गुवाहाटी में घूमने की जगह इन हिंदी (Guwahati Me Ghumne Ki Jagah)

1) नामेरी राष्ट्रीय उद्यान

नामेरी राष्ट्रीय उद्यान पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में झीलें और जल निकाय हैं। इससे हाथियों, बाघों, गैंडों, हॉर्नबिल्स, बत्तखों और सारस को देखना आसान हो जाता है। नामेरी के केंद्र में आप खुले घास के मैदानों, लंबे सदाबहार और पर्णपाती पेड़ों जैसी वनस्पतियों के बीच कुछ समय बिता पाएंगे।

2) कामाख्या मंदिर

कामाख्या मंदिर गुवाहाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। गुवाहाटी के सबसे पुराने मंदिरों में से एक कामाख्या मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। अधिकांश लोग सितंबर और अक्टूबर के दौरान यहां आते हैं जब दुर्गा पूजा के त्योहार का भव्य उत्सव होता है।

3) गुवाहाटी तारामंडल

खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए गुवाहाटी तारामंडल गुवाहाटी के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। अगर आप ब्रह्मांड के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो आप गुवाहाटी तारामंडल का दौरा कर सकते हैं। बच्चों को ये जगह बहुत पसंद आएगी।

4) नेहरू पार्क

नेहरू पार्क गुवाहाटी का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। गुवाहाटी जाते समय आपको यहां जरूर जाना चाहिए। यह कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से घिरा हुआ है। यह भव्य पार्क बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। बच्चों के साथ घूमने के लिए यह एक अच्छी जगह है।

5) ड्रीमलैंड मनोरंजन पार्क

अगर आप शहर की भागदौड़ से बोर हो गए हैं तो ड्रीमलैंड पार्क जा सकते हैं। यह आपको शांति प्रदान करने और तनाव से राहत दिलाने में मदद करेगा। ड्रीमलैंड पार्क गुवाहाटी की घाटियों के बीच स्थित एक मज़ेदार आकर्षण केंद्र है। आप यहां कई तरह की गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं जैसे वॉटर स्लाइड का अनुभव ले सकते हैं।

FAQs

गुवाहाटी का पुराना नाम क्या है?
गुवाहाटी का पुराना नाम प्रगज्योतिषपुर है।

गुवाहाटी में कौन सा मंदिर है?
गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको गुवाहाटी किसकी राजधानी है (Guwahati Kiski Rajdhani Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख गुवाहाटी कहां की राजधानी है (Guwahati Kanha Ki Rajdhani Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment