अर्जुन की मृत्यु पर क्यों हंसी गंगा / अर्जुन की मृत्यु पर गंगा क्यों हंसी थी?

अर्जुन की मृत्यु पर क्यों हंसी गंगा – महाभारत के युद्ध में कौरवों और पांडवों के बीच हुए इस भीषण युद्ध में कौरवों की हार हुई। जिसमें अर्जुन को मुख्य किरदारों में से एक माना जाता है। लेकिन क्या अआप जानते है अर्जुन की मृत्यु पर गंगा माता क्यों हंसी थी? अगर नहीं तो चलिए जानते है –

अर्जुन की मृत्यु पर क्यों हंसी गंगा (Arjun Ki Mrityu Par Kyo Hansi Ganga)

महाभारत युद्ध के दौरान जब पितामह भीष्म कौरवों के सेनापति बने तो उनके मार्गदर्शन में कौरव जीतने लगे। साथ ही भीष्म स्वयं भी पांडवों की सेना पर हावी होने लगे। यह देखकर सभी पांडव श्री कृष्ण के पास पहुंचे और मदद मांगी।

इसके बाद श्रीकृष्ण ने रास्ता सुझाया और उन्हें बताया कि शिखंडी पिछले जन्म में वही अम्बा थी जिसकी भीष्म से शत्रुता थी। ऐसे में युद्ध भूमि में शिखंडी को भीष्म के सामने खड़ा करने पर ही पांडव पितामह भीष्म पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि भले ही शिखंडी का जन्म किन्नर के रूप में हुआ था, फिर भी भीष्म उसे कन्या मानते थे। भीष्म कन्याओं पर अस्त्र-शास्त्र नहीं चलाते थे। इसलिए श्रीकृष्ण ने अर्जुन को छल से ही जीत का रास्ता बताया।

युद्ध में अर्जुन ने श्रीकृष्ण के कहे अनुसार ही किया और शिखंडी को भीष्म के सामने खड़ा कर दिया। भीष्म ने अपने अस्त्र-शास्त्र नीचे रख दिये। इस मौके का फायदा उठाकर अर्जुन ने भीष्म पर लगातार कई बाणों से हमला किया।

कुछ ही देर में भीष्म रथ से गिरकर बाणों की शय्या पर लेट गये। यह देखकर मां गंगा अत्यंत क्रोधित हो गईं। वह युद्ध के मैदान में प्रकट हुईं और अर्जुन को श्राप दिया कि वह अपने ही पुत्र के हाथों मरेंगे।

कहा जाता है कि मां गंगा ने ही अर्जुन की मृत्यु के लिए भयानक षड़यंत्र रचा था। उन्होंने अर्जुन के पुत्र को मायाजाल में फंसा लिया था। अर्जुन का पुत्र बब्रुवाहन इतना भ्रमित हो गया कि उसने अपने ही पिता अर्जुन का सिर काटकर उनकी हत्या कर दी।

अर्जुन की मृत्यु के बाद मां गंगा वहां प्रकट हुईं और अर्जुन की मृत्यु पर जोर-जोर से हंसने लगीं। तभी वहां श्रीकृष्ण आ गये। महाभारत कथा के अनुसार श्रीकृष्ण ने अर्जुन को पुनर्जीवित किया और अर्जुन के पुत्र बभ्रुवाहन को माता गंगा की माया से मुक्त कराया। साथ ही श्रीकृष्ण ने मां गंगा को शांत किया और उन्हें बताया कि धर्म की रक्षा के लिए भीष्म की मृत्यु बहुत जरूरी है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको अर्जुन की मृत्यु पर क्यों हंसी गंगा / अर्जुन की मृत्यु पर गंगा क्यों हंसी थी के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख अर्जुन की मृत्यु पर क्यों हंसी गंगा (Arjun Ki Mrityu Par Kyo Hansi Ganga) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment