अशोक वृक्ष की कोई दो विशेषताएं लिखिए – अशोक वृक्ष की विशेषताएं

अशोक वृक्ष की कोई दो विशेषताएं लिखिए – हमारे आसपास कई तरह के पौधे पड़े होते हैं, जो औषधि का काम करते हैं। इन्हीं पेड़ों में से एक है अशोक। अशोक का पेड़ कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है। यह पेड़ अक्सर लोगों के घरों में भी पाया जाता है। हालांकि लोग अक्सर अपने घरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए इस पेड़ को लगाते हैं, लेकिन उन्हें इसके औषधीय लाभों के बारे में पता नहीं होता है। आपको बता दें कि अशोक के पेड़ की छाल और पत्तियों में कई स्वास्थ्य लाभ छिपे होते हैं। इस पेड़ से बनी औषधियों का उल्लेख आयुर्वेद में भी किया गया है।

आज के इस लेख में हम आपको अशोक वृक्ष की कोई दो विशेषताएं बताने वाले है। तो चलिए जानते है –

अशोक वृक्ष की कोई दो विशेषताएं लिखिए / अशोक वृक्ष की कोई दो विशेषताएं बताइए

1) अशोक वृक्ष में कई औषधीय गुण होते हैं। यह स्त्री रोग, रक्तस्राव, दस्त, पेचिश, मधुमेह और त्वचा रोगों के इलाज में उपयोगी है।

2) अशोक वृक्ष को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है। घर में अशोक का पेड़ लगाने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

अन्य दो विशेषताएं –

1) अशोक वृक्ष एक सदाबहार वृक्ष है अर्थात इसकी पत्तियाँ वर्ष भर हरी रहती हैं। यह एक मध्यम आकार का पेड़ है, जो आमतौर पर 10-15 मीटर ऊँचा होता है।

2) अशोक वृक्ष की पत्तियां चमकीले हरे रंग की और अंडाकार आकार की होती हैं। इसके फूल गुच्छों में आते हैं और इनका रंग नारंगी होता है। फूलों में 5 पंखुड़ियाँ होती हैं और ये बेल के आकार के होते हैं।

अशोक वृक्ष के फायदे (Ashoka Vriksha Ke Fayde)

आपको बता दें कि अशोक के पेड़ में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो लोगों के शरीर के खून को साफ करने में मदद करते हैं। नतीजा यह होता है कि त्वचा में निखार आने लगता है।

अशोक की पत्तियों में हाइपोग्लाइसेमिक गुण भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर इसका सेवन किया जाए तो यह खून में शुगर लेवल को कम करने में काफी मदद करता है, इसका नतीजा यह होता है कि शरीर में इंसुलिन बनने की प्रक्रिया भी बेहतर होने लगती है।

अशोक के पेड़ की पत्तियों और छाल में कई ऐसे गुण होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुणों की मदद से शरीर के आंतरिक और बाहरी संक्रमण का इलाज किया जा सकता है।

इतना ही नहीं, अगर अशोक की पत्तियों और छाल की बात करें तो इसमें कई खास तरह के आयुर्वेदिक गुण भी पाए जाते हैं, जो डायरिया जैसी बड़ी समस्या को रोकने में भी मदद कर सकते हैं।

लेख के बारें में

आज के इस लेख में हमने आपको अशोक वृक्ष की कोई दो विशेषताएं लिखिए – अशोक वृक्ष की विशेषताएं के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख अशोक वृक्ष की कोई दो विशेषताएं लिखिए (Ashok Vriksha Ki 2 Visheshtayein Likhiye) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment