अभिमन्यु कौन था, अभिमन्यु किसका पुत्र था, अभिमन्यु किसका अवतार था, अभिमन्यु का पुत्र कौन था

Abhimanyu Kiska Putra Tha – महाभारत की कथा में कई वीर योद्धाओं के बारे में आपने जरूर पढ़ा और सुना होगा। उन्ही योद्धाओं में से एक था – अभिमन्यु जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे महज 16 साल की उम्र में अपनी वीरता से कौरव सेना को धूल चटा दी थी। इस योद्धा का नाम अभिमन्यु है। अभिमन्यु एक ऐसा शख्स है जिसके जन्म से पहले ही तय हो गया था कि वो कब मरेगा। बता दे की अभिमन्यु भगवान श्री कृष्ण का भतीजा था और मात्र 16 वर्ष की आयु में वीरगति को प्राप्त हो गया था।

आज के इस लेख में हम अआप्को अभिमन्यु कौन था, अभिमन्यु किसका पुत्र था, अभिमन्यु किसका अवतार था, अभिमन्यु का पुत्र कौन था के बारें में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है अभिमन्यु कौन था (Abhimanyu Kaun Tha In Hindi) –

अभिमन्यु कौन था / अभिमन्यु किसका पुत्र था (Abhimanyu Kiska Putra Tha In Hindi)

अभिमन्यु महाभारत के अर्जुन और सुभद्रा के पुत्र थे, सुभद्रा बलराम और कृष्ण की बहन थीं। अभिमन्यु भगवान श्री कृष्ण का भतीजा था। अभिमन्यु को चंद्र देव का पुत्र भी कहा जाता है क्योंकि सभी देवताओं ने अपने पुत्रों को अवतार के रूप में पृथ्वी पर भेजा था। लेकिन चंद्रदेव ने कहा कि वे अपने पुत्र का वियोग सहन नहीं कर सकते और उन्होंने कहा कि उनके पुत्र को मनुष्य रूप में केवल सोलह वर्ष की आयु दी जाये। अभिमन्यु की मृत्यु 16 वर्ष की आयु में कुरूक्षेत्र में हो गई। अभिमन्यु एक महान योद्धा था जिसने चक्रव्यूह के सात में से छह द्वार भेद दिए थे। अभिमन्यु ने गर्भ से ही सुनकर चक्रव्यूह भेदने की कला सीख ली थी लेकिन वह इसे पूरी तरह से नहीं सीख सके।

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, अपने पूर्व जन्म में अभिमन्यु (Abhimanyu) भगवान श्री कृष्ण का शत्रु हुआ करता था। पूर्व जन्म में अभिमन्यु का नाम कालयवन था। श्री कृष्ण ने चालाकी से कालयवन का वध करवा डाला था और उसकी आत्मा को एक पोटली में बंद कर दिया था। एक बार कृष्ण की बहन सुभद्रा ने अपने हाथों से गलती से वह पोटली खोल दी। तब आत्मा उस पोटली से निकलकर सुभद्रा के गर्भ में प्रवेश कर गई और अभिमन्यु का जन्म हुआ।

अभिमन्यु को महाभारत काल के महान योद्धाओं में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि महाभारत काल में उनके जैसा वीर कोई नहीं था। अभिमन्यु ने महज 16 साल की उम्र में अकेले ही कौरवों की मुख्य सेना को जख्मी कर दिया था। महाभारत के युद्ध में अभिमन्यु ने दुर्योधन के पुत्र बृहदबाला, लक्ष्मण, रुक्मार्थ, शल्यपुत्रों, दुष्मनारा सहित कई योद्धाओं को मार डाला।

अभिमन्यु का पुत्र कौन था (Abhimanyu Ka Putra Kaun Tha In Hindi)

अभिमन्यु द्वापर युग में सबसे कम उम्र में पिता बने थे। उनके पुत्र का नाम – परीक्षित था।

अभिमन्यु किसका अवतार था (Abhimanyu Kiska Avtar Tha In Hindi)

अभिमन्यु को चंद्रदेव का अवतार माना जाता था। इसका कारण यह है कि एक बार स्वर्ग के सभी देवताओं को अपने पुत्रों को पृथ्वी पर भेजना पड़ा। चंद्रदेव से भी अपने पुत्र को पृथ्वी पर भेजने के लिए कहा गया। चंद्रदेव से भी अपने पुत्र को पृथ्वी पर भेजने के लिए कहा गया। चंद्रदेव ने कहा कि वह अपने पुत्र से अधिक समय तक दूर नहीं रह सकते इसलिए वह अपने पुत्र को केवल 16 वर्ष के लिए पृथ्वी पर भेजेंगे और फिर उसे अपने पास वापस बुला लेंगे। चंद्रदेव का यही पुत्र अभिमन्यु के रूप में धरती पर आया। अर्थात जन्म से पहले ही यह तय हो गया था कि अभिमन्यु की उम्र केवल 16 वर्ष होगी।

जब भगवान श्रीकृष्ण धरती पर धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेने वाले थे तो सभी देवी-देवताओं को इसमें योगदान देने के लिए कहा गया। सभी देवी-देवता इसके लिए सहमत हो गये। कुछ देवता स्वयं मनुष्य के रूप में धरती पर अवतरित हुए और कुछ ने अपने पुत्रों को भेजा। चंद्रदेव से अपने पुत्र ‘वर्चा’ को पृथ्वी पर अवतरित होने के लिए कहा गया था। चंद्रदेव का यही पुत्र अभिमन्यु बना।

FAQs

अभिमन्यु का पुत्र कौन है?
अभिमन्यु का पुत्र परीक्षित था।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको अभिमन्यु कौन था, अभिमन्यु किसका पुत्र था, अभिमन्यु किसका अवतार था, अभिमन्यु का पुत्र कौन था के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख अभिमन्यु किसका पुत्र था (Abhimanyu Kiska Putra Tha In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment