भारत की राजधानी क्या है (इंडिया की राजधानी क्या है) – Bharat Desh Ki Rajdhani Kya Hai

Bharat Ki Rajdhani Kya Hai In Hindi: भारत की राजधानी अक्सर परीक्षाओं में पूछा जाने वाला है एक प्रश्न है। जिसके बारे में सभी को पता होना ही चाहिए। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको भारत की राजधानी क्या है (इंडिया की राजधानी क्या है) के विषय में जानकारी देने वाले है।

विविधताओं से भरा हुआ देश भारत दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। आबादी में मामले में भारत दूसरे नंबर पर आता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भारत अपनी संस्कृति एवं विरासत के लिए विश्वभर में पहचाना जाता है। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है। तो आइये अब जानते है भारत की कैपिटल क्या है, भारत की राजधानी क्या है (Bharat Desh Ki Rajdhani Kya Hai In Hindi) –

इंडिया की राजधानी क्या है (India Ki Rajdhani Kya Hai In Hindi)

इंडिया यानी भारत की राजधानी नई दिल्ली है। जनसंख्या की दृष्टि से दिल्ली भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। दिल्ली यमुना नदी के तट पर स्थित है। दिल्ली भारत का प्रमुख राजनीतिक, सांस्कृतिक और वाणिज्यिक केंद्र है।

भारत की राजधानी नई दिल्ली ही क्यों?

जिस भी देश का कार्यपालिका, व्यवस्थापिका और न्यायपालिका का मुख्यालय जिस शहर में होता है। वह शहर उस देश का राष्ट्रीय राजधानी होता है। भारत सरकार का कार्यपालिका, व्यवस्थापिका व न्यायपालिका का मुख्यालय नई दिल्ली में स्तिथ है। इसके साथ ही संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री निवास एवं सभी मंत्रालय का मुख्यालय नई दिल्ली में ही है।

नई दिल्ली से पहले भारत की राजधानी क्या हुआ करती थी?

नई दिल्ली से पूर्व भारत देश की राजधानी कोलकाता थी। कोलकाता अब पश्चिम बंगाल राज्य का राजधानी है। भारत का राजधानी पहले कभी पटना भी हुआ करती थी।

भारत की राजधानी का इतिहास (India Ki Capital Ka Itihas)

  • महाभारत के अनुसार, दिल्ली की स्थापना पांडवों ने 1450 ईसा पूर्व में की थी। दिल्ली का नाम उस समय ‘इन्द्रप्रस्थ हुआ करता था।
  • भारत की राजधानी पाटलिपुत्र (पटना) भी हुआ करती थी। नंद वंश से मौर्य, गुप्त और पाल साम्राज्य तक, भारत की राजधानी पाटलिपुत्र थी।
  • भारत में मथुरा, अमरावती, जौनपुर, आगरा, इलाहाबाद, मुर्शिदाबाद, मुंगेर और शिमला जैसे कई ऐतिहासिक स्थान कभी प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास में भारत की राजधानी हुआ करते थी।
  • ब्रिटिश राज की स्थापना के पश्चात, इंडिया की राजधानी अंग्रेजों ने कोलकाता (1772-1911) को बनाया।
  • किंग जार्ज पंचम ने 12 दिसम्बर 1911 को दिल्ली को राजधानी बनाने की घोषणा की। स्वतंत्र भारत में देश की राजधानी दिल्ली को घोषित किया गया।

इंडिया के राज्य और राजधानी [India Ke Rajya Aur Rajdhani]

क्र. म. राज्य के नाम राजधानी के नाम
1 आंध्र प्रदेश अमरावती
2 अरुणाचल प्रदेश ईटानगर
3 असम दिसपुर
4 बिहार पटना
5 छत्तीसगढ़ रायपुर
6 गोवा पणजी
7 गुजरात गांधीनगर
8 हरियाणा चंडीगढ़
9 हिमाचल प्रदेश शिमला
10 झारखंड रांची
11 कर्नाटक बेंगलुरू
12 केरल तिरुवनंतपुरम
13 मध्य प्रदेश भोपाल
14 महाराष्ट्र मुंबई
15 मणिपुर इंफाल
16 मेघालय शिलांग
17 मिजोरम आइजोल
18 नगालैंड कोहिमा
19 ओडिशा भुवनेश्वर
20 पंजाब चंडीगढ़
21 राजस्थान जयपुर
22 सिक्किम गंगटोक
23 तमिलनाडु चेन्नई
24 तेलंगाना हैदराबाद
25 त्रिपुरा अगरतला
26 उत्तर प्रदेश लखनऊ
27 उत्तराखंड देहरादून
28 पश्चिम बंगाल कोलकाता

इंडिया के केंद्र शासित प्रदेश और राजधानी [India Ke Cendra Shasit Pradesh Aur Rajdhani]

क्रमांक केंद्र शासित प्रदेश के नाम राजधानी के नाम
1. अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह पोर्ट ब्लेयर
2. दिल्ली नई दिल्ली
3. लक्षद्वीप कवरत्ती
4. दमन और दीव दमन
5. चंडीगढ़ चंडीगढ़
6. पुदुचेरी पांडिचेरी
7. जम्मू और कश्मीर (गर्मी)श्रीनगर-(सर्दी)जम्मू
8. लद्दाख लेह

FAQs For India Ki Capital Kya Hai

दिल्‍ली का पुराना नाम क्‍या था?
दिल्‍ली का पुराना नाम इंद्रप्रस्‍थ था।

दिल्‍ली का पहला नाम क्‍या था?
दिल्‍ली का पहला नाम इंद्रप्रस्‍थ था।

भारत देश की पुरानी राजधानी क्‍या थी?
भारत देश की पुरानी कोलकाता थी।

दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी थी?
भारत की राजधानी दिल्ली को बनाने का निर्णय 11 दिसंबर 1911 को जॉर्ज पंचम ने लिया था। और 13 फरवरी 1931 को भारत की राजधानी दिल्ली के तौर पर कार्य करना शुरू किया था।

भारत के राजधानी का क्षेत्रफल कितना है?
भारत के राजधानी दिल्ली का क्षेत्रफल 1484 किलो मीटर स्क्वायर है। दिल्ली क्षेत्र की उत्तर से दक्षिण लम्बाई 51.9 किमी है जबकि चौड़ाई पूर्व से पश्चिम की 48.48 किमी है।

हमारे भारत की राजधानी क्या है?
हमारे भारत की राजधानी नई दिल्ली है।

दिल्ली में कौन सी नदी बहती है?
दिल्ली में यमुनास नदी बहती है।

28 राज्यों की राजधानी क्या है?
28 राज्यों की राजधानी है – मध्य प्रदेश (भोपाल), महाराष्ट्र (मुंबई), छत्तीसगढ़ (रायपुर), गोवा (पणजी), गुजरात (गांधी नगर), हरियाणा (चण्डीगढ़), हिमाचल प्रदेश (शिमला), झारखंड (रांची), कर्नाटक (बेंगलुरु), मणिपुर (इम्फाल), मेघालय (शिलोंग), केरल (तिरुवनंतपुरम), मिज़ोरम (आइज़ोल), नागालैंड (कोहिमा), ओडिशा (भुवनेश्वर), राजस्थान (जयपुर), सिक्किम (गैंगटोक), तमिलनाडु (चेन्नई), तेलंगाना (हैदराबाद), त्रिपुरा (अगरतला), उत्तरप्रदेश (लखनऊ) , पश्चिम बंगाल (कोलकाता), पंजाब (चण्डीगढ़), और उत्तराखंड (देहरादून)।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको भारत की राजधानी क्या है (Bharat Ki Rajdhani Kya Hai In Hindi) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख इंडिया की राजधानी ( (India Ki Rajdhani) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment