दीवार घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए, घर, दुकान और बेडरूम में घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए?

दीवार घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए – वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गलत दिशा में घड़ी लटकाने से आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए घडी हमेशा सही दिशा में लगानी चाहिए।

दुनिया चाहे कितनी भी आगे निकल गई हो, लेकिन घर में टंगी घड़ी आज भी दीवारों की खूबसूरती बढ़ा रही है। घड़ी को अक्सर अच्छे समय से जोड़कर देखा जाता है। कहते हैं कि अगर घर में लटकी घड़ी निरंतर चलती रही है तो लाइफ भी उसी तरह आगे बढ़ता रहती है।

वास्तु शास्त्र की बात करें तो घर की दिशा को लेकर कई सुझाव दिए गए हैं। वास्तु शास्त्र घड़ी के संबंध में यह भी सलाह देता है कि इसे कहां, कैसे और किस स्थिति में लटकाना चाहिए। वहीं वास्तु में घड़ी को घर की आर्थिक स्थिति से भी जोड़ा जाता है। इसी वजह से गलत दिशा में घड़ी लटकाना आर्थिक परेशानियों का कारण माना जाता है।

आज के इस लेख मे हम आपको दीवार पर घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए, घर में घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए, बेडरूम में घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए, दुकान में घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए के बारे में जानकारी देने वाले है, तो आइये जानते है –

दीवार पर घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए (Diwar Ghadi Kis Disha Me Lagani Chahiye)

वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा में लगाना सही माना जाता है। लेकिन दक्षिण दिशा में घड़ी लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने से आर्थिक परेशानियां आने लगती हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि पश्चिम दिशा में घड़ी तभी लगानी चाहिए जब पूर्व और उत्तर दिशा में जगह न हो।

घर के दरवाजे पर या जहां से घर में प्रवेश होता है उस स्थान पर घड़ी लगाना उचित नहीं है। घर के प्रवेश द्वार पर या घर के किसी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। पलंग यानी बेड के पास या फिर पलंग के ऊपरी दीवार पर घड़ी (Ghadi) लटकाना अच्छा नहीं माना जाता है।

निरंतर चलने वाली घड़ी को निरंतर चलने वाले जीवन से जोड़कर देखा जाता है। इसी तरह बंद घड़ी भी जीवन में बाधाएं उत्पन्न करने वाली मानी जाती है। वास्तु के अनुसार घर में टूटी, खराब या बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। खासतौर पर टूटे शीशे वाली घड़ी घर में न रखने की सलाह दी जाती है। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि घड़ी को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए।

वास्तु के अनुसार गोल आकार की घड़ी घर के लिए अच्छी होती है। इसलिए अलग-अलग साइज की घड़ियां खरीदने की बजाय घर की दीवार पर गोल घड़ी लगाई जाती है।

वास्तु के अनुसार घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रखने वाली और जीवन में खुशियां लाने वाली घड़ी का रंग सफेद, हल्का सलेटी, आसमानी नीला, हल्का हरा और क्रीम होना चाहिए। दीवार पर टांगने के लिए मैटेलिक रंग की घड़ी भी चुनी जा सकती है। पूर्व दिशा में लटकने वाली घड़ी के लिए भूरा रंग या गहरा हरा रंग भी चुना जा सकता है।

घर में घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए इन हिंदी (Ghar Me Ghadi Kis Disha Me Lagani Chahiye)

घड़ी लगाने की सही दिशा पूर्व और उत्तर दिशा मानी जाती है। वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में घड़ी लगाना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए आप घर में पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में घड़ी लगा सकते है।

बेडरूम में घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए (Bedroom Me Ghadi Kis Disha Me Lagani Chahiye)

बेडरूम में घड़ी उत्तर, पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। घड़ी का मुख कभी भी बेडरूम के दरवाजे की ओर नहीं होना चाहिए। बेडरूम में घड़ी लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि घड़ी बिस्तर के ठीक सामने न लगाए। यदि आपके बिस्तर के ठीक सामने की दीवार पर घड़ी लगी है तो उसमें बिस्तर का प्रतिबिंब नहीं दिखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता फैल सकती है।

दुकान में घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए (Dukan Me Ghadi Kis Disha Me Lagani Chahiye)

दुकान में घड़ी आपको उत्तर और पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। यह दिशा इसके लिए शुभ मानी जाती है।

FAQs

किस दिशा में घडी नहीं लगानी चाहिए?
दक्षिण दिशा में घडी नहीं लगानी चाहिए।

बेडरूम में घड़ी कौन सी दिशा में लगाना चाहिए?
बेडरूम में घड़ी उत्तर, पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

घड़ी के लिए कौन सी दीवार अच्छी है?
उत्तर, पूर्व दिशा घड़ी के लिए अच्छी दीवार है।

क्या दरवाजे के ऊपर घड़ी लगा सकते हैं?
नहीं, दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगा सकते हैं।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको दीवार घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए, घर, दुकान और बेडरूम में घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख दीवार घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

Leave a Comment