गूगल पे क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए

Google Pay Se Paise Kaise Kamaye | Google Pay Kya Hai: आज के इस लेख में हम गूगल पे से पैसे कैसे कमाए (Google Pay Se Paise Kaise Kamaye) इससे संबंधित सभी जानकारी देंगे। आज हम आपको गूगल पे से जुड़ी आपकी सभी शंकाओं का समाधान करेंगे। आज दुनिया फिजिकल नहीं डिजिटल हो गई है। आज हर कोई ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़ा है। आप सभी जानते हैं कि इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के कारण हमारा देश कहां पहुंच गया है।

आज देश के कोने-कोने में इंटरनेट और ऑनलाइन सेवाएं मौजूद हैं। टेक्नोलॉजी का फायदा उठाकर हमारा देश तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहा है। अगर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की बात करें तो हमारा देश इसका पूरा फायदा उठा रहा है।

आज UPI यानि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस ट्रांजेक्शन का समय चल रहा है और दुनिया में कहीं भी लोग घर बैठे अपने स्मार्टफोन की मदद से कई तरह के ट्रांजेक्शन करते हैं।

अगर हम ऑनलाइन लेनदेन की बात करें तो आप मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल भुगतान, मनी ट्रांसफर आदि कर सकते हैं। इन सभी लेनदेन के लिए गूगल ने अपना UPI मनी ट्रांसफर ऐप लॉन्च किया है।

आज दुनिया में कहीं लोग गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं। गूगल पे से ऑनलाइन ट्रांसेक्शन करना बहुत ही आसान माना जाता है। गूगल पे काफी सुरक्षित है।गूगल पे लगभग सभी प्रकार के बैंकों को सपोर्ट करता है।

गूगल पे हमारे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा विकसित UPI पर आधारित है। गूगल पे, Gpay के नाम से काफी लोकप्रिय है।

आपने मोबाइल से पैसे ट्रांसफर करने के बारे में बहुत सुना होगा। आजकल बहुत सारे ऐप पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा दे रहे हैं, जय सरकार ऐप भीम, पेटीएम, फोनपे आदि। इन्हें पेमेंट वॉलेट भी कहा जाता है। ऑनलाइन पेमेंट की मांग को देखते हुए गूगल जैसी बड़ी कंपनी ने भी अपना पेमेंट वॉलेट बनाया। जिसे पहले गूगल तेज के नाम से लॉन्च किया गया था, लेकिन बाद में इसे गूगल पे कहा गया। बहुत से लोग पूछते हैं कि गूगल पे कहां की कंपनी है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि गूगल इसे बनाने वाली कंपनी है।

गूगल पे एक इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली है। यह ऐप किसी भी तरह के डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।

गूगल पे का उपयोग करके आप अपने मोबाइल से किसी भी प्रकार की ऑनलाइन शॉपिंग, मनी ट्रांसफर, डीटीएच रिचार्ज, बिजली बिल, गैस बिल, बीमा भुगतान संबंधी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है। आप किसी से भी पेमेंट ले सकते हैं और गूगल पे के जरिए भेज सकते हैं।

गूगल पे भी एक UPI बेस्ड डिजिटल पेमेंट ऐप है। इसके जरिए पेमेंट करने के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट को गूगल पे से लिंक करना होगा। इसके इस्तेमाल से आप कहीं भी आसानी से पेमेंट भेज और रिसीव कर सकते हैं।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि गूगल पे से पैसे भी कमाए जा सकते हैं। अगर आप यह नहीं जानते हैं कि गूगल पे से पैसे कैसे कमाए (Google Pay Se Paise Kaise Kamaye) तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं, क्योंकि आज हम इस पोस्ट में गूगल पे से पैसे कैसे कमाए (Google Pay Se Paise Kaise Kamaye) इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

इस मोबाइल एप्लिकेशन को कुछ साल पहले गूगल द्वारा लॉन्च किया गया था। तब इसका नाम Google Tez App रखा गया था। लेकिन, बाद में इस नाम को बदलकर गूगल पे कर दिया गया। यह Google Tez App का अपग्रेड वर्जन है। जिसे गूगल तेज़ ऐप से काफी बेहतर बनाया गया है। गूगल पे एक ऑनलाइन पेमेंट ऐप है जिसकी मदद से हम घर बैठे ऑनलाइन पेमेंट करने के साथ-साथ पैसे भी कमा सकते हैं।

वैसे तो इंटरनेट पर कई ऐसे मोबाइल एप्लिकेशन हैं। जिनकी मदद से पैसे कमाए जा सकते हैं। जैसे कि पेपल, पेटीएम आदि। लेकिन गूगल पे इन सभी में सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद मोबाइल ऐप है, क्योंकि इसे गूगल ने लॉन्च किया है। गूगल पे को GPay के नाम से भी जाना जाता है और इसके माध्यम से ट्रांसफर किया गया पैसा सीधे हमारे बैंक खाते में आता है।

गूगल पे के जरिए आप किसी भी तरह का डिजिटल ट्रांजैक्शन आसानी से कर सकते हैं और इसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है, साथ ही इसके इस्तेमाल से आपको कई तरह के रिवार्ड भी मिलते हैं। जिससे आप हजारों रुपये कमा सकते हैं। आइए दोस्तों आज हम जानते हैं कि गूगल पे क्या है और गूगल पे से पैसे कैसे कमाए (Google Pay Se Paise Kaise Kamaye) |

गूगल पे के संस्थापक कौन है?

गूगल पे को गूगल द्वारा लॉन्च किया गया है और गूगल पे के सह-संस्थापक सुजीत नारायणन और सुमित ग्वालानी हैं। 11 सितंबर 2015 को एंड्राइड पे के नाम से एक एप्प लॉन्च किया गया था। 8 जनवरी, 2018 को एंड्राइड पे का नाम बदलकर गूगल पे कर दिया गया।

जब इसे गूगल पे का नाम दिया गया तो इसमें नए API सिस्टम की तरह सभी नए फीचर जोड़े गए जो व्यापारियों को भी भुगतान करने की अनुमति देते हैं। मर्चेंट यानी आप किसी भी वेबसाइट, ऐप, स्ट्राइप, ब्रेनट्री को ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। और साथ ही आप अपने गूगल पे में कोई भी कार्ड ऐड कर सकते हैं।

गूगल पे ऐप क्या है?

गूगल पे, गूगल द्वारा बनाया गया एक मोबाइल एप्लिकेशन है। जिसके माध्यम से आप घर बैठे UPI मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। प्रारंभ में, जब गूगल ने इस ऐप को लॉन्च किया, तो यह एनपीसीआई के माध्यम से संचालित होता है जो कि भारत की बैंकिंग प्रणाली मैनेज करने का काम करती है।

गूगल पे में अच्छी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है ताकि आप इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से पूरी तरह से सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान कर सकें।

कोई भी ऑनलाइन भुगतान भेज या प्राप्त कर सकते है।

आप भुगतान लेने के लिए किसी को भी अनुरोध भेज सकते हैं।

किसी को पैसे भेजने पर आपको इनाम मिल सकता है।

आप गूगल पे के माध्यम से भुगतान भेजने या प्राप्त करने के सभी विवरण देख सकते हैं।

आप गूगल पे का उपयोग करके सभी गूगल उत्पादों को आसानी से खरीद सकते हैं

गूगल पे की मदद से बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, खाना ऑर्डर करना, ट्रेन टिकट बुकिंग आदि आसानी से किया जा सकता है।

गूगल पे की सबसे अच्छी खासियत यह है कि इसे भारत को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यानी भारत में मौजूद अलग-अलग भाषाओं को ध्यान में रखते हुए गूगल पे ऐप बनाया गया है। आप इस ऐप में अपनी पसंदीदा भाषा का उपयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा आप अपने आसपास के व्यक्ति को उसके बैंक खाते में अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा किए बिना भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। जैसे आप अपने मोबाइल से Xander या SHAREit के जरिए कोई ऐप आदि ट्रांसफर करते हैं।

गूगल पे अकाउंट बनाने के लिए ये चीजें जरूरी

अगर आप जानना चाहते हैं कि गूगल पे का इस्तेमाल कैसे किया जाता है तो आपको सबसे पहले गूगल पे पर अकाउंट बनाना होगा और गूगल पे पर अकाउंट बनाने के लिए आपको कुछ जरूरी चीजों की जरूरत पड़ेगी। अगर आप उन जरूरी बातों के बारे में नहीं जानते हैं तो इसे ध्यान से जरूर पढ़ें।

गूगल पे पर अकाउंट बनाने के लिए आपके पास अपना खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए।

आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से पंजीकृत होना चाहिए।

गूगल पे पर अकाउंट बनाने के लिए आपके पास एटीएम डेबिट कार्ड होना चाहिए।

अगर आपके पास ऊपर बताई गई जरूरी चीजें हैं तो ही आप अपना Google Pay अकाउंट बना सकते हैं, नहीं तो आप GPay अकाउंट नहीं बना पाएंगे।

अगर आपके पास ऊपर बताई गई सभी चीजें हैं, तो आइए अब जानते हैं कि गूगल पे अकाउंट कैसे बनाये?

गूगल पे एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें?

अब हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि गूगल पे एकैसे डाउनलोड करें

इस प्रक्रिया का पालन करके आप आसानी से गूगल पे एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप #01: गूगल पे एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।

स्टेप #02 : प्ले स्टोर ओपन करने के बाद सर्च बार में आपको गूगल पे टाइप करना होगा।

स्टेप #03: अब आपको ऊपर दिए गए सर्च बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप #04: जैसे ही आप सर्च पर क्लिक करेंगे आपके सामने गूगल पे एप्प आ जाएगा।

स्टेप #05: अब आपको गूगल पे एप्प डाउनलोड करने के लिए इनस्टॉल बटन पर क्लिक करना है। और फिर आप इसे आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।

आप चाहें तो गूगल पर जा सकते हैं और गूगल पे की आधिकारिक वेबसाइट से गूगल पे एप्प डाउनलोड कर सकते हैं।

गूगल पे अकाउंट कैसे बनाये

गूगल पे से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले Google Pay पर अकाउंट बनाना जरूरी है। गूगल पे पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान काम है। अगर आप नहीं जानते कि गूगल पे अकाउंट कैसे बनाते हैं। तो ऊपर बताए गए तरीकों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 1- गूगल पे डाउनलोड करें

गूगल पे पर अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको Google Pay ऐप डाउनलोड करना होगा। आप गूगल पे स्टोर के माध्यम से गूगल पे को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आप चाहें तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपना गूगल पे काउंट बना सकते हैं।

स्टेप 2- अपना नंबर सत्यापित करें

गूगल पे इनस्टॉल करने के बाद इसे ओपन करें। इसे ओपन करते ही आपको इसमें अपना मोबाइल फोन नंबर डालना होगा। ध्यान रहे कि वही फ़ोन नंबर दर्ज करें जिससे आपका बैंक खाता पंजीकृत है। फ़ोन नंबर दर्ज करने के बाद, स्वचालित रूप से आपकी ईमेल आईडी का पता लगा लेगी। इसके बाद जारी रखें पर क्लिक करें। कंटिन्यू पर क्लिक करने पर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इस ओटीपी को गूगल पे ऐप में डालकर अपना नंबर वेरिफाई करें।

स्टेप 3 – स्क्रीनलॉक चुनें

मोबाइल नंबर वेरीफाई होने के बाद आपको अपने गूगल पे अकाउंट में स्क्रीन लॉक को चुनना होगा। आप चाहें तो गूगल पिन भी बना सकते हैं। अपना स्क्रीन लॉक या पिन सेट करने के लिए दो विकल्पों में से एक चुनें। अब आपका गूगल पेअकाउंट बन चुका है और अब आपको इसमें अपना बैंक अकाउंट लिंक करना है, जिससे आप कभी भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

बैंक अकाउंट को गूगल पे से कैसे लिंक करें

अगर आपको नहीं पता कि बैंक खाते को गूगल पे से कैसे लिंक किया जाता है, तो आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बैंक खाते को गूगल पे से लिंक करना सीख सकते हैं।

अपने बैंक खाते को गूगल पे से लिंक करने के लिए सबसे पहले अपना गूगल पे ऐप खोलें।

गूगल पे ओपन करने के बाद स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर एक छोटा सा आइकन दिखाई देगा, आपको उस आइकन पर क्लिक करना है।

आइकन पर क्लिक करने पर एक और पेज खुलेगा, जहां आपको ‘बैंक खाता जोड़ें’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर आपको क्लिक करना है।

उस पर क्लिक करने के बाद आपको दूसरे पेज पर आपको विभिन्न प्रकार के बैंकों के नाम नजर आएंगे। आपको उन बैंकों की लिस्ट में से अपना बैंक चुनना होगा।

अपने बैंक का सिलेक्शन करने के पश्चात एक पॉपअप दिखाई देगा जहां आपको अनुमति बटन पर क्लिक करना होगा।

जिसके बाद आपके मोबाइल फोन से एक मैसेज आएगा। जिससे आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई किया जा सकेगा।

वेरिफिकेशन के पश्चात एक नया पेज ओपन होगा। अब चूंकि आप ‘नया बैंक खाता’ जोड़ना चाहते हैं, आपको अपने डेबिट कार्ड की समाप्ति डेट और अपने एटीएम या डेबिट कार्ड के लास्ट 6 अंक दर्ज करने होंगे।

डेबिट कार्ड के अंतिम 6 अंक दर्ज करने के बाद, आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा। जिससे यह सत्यापित किया जाता है कि आपका एटीएम या डेबिट कार्ड सही है।

इतना करने के पश्चात आपको इसमें अपना एटीएम पिन डालना पड़ेगा। एटीएम पिन डालने के पश्चात नीचे दाईं ओर क्लिक करें। जिसके पश्चात आपको अपना UPI PIN सेट करना होगा।

यूपीआई पिन सेट करने के बाद, आपको अपने मोबाइल फोन पर एक टेक्स्ट संदेश प्राप्त होगा। जिसमें आपको यकीन हो जाएगा कि आपका यूपीआई पिन सेट हो चूका है और उसके बाद आप अपने Google Pay के जरिए किसी को भी पेमेंट ट्रांसफर कर सकते हैं।

गूगल पे से पैसे कैसे कमाये

गूगल पे से पैसे कमाना बहुत आसान है क्योंकि सभी जानते हैं कि गूगल पे के जरिए डिजिटल पेमेंट करने से काफी सुविधा मिलती है और साथ ही आप घर बैठे ऑनलाइन पैसे भी कमा सकते हैं।

हालांकि ऑनलाइन पैसे कमाने के कई तरीके हैं। लेकिन गूगल पे से पैसा कमाना सभी के लिए दोहरा फायदा साबित होता है। गूगल पे में ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से आप पैसे कमा सकते हैं।

स्क्रैच कार्ड का उपयोग करके

आप स्क्रैच कार्ड का इस्तेमाल करके गूगल पे से आसानी से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने गूगल पे खाते से ₹150 किसी अन्य गूगल पे खाते में भेजना होगा या ₹150 प्राप्त करना होगा। जिसके बाद आपको एक स्क्रैच कार्ड प्रदान किया जाता है। जिसे आपको स्क्रैच करना होता है। इन कार्डों को स्क्रैच करने के बाद, हजारो रुपये तक के इनाम आप जीत सकते है। ये पैसे गूगल पे के जरिए सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।

रेफर एंड अर्न

गूगल पे से पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका है Refer & Earn। इसके लिए आपको अपने गूगल पे का लिंक अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करना होगा। अगर कोई आपके द्वारा शेयर किए गए लिंक से गूगल पे को डाउनलोड करता है तो आपको इसके बदले में कुछ कमीशन मिलेगा और साथ ही इसे डाउनलोड करने वाले को भी फायदा होगा।

लकी वीकेंड

गूगल पेकी सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप हफ्ते में एक बार 500 रुपये या इससे ज्यादा का ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपके पास ₹100000 जीतने का मौका होगा। गूगल पे उन लोगों के लिए लकी फ्राइडे सर्च कार्ड का चयन करता है जो हर हफ्ते सिर्फ ₹500 या उससे ज्यादा का ट्रांजैक्शन करते हैं।

मासिक बिल भुगतान

गूगल पे से आप हर महीने बिलों का भुगतान करके भी पैसे कमा सकते हैं। जी हाँ दोस्तों आप गूगल पे के माध्यम से बिजली बिल मोबाइल रिचार्ज पानी बिल आदि का भुगतान करके कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। कैशबैक पाकर आप गूगल पे से काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

गूगल पे से पैसे कैसे भेजे

गूगल पे ऐप से पैसे भेजना बहुत आसान है। गूगल पे के जरिए आप दूसरे के खाते में कई तरह से पैसे भेज सकते हैं, जैसे सीधे बैंक खाते से, मोबाइल नंबर से, UPI या QR कोड से।

यहां गूगल पेसे मनी ट्रांसफर की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया दी गई है, जिसका पालन करके आप किसी भी बैंक खाते में पैसे भेज सकते हैं –

1. पैसे भेजने के लिए सबसे पहले आपको गूगल पे एप को ओपन करना होगा। और इसे खोलने के लिए स्क्रीन आपसे पासवर्ड या अंगूठे का निशान मांगता। जिसे डालने के बाद ही आपका ऐप खुलेगा।

2. अब आपको वह विकल्प चुनना है जिसके माध्यम से आप पैसे भेजना चाहते हैं, जैसे कि बैंक खाते या मोबाइल नंबर, या यूपीआई द्वारा।

3. अगर आप मोबाइल नंबर से भेजना चाहते हैं तो सीधे नए नंबर पर भी भेज सकते हैं या फिर अपने कॉन्टैक्ट में सेव किए गए किसी भी नंबर पर भेज सकते हैं।

4. नंबर लिखने के पश्चात आपको Pay के विकल्प पर क्लिक करना है।

5. Pay पर क्लिक करने के बाद आप जितना पैसा भेजना चाहते हैं उसे लिखकर Proceed To Pay पर क्लिक करना है।

6. इसके बाद आपसे 4 या 6 अंकों का UPI पिन या पासवर्ड मांगा जाएगा, इसे टाइप करने के बाद आप OK पर क्लिक करें। जिससे आपका पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।

7. अगर आपने अपने मोबाइल पर बैलेंस और डिडक्शन के लिए अपने बैंक से एसएमएस की सुविधा ली है तो आपके द्वारा भेजे गए पैसे की कटौती का मैसेज भी आएगा।

आपको गूगल पे पर आपके बैंक में कितना पैसा है, इसका बैलेंस देखने का विकल्प भी मिलता है। जिसके लिए आपसे आपका UPI पिन मांगा जाता है।

गूगल पे का उपयोग करने के लाभ

गूगल पे ऐप से आप कई काम कर सकते हैं। यह एक मल्टीपर्पज ऐप है।

ऑनलाइन रिचार्ज

अगर आप अपना मोबाइल रिचार्ज करना चाहते हैं तो गूगल पे से प्रीपेड मोबाइल को आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने पोस्टपेड मोबाइल जैसे एयरटेल, बीएसएनएल, रिलायंस और वोडाफोन का बिल भी जमा कर सकते हैं।

इसके साथ ही आप गूगल पे के जरिए अपने टीवी के लिए डीटीएच रिचार्ज, बिजली बिल, गैस बिल, पानी का बिल आदि भी कर सकते हैं।

मनी ट्रांसफर करना आसान

गूगल पे ऐप को बनाने का मुख्य उद्देश्य आसानी से पैसे भेजना या रिसीव करना रहा है। इसके माध्यम से आप अपने दोस्तों या ग्राहकों के साथ ऑनलाइन पैसे का लेनदेन बहुत आसानी से कर सकते हैं।

इससे आप यात्रा के लिए उबर और ओला जैसी ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं का ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं।

गूगल पे के साथ ऑनलाइन शॉपिंग

अगर आप अपने आदि के लिए ऑनलाइन सामान खरीदते हैं तो उसका भुगतान आप गूगल पे के जरिए आसानी से कर सकते हैं। जिसके लिए गूगल पे आपको अच्छा डिस्काउंट भी देता है।

जब भी आपगूगल पे से कोई पेमेंट करते हैं तो आपको फ्री कैशबैक भी मिलता है।

गूगल पे से सोना चांदी खरीदें

अगर आप सोने या चांदी में निवेश करना चाहते हैं तो भी आप गूगल पे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां आप डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। और इसे बेच भी सकते है। सबसे बड़ी बात यह है कि आप यहां सोना या चांदी किसी भी संख्या में, 1, 10, 100, 1000 आदि में खरीद सकते हैं।

पैसे भेजने के लिए कई विकल्प –

गूगल पे से आप न सिर्फ अपने बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करते हैं बल्कि मोबाइल नंबर, यूपीआई और क्यूआर कोड के जरिए भी पेमेंट भेज सकते हैं।

अपनी भाषा में प्रयोग

गूगल पे को इस्तेमाल करने के लिए 7 भाषाओं का विकल्प है। जिसमें यूजर्स अपने हिसाब से भाषा सेट करके आसानी से Google Pay का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यूपीआई आधारित गूगल पे

अगर आप भारत में रहते हैं तो आपने सरकार के BHIM ऐप का नाम तो सुना ही होगा। गूगल पे भी BHIM ऐप की तरह UPI प्लेटफॉर्म पर काम करता है। जिसके जरिए आप किसी भी बैंक में सुरक्षित तरीके से पैसे भेज और रिसीव कर सकते हैं।

गूगल पे बैलेंस कैसे चेक करें?

अगर आप गूगल पे से अपना बैंक बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप #01: सबसे पहले अपना गूगल पे ओपन करें।

स्टेप #02 : गूगल पे ओपन करने के बाद होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करें।

स्टेप #03: अब चेक अकाउंट बैलेंस पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपसे आपका UPI पिन मांगा जाएगा। आपका UPI पिन जो भी है उसे दर्ज करें। UPI पिन डालने के तुरंत बाद आपको अपना अकाउंट बैलेंस दिखाई देगा।

गूगल पर यूपीआई कैसे रीसेट करें?

आप यूपीआई पिन कैसे रीसेट कर सकते हैं? अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है और आप UPI को रीसेट करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप्स #01: सबसे पहले अपना Google Pay ओपन करें।

स्टेप्स #02: अब आपको ऊपर बाईं ओर अपनी फोटो या आइकॉन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

स्टेप्स #03: क्लिक करने के बाद आपको Payment Method पर क्लिक करना है।

स्टेप #04: अब आपको फॉरगॉटन यूपीआई पिन पर क्लिक करना है।

स्टेप #05: अब आपसे आपके डेबिट कार्ड के 6 नंबर और उसकी एक्सपायरी डेट पूछी जाएगी। जिसे आपको एंटर करना है।

स्टेप #06 : अब वह UPI पिन दर्ज करें जिसे आप दर्ज करना चाहते हैं।

स्टेप #07 : UPI PIN डालने के बाद आपके पास एक OTP आएगा। उसे आपको डालना है। जैसे ही आप एंटर करेंगे, आपका यूपीआई पिन सफलतापूर्वक रीसेट हो जाएगा।

गूगल पे से ज्यादा कमाई करने के लिए क्या करें?

गूगल पे से आप रेफर करके ज्यादा कमा सकते हैं। लेकिन बात यह आती है कि, आपके सभी दोस्त और परिवार के सदस्य इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे और साथ ही वे दैनिक लेनदेन भी नहीं करने वाले है। इसलिए हमने आपको नीचे कुछ तरीके बताए हैं। जिसके इस्तेमाल से आप गूगल पे से ज्यादा कमा सकते हैं।

टेलीग्राम तो आप सभी जानते ही होंगे। लेकिन आप जानते हैं, टेलीग्राम का इस्तेमाल आमतौर पर चैटिंग को छोड़कर पैसे कमाने के लिए किया जाता है। गूगल पे से पैसे कमाने के लिए आप टेलीग्राम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस टेलीग्राम डाउनलोड करना होगा। उसके बाद आपको टेलीग्राम पर मेक मनी ऑनलाइन से जुड़े ग्रुप्स में जुड़कर अपना रेफर लिंक शेयर करना होगा।

एक ही ग्रुप में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौजूदगी के कारण कोई आपके लिंक पर इसे डाउनलोड कर लेता है। अगर कोई डाउनलोड करके पहला पेमेंट करता है तो उसके बदले में आपको पैसे मिलेंगे।

आप व्हाट्सप्प ग्रुप से भी पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आप एक अलग ग्रुप बनाकर और वहां लिंक शेयर करके पैसे कमा सकते हैं। या फिर गूगल पे स्टोर पर या फिर गूगल पर आपको मेक मनी ऑनलाइन से जुड़े बहुत से ग्रुप मिल जाएंगे। अगर आप अपना रेफरल लिंक उन ग्रुप्स में शेयर करते हैं तो आपको वहां से ज्यादा प्रॉफिट मिलेगा।

इस तरह के ऐप्स से पैसे कमाने के लिए सबसे ज्यादा फेसबुक ग्रुप का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी फेसबुक ग्रुप की मदद से पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको मेक मनी ऑनलाइन से जुड़े ग्रुप में ऐड होना होगा। उसके बाद आप अपना गूगल पे लिंक वहां शेयर करे और जब भी कोई आपके लिंक से ऐप डाउनलोड करेगा तो आपको पैसे मिलेंगे।

आप चाहें तो दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ट्राई करके भी इनसे पैसे कमा सकते हैं। यही प्रक्रिया आपको उन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी फॉलो करनी होगी। तभी आप अधिक रेफ़रल कर पाएंगे और आप गूगल पे से अधिक पैसा कमा पाएंगे।

क्या गूगल पे वाकई सुरक्षित है?

दोस्तों हम सब बहुत ही आम लोग हैं। भले ही हमें 100 रुपये मिलें। तो हम उसमें खुश हो जाते हैं। ऐसे में अगर वही 100 रुपये हमारे किसी UPI ऐप से उड़ जाते हैं तो हम बहुत डर जाते हैं और तुरंत उस ऐप को अनइंस्टॉल कर देते हैं।

तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गूगल पे वाकई सुरक्षित है या नहीं। दोस्तों, आप जानते हैं कि हमारा पूरा एंड्राइड मोबाइल गूगल की मदद से चलता है। साथ ही हम अपनी सभी जरूरतों को गूगल पर ही सर्च करते हैं।

साथ ही आपको बता दें कि गूगल पे, गूगल का ही एक प्रोडक्ट है। जिस पर हम आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। क्योंकि गूगल अपनी सुरक्षा के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। गूगल पे से लेनदेन करते समय आपको डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यह एक बहुत ही सुरक्षित और सरल ऐप है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों जैसा कि आप आज जान गए है की गूगल पे क्या है और गूगल से पैसे कैसे कमाए (Google Pay Se Paise Kaise Kamaye) और मुझे उम्मीद है कि आज की पोस्ट को पढ़ने के बाद आपके मन में उठ रहे सभी सवालों का जवाब मिल गया होगा। लेकिन, अगर आपका अभी भी इस लेख (Google Pay Se Paise Kaise Kamaye) के संबंध में कोई प्रश्न या समस्या है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं और इस पोस्ट (Google Pay Se Paise Kaise Kamaye) को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं।

Leave a Comment