फिटकरी का रासायनिक सूत्र क्या होता है (Fitkari Ka Rasayanik Sutra Kya Hota Hai)

Fitkari Ka Rasayanik Sutra Kya Hai: फिटकरी का उपयोग वर्तमान में कई उद्योगों में किया जा रहा है, मुख्य रूप से इसका उपयोग आयुर्वेदिक उत्पादों को बनाने में किया जाता है। फिटकरी सफेद, लाल, पीले, काले इत्यादि रंग की होती है।

फिटकरी को पोटाश एलम भी कहा जाता है। फिटकरी का रासायनिक नाम पोटेशियम एल्यूमीनियम सल्फेट है, यह एक सफेद क्रिस्टलीय यौगिक है, जिसका उपयोग विभिन्न उद्योगों में दवा, खाद्य प्रसंस्करण, जल उपचार और सौंदर्य प्रसाधन आदि जैसे कई लाभकारी गुणों के लिए किया जाता है। फिटकरी एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला यौगिक है जो एल्यूनाइट और कलिनाइट जैसे खनिजों में मिलता है। फिटकरी पानी में घुलनशील है और इसका स्वाद थोड़ा मीठा व कसैला होता है।

फिटकरी का रासायनिक सूत्र क्या है (Fitkari Ka Rasayanik Sutra Kya Hota Hai)

फिटकरी का रासायनिक सूत्र – KAl(SO4)2.12H2O और रासायनिक नाम पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट है। इस सूत्र को इस रूप (K2SO4)(AL2SO4).12H2O में भी लिखा जाता है।

फिटकरी क्या है? (Fitkari Kya Hai In Hindi)

फिटकरी एक प्रकार का क्रिस्टलीय रासायनिक पदार्थ है, यह रंगहीन होता है। इसे अंग्रेजी में पोटाश एलम (Potash Alum) या केवल एलम कहते है। फिटकरी का रासायनिक नाम ‘पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट’ (Potassium Aluminum Sulphate) है। फिटकरी एल्यूमीनियम व पोटेशियम के डबल सल्फेट्स के साथ पानी के क्रिस्टलीकरण से प्राप्त होता है। मनुष्य अनादि काल से फिटकरी के रासायनिक और चिकित्सीय गुणों का उपयोग करता आ रहे है।

फिटकरी को पोटैशियम और एल्युमीनियम के स्थान पर अन्य रासायनिक पदार्थों का उपयोग करके भी बनाया जाता है, जैसे क्रोम फिटकरी को एल्यूमीनियम के स्थान पर क्रोमियम का उपयोग करके बनाया जाता है। पोटैशियम की जगह लीथियम, सोडियम, अमोनियम, रुबिडियम, सीज़ियम, टेल्यूरियम का इस्तेमाल किया जा सकता है। एल्युमीनियम को मैंगनीज, इरिडियम, क्रोमियम (क्रोम फिटकरी), लोहा, गैलियम, वैनेडियम, कोबाल्ट आदि से भी बदला जा सकता है।

फिटकरी के प्रकार (Fitkari Ke Prakar)

ऊपर बताए गए रासायनिक और धात्विक तत्वों की मदद से कई तरह की फिटकरी बनाई जा सकती है। यहां हम आपको फिटकरी के तीन सबसे लोकप्रिय और उपयोगी प्रकार बता रहे हैं –

पोटैशियम फिटकरी – यह एक रंगहीन क्रिस्टलीय पदार्थ है। फिटकरी का यह रूप व्यापक रूप से घरेलू और चिकित्सा प्रयोजनों के लिए उपयोग किया जाता है। घरों में मिलने वाली फिटकरी दरअसल पोटैशियम फिटकरी होती है।

अमोनियम फिटकरी – जब एल्यूमीनियम के स्थान पर अमोनियम का उपयोग किया जाता है, तो अमोनियम फिटकरी बनती है। यह वाइट कलर का क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ होता है। इसका उपयोग अधिकतर ब्यूटी प्रोडक्ट्स एवं पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बनाने में किया जाता है।

क्रोम फिटकरी – इस फिटकरी को बनाने के लिए एल्युमिनियम की जगह क्रोमियम का इस्तेमाल किया जाता है। इसे क्रोमियम पोटैशियम सल्फेट के नाम से जानते है। इस फिटकरी का उपयोग औद्योगिक कार्यों में किया जाता है। चर्म उद्योग में क्रोमा फिटकरी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है।

फिटकरी का उपयोग (Fitkari Ka Upyog)

फिटकरी का उपयोग मुंह के घावों और मसूढ़ों की सूजन में किया जाता है। फिटकरी सूजन को कम करके और बैक्टीरिया को रोकने का काम करती है। पीने के पानी को शुद्ध करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। फिटकरी का उपयोग त्वचा की देखभाल में भी किया जाता है।

  • लगभग 1500वीं शताब्दी से फिटकरी का उपयोग औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन बनाने में किया जाता रहा है।
  • फिटकरी के अम्लीय गुणों के कारण फिटकरी का इस्तेमाल बेकिंग सोडा पाउडर बनाने में भी किया जाता है।
  • फिटकरी का उपयोग कई औद्योगिक कार्यों जैसे चमड़ा निर्माण, बच्चों के खिलौने बनाने आदि में भी किया जाता है।
  • फिटकरी के अम्लीय गुणों के कारण फिटकरी का इस्तेमाल शरीर की दुर्गंध को दूर करने हेतु किया जाता है।
  • फिटकरी की मदद से खून का थक्का बहुत तेजी से जमता है। इसलिए फिटकरी का इस्तेमाल चोट लगने पर खून बहना बंद करने के लिए किया जाता है।
  • फिटकरी का उपयोग रोगाणुरोधी के रूप में भी किया जाता है। शेविंग के बाद एंटी-सेप्टिक के तौर पर चेहरे पर लगाने से खुजली और जलन से राहत मिलती है।
  • फिटकरी का नियमित इस्तेमाल चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासों को भी कम करने में मदद करता है।

FAQs For Fitkari Ka Rasayanik Sutra Kya Hota Hai

फिटकरी का रासायनिक सूत्र क्या है?
फिटकरी का रासायनिक सूत्र KAl(SO4)2.12H2O है।

फिटकरी का रासायनिक नाम क्या है?
फिटकरी का रासायनिक नाम पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट है।

फिटकरी का इंग्लिश नाम क्या है?
फिटकरी का इंग्लिश नाम पोटाश एलम (Potash Alum) या केवल एलम है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको फिटकरी का रासायनिक सूत्र क्या है (Fitkari Ka Rasayanik Sutra Kya Hota Hai) के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख फिटकरी का सूत्र (Fitkari Ka Sutrai) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment