दूरबीन का आविष्कार किसने किया था और कब – Doorbeen Ka Avishkar Kisne Kiya Tha

Durbin Ka Avishkar Kisne Kiya Tha: दूरबीन का प्रयोग दूर की वस्तुओं को देखने के लिए किया जाता है। लाखों-करोड़ों किलोमीटर दूर स्थित ग्रहों, तारों तथा अन्य पिंडों को देखने के लिए दूरबीनों का प्रयोग जाता है।

आज के इस लेख में हम आपको दूरबीन का आविष्कार किसने किया था, दूरबीन का आविष्कार कैसे हुआ था और दूरबीन का आविष्कार कब हुआ था के बारे में जानकारी देने वाले है। इसलिए इस लेख के अंत तक बने रहे।

तो आइये अब ज्यादा समय न गंवाते हुए आज का यह लेख शुरू करते है और जानते – दूरबीन का आविष्कार कब, कैसे और किसने किया था (Who Invented Telescope In Hindi) –

दूरबीन क्या होता हैं? (What Is Telescope In Hindi)

दूरबीन, जिसे टेलिस्कोप भी कहा जाता है, एक दूरदर्शी उपकरण या यन्त्र है। जैसा इसका नाम है, वैसा ही इसका काम है। दूरबीन का उपयोग दूर की वस्तुओं को बड़ा और स्पष्ट देखने के लिए किया जाता है।

दूरबीन के आविष्कार से पहले ऐसी कोई वस्तु नहीं थी जो इतनी दूर की वस्तुओं को पास दिखा सके, लेकिन जब दूरबीन का आविष्कार हुआ तो लोगों को यह एक चमत्कार लगा।

दूरबीन की सहायता से ब्रह्मांड में स्थित ग्रहों को भी आसानी से पारदर्शी रूप में देखा जा सकता है। और हम अपने से दूर स्थित किसी भी वस्तु को आसानी से बड़ा कर स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।

दूरबीन में एक विशेष प्रकार का ऑप्टिकल लेंस लगा होता है जिसकी सहायता से हम दूर की वस्तुओं को आसानी से देख सकते हैं।

दूरबीन का आविष्कार किसने किया था? (Doorbeen Ka Avishkar Kisne Kiya Tha)

टेलीस्कोप का आविष्कार हैंस लिपरशी (Hans Lippershey) ने किया था। हैंस लिपरशी पेशे से चश्मा बनाने वाले व्यक्ति थे। 17वीं सदी में हॉलैंड के मिडलबर्ग शहर में रहने वाले एक चश्मों के व्यापारी के बेटे ने 1608 में इसे खेल-खेल में अंजाम दिया था।

इस बिजनेसमैन यानी व्यापारी का नाम हैंस लिपरशी था। टेलिस्कोप यानी दूरबीन एक ऐसा यंत्र है जिससे दूर की चीजें पास दिखाई देती हैं। लिपरशी ने इसे कीकजर (किक्जर) का नाम दिया था।

आपको बता दें कि टेलीस्कोप की खोज में हैंस लिपरशी ने कोई खास काम नहीं किया और न ही हंस लिपरशीकोई महान वैज्ञानिक थे।

टेलिस्कोप का आविष्कार कैसे हुआ? (Durbin Ka Avishkar Kaise Hua)

एक दिन लेपर्शी अपने बेटे को दुकान पर काम करने के लिए लाए और उसे एक टोकरी से रंगीन कांच छाँटने के लिए कहा। लेकिन वह अपनी आँखों में सभी कांच को लगाकर दरवाजे की तरफ देखता था।

उसने सभी रंग के कांच को एक साथ मिलाकर के देखना शुरू किया और फिर वह डर गया। क्योकि उसने देखा कि सामने का गिरजाघर उसकी आंखों के सामने आ गया है। उसे लगा कि यह कोई भ्रम है, लेकिन जब उसने दोबारा देखा तो उसे वही दृश्य दिखाई दिया। अब उसने सोचा कि यह जादुई बात वह अपने पिता को बताए या नहीं?

लेकिन वह अपने आप को अधिक समय तक रोक नहीं पाया और अपने पिता हंस लिपरशी को आवाज दी और उनसे कहा कि वह इन कांच को अपनी आंखों में लगाकर देखें। हैंस लिपरशी भी इस चमत्कार को देखकर हैरान रह गए और उन चश्मों को लगाने के बाद दूर की चीजें 3 गुना नजदीक आ रही थीं। और उन्हें वह मीनार भी पास में दिखाई दे रही थी जो दूर थी।

हंस लिपरशी अपने बेटे को गोद में लेकर नाचने लगा लेकिन अब तक उसका बेटा परेशान था कि क्या हुआ और फिर उसने कहा कि बेटा तुमने अनजाने में एक आविष्कार किया है।

हैंस लिपरशी ने कहा कि अब हम एक ऐसा यंत्र बनाएंगे, जिस पर हमारा नाम होगा। इस तरह अनजाने में टेलिस्कोप का आविष्कार हुआ।

25 सितंबर, 1608 को हैंस लिपरशी ने अपने नाम पर दूरबीन का पेटेंट कराया था। इस दूरदर्शी में उत्तल लेंस और अवतल लेंस दोनों का प्रयोग किया गया था।

इसके बाद दूरबीन की खबर सुनकर के बाद गैलीलियो ने भी दूरबीन बनाना शुरू किया और उसमें और लेंस लगाकर उन्होंने उस दूरबीन को फेल कर दिया। उन्होंने 20-30 गुना ज्यादा पास दिखने वाला दूरबीन बनाया।

कुछ प्रसिद्ध टेलिस्कोप (Famous Telescope In Hindi)

आइए अब जानते हैं कि कौन से हैं वो दूरबीन या टेलिस्कोप जो सबसे ज्यादा मशहूर हैं –

  • हबल स्पेस टेलीस्कोप
  • जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप
  • केपलर टेलीस्कोप
  • अटाकामा लार्ज मिलीमीटर/सबमिलीमीटर ऐरे
  • अरेसिबो ओबेरवटोरी

FAQs For Durbin Ka Avishkar Kisne Kiya Tha

दूरबीन का दूसरा नाम क्या है?
दूरबीन का दूसरा नाम दूरदर्शी है।

दूरबीन का आविष्कार किसने किया था?
दूरबीन का आविष्कार हैंस लिपरशी (Hans Lippershey) ने किया था।

दूरबीन का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?
दूरबीन का आविष्कार 17वीं शताब्दी सन 1608 में हॉलैंड के मिडलबर्ग शहर में हुआ था।

दूरबीन के खोजकर्ता कौन है?
दूरबीन के खोजकर्ता हैंस लिपरशी है।

दूरबीन का पेटेंट किसने कराया था।
दूरबीन का पेटेंट हैंस लिपरशी ने कराया था।

दूरबीन का पेटेंट कब कराया गया था।
25 सितंबर, 1608 को हैंस लिपरशी ने अपने नाम पर दूरबीन का पेटेंट कराया था।

हैंस लिपरशी कौन थे?
हैंस लिपरशी पेशे से चश्मा बनाने वाले व्यक्ति थे।

दूरबीन को इंग्लिश में क्या कहते है?
दूरबीन को इंग्लिश में टेलिस्कोप कहते है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको दूरबीन का आविष्कार किसने, कब और कैसे हुआ के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख दूरबीन का आविष्कार किसने किया था (Durbin Ka Avishkar Kisne Kiya Tha) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment