साइकिल का आविष्कार किसने किया था और कब – Who Invented Cycle In Hindi

साइकिल का आविष्कार किसने किया था (Cycle In Hindi) – पहले के समय में सभी लोग साइकिल का इस्तेमाल करते थे। साइकिल एक सस्ता और प्रदूषण रहित वाहन है। साइकिल का उपयोग करने के लिए ईंधन की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि आज के समय में बहुत कम लोग साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। आज के समय में बाजार में बाइक, कार आदि आ गए हैं, लेकिन आज के आधुनिक वाहन की शुरुआत साइकिल से हुई है।

आज पूरा विश्व वायु प्रदूषण से जूझ रहा है क्योंकि आज के समय में वाहन पेट्रोल और डीजल से चलते हैं जो वायु को प्रदूषित करते हैं। वहीं साइकिल एक ऐसा साधन है जिसके प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषित नहीं होता और इसके प्रयोग से स्वास्थ्य को भी लाभ होता है। हालाँकि, अब इलेक्ट्रॉनिक वाहन भी आ गए हैं जो किसी भी प्रकार का वायु प्रदूषण नहीं करते हैं। आपने भी कभी न कभी साइकिल का इस्तेमाल जरूर किया होगा।

तो फिर चलिए आज का यह लेख साइकिल शुरू करते है और जानते है साइकिल का आविष्कार किसने किया था और कब (Cycle Ka Avishkar Kisne Kiya Tha Aur Kab) –

साइकिल का आविष्कार किसने किया था? (Who Invented Cycle In Hindi)

साइकिल का आविष्कार जर्मन वन अधिकारी कार्ल वॉन ड्रैस ने किया था। दुनिया की इस पहली साइकिल का आविष्कार करीब 200 साल पहले यानी 1817 में हुआ था। कार्ल वॉन ड्रैस यूरोप के बाइडेर्मियर काल के मशहूर आविष्कारक थे, उन्होंने साइकिल के अलावा और भी कई चीजों का आविष्कार किया था।

1812 में कागज पर पियानो संगीत रिकॉर्ड करने के लिए एक उपकरण, 1817 में सामान ले जाने के लिए साइकिल, 1821 में कीबोर्ड वाला पहला टाइपराइटर, 1827 में 16-कैरेक्टर स्टेनोग्राफ मशीन और दुनिया की पहली मीट ग्राइंडर यानी कीमा बनाने की मशीन का श्रेय कार्ल वॉन ड्रेस को जाता है।

कार्ल वॉन ने बिना पैडल वाली साइकिल बनाई थी और यह लकड़ी की साइकिल थी। इस साइकिल का वजन करीब 23 किलो था। पैडल न होने के कारण यह साइकिल धक्का देकर चलती थी। कार्ल वॉन ने दो जर्मन शहरों, राइनाउ और मैनहेम में इस साइकिल के प्रदर्शन किए। यह साइकिल एक घंटे में लगभग सात किलोमीटर की दूरी तय कर सकती थी।

साइकिल का आविष्कार कब और कैसे हुआ था? (Cycle Ka Avishkar Kaise Hua Tha) –

आपको बता दें कि साल 1815 में इंडोनेशिया में स्थित माउंट टैम्बोरा ज्वालामुखी में जोरदार विस्फोट हुआ था, जिसका उत्तरी गोलार्ध के देशों में काफी प्रभाव पड़ा था। इससे दुनिया भर के देशों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, इसका सबसे ज्यादा असर उत्तरी गोलार्द्ध के उन देशों में हुआ जहां पूरी फसल बर्बाद हो गई। जिससे भुखमरी जैसे हालात पैदा हो गए थे। बड़ी संख्या में पालतू जानवर मर गए थे क्योंकि उस समय पालतू जानवरों का इस्तेमाल यातायात और सामान ढोने के लिए किया जाता था। ऐसे में उनकी मौत को देखते हुए पालतू जानवरों के सामान ढोने के विकल्प के तौर पर साइकिल का आविष्कार किया गया।

कार्ल वॉन ने बिना पैडल वाली साइकिल बनाई थी और यह लकड़ी की साइकिल थी। इस साइकिल का वजन करीब 23 किलो था। पैडल न होने के कारण यह साइकिल धक्का देकर चलती थी। कार्ल वॉन ने दो जर्मन शहरों, राइनाउ और मैनहेम में पूरे शहर में प्रदर्शन किए। यह साइकिल एक घंटे में लगभग सात किलोमीटर की दूरी तय कर सकती थी।

साइकिल का आविष्कार किसने किया था और कब - Cycle Ka Avishkar Kisne Kiya Tha

आज के समय की साइकिल का आविष्कार किसने किया था? (Cycle Ka Avishkar Kisne Kiya Tha)

साइकिल का आविष्कार जर्मन वन अधिकारी कार्ल वॉन ड्रैस ने किया था, जिन्होंने बिना पैडल वाली साइकिल बनाई थी। इसके बाद दुनिया की पहली पैडल साइकिल 1863 में फ्रांस के एक मैकेनिक पियरे लैलेमेंट ने बनाई थी, जिन्होंने आगे के पहिये में पैडल लगाया था।

आज की साइकिल में पैडल उसके बीच में होता है, जो पीछे के पहिये से एक चैन से जुड़ा होता है और इस तरह का डिजाइन कई प्रयोगों के बाद आया है। जॉन कैंप साल 1885 में पहली बार आज जैसी दिखने वाली साइकिल बाजार में लाए थे।

भारत में साइकिल का आविष्कार कब हुआ था? (Bharat Me Cycle Ka Avishkar Kisne Kiya Tha)

इसकी शुरुआत 1942 में हिंद साइकिल नाम की कंपनी ने की थी। इससे पहले भारत में कोई साइकिल नहीं बनती थी। पहले भारत में दूसरे देशों से साइकिलों का आयात किया जाता था। लेकिन मुंबई की हिंद साइकिल कंपनी ने जब साइकिल बनाना शुरू किया तो लोग स्वदेशी साइकिल का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे। मौजूदा समय में चीन के बाद सबसे ज्यादा साइकिल भारत में बनती है।

FAQs For Who Invented Cycle In Hindi

साइकिल को हिंदी में क्या कहते है?
साइकिल का हिंदी नाम द्विचक्रिका और दिवचक्र है।

भारत में साइकिल का आविष्कार कब हुआ था?
साइकिल का आविष्कार भारत में 1942 में हुआ था।

भारत में सबसे पहले किस कंपनी की साइकिल आई?
भारत में पहली बार साइकिल कंपनी हिंद आई।

साइकिल का आविष्कार किसने और कब किया था?
साइकिल का आविष्कार जर्मन फॉरेस्ट ऑफिसर कार्ल वॉन ड्रैस ने 1817 में किया था।

साइकिल का जन्मदाता कौन है?
साइकिल के जन्मदाता कार्ल वॉन ड्रैस है।

लेख के बारे में –

तो अब आपको पता चल गया होगा कि साइकिल का अविष्कार किसने किया था। साइकिल का आविष्कार जर्मन फॉरेस्ट ऑफिसर कार्ल वॉन ड्रैस ने किया था। दुनिया की इस पहली साइकिल का आविष्कार करीब 200 साल पहले यानी 1817 में हुआ था। भारत में इसकी शुरुआत 1942 में हिंद साइकिल नाम की कंपनी ने की थी।

उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख साइकिल का आविष्कार किसने किया था (Cycle Ka Avishkar Kisne Kiya Tha) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment