आम का वैज्ञानिक नाम क्या है (Aam Ka Vaigyanik Naam) – Mango Scientific Name In Hindi

Aam Ka Vaigyanik Naam Kya Hai: भारत में फलों का राजा कहा जाने वाला आम भारत के अलावा पाकिस्तान और फिलीपींस का भी राष्ट्रीय फल है। यह बहुत रसीला होता है और बहुत से लोगों को पसंदीदा फल भी है। आम का जूस बहुत स्वादिष्ट होता है। आम की कई किस्में होती हैं, जिनमें अल्फांसो, केसर, बंगनपल्ली, दसेहरी, तोतापुरी, लंगड़ा, जर्दालू, नीलम सबसे प्रसिद्ध हैं। आम गर्मियों में काफी मात्रा में बाजार में आता है।

आम में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन-B6 और कैल्शियम पाया जाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन आम के ज्यादा सेवन से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यह मधुमेह के रोगियों के लिए हानिकारक है। भारत विश्व के 41 प्रतिशत आम का उत्पादन करता है, यहाँ आम से चटनी, सब्जी, आम पन्ना, मिल्कशेक, पापड़, अचार आदि बनाये जाते हैं।

आम का वैज्ञानिक नाम क्या है? (Scientific Name Of Mango In Hindi)

आम का वैज्ञानिक नाम है – मैंगीफेरा इंडिका (Mangifera indica)।

आम क्या है? (Aam Kya Hai )

आम मीठा और रसीला फल है। इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। आम भारत का राष्ट्रीय फल है। आम की मूल प्रजाति को भारतीय आम कहते है, जिसका वैज्ञानिक नाम मैंगीफेरा इंडिका है।

इस फल की प्रजाति पहले सिर्फ भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती थी, जिसके बाद धीरे-धीरे यह अन्य देशों में फैल गया। इसका अधिकांश उत्पादन भारत में होता है।

आम भारत के साथ-साथ फिलीपींस और पाकिस्तान का भी राष्ट्रीय फल है। इसके वृक्ष को बांग्लादेश में राष्ट्रीय वृक्ष का दर्जा प्राप्त है। भारत आम का सबसे बड़ा उत्पादक भी है।

आम की किस्में (Mango Varieties In Hindi)

आम की कई किस्में हैं। मुख्य रूप से भारत में उगाई जाने वाली भारतीय किस्में निम्नलिखित हैं – बंबइया, बादाम, तोतापरी, मालदा, पैरी, सफ्दर पसंद, सुवर्णरेखा, सुंदरजा, सुन्दरी, लंगडा, राजापुरी, जर्दालू, नीलम आदि।

आम में विटामिन (Vitamin In Mango In Hindi)

आम में निम्नलिखित विटामिन होते हैं – विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E, विटामिन K और विटामिन B6। कच्चे आम में – विटामिन C, विटामिन A, विटामिन E तथा विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व फास्फोरस, फाइबर और कैल्शियम पाए जाते हैं।

आम के फायदे (Aam Ke Fayde)

  • आम में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में सहायक होते हैं।
  • आम में फाइबर और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं।
  • आम का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
  • आम का सेवन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • रोजाना इसका सेवन करने से हमारा डाइजेशन अच्छा रहता है।
  • आम खाने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। और हमें कई बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
  • आम याददाश्त बढ़ाने के लिए एक अच्छा फल है, इसके सेवन से भूलने की बीमारी दूर हो जाती है।
  • प्रतिदिन आम का सेवन वजन बढ़ाने में सहायक होता है।
  • आम से आयरन की कमी को पूरा कर सकते है, जिससे शरीर में नया खून बनने लगता है।
  • इसके अलावा भी आम खाने के और भी कई फायदे हैं।

आम के नुकसान (Aam Ke Nukshan)

  • वैसे तो आम खाने के नुकसान बहुत कम होते हैं. लेकिन अगर यहां ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह नुकसान पहुंचा सकता है।
  • शुगर के मरीजों को आम का सेवन नहीं करना चाहिए, आम हमारे ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है। अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से हमारे ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है।
  • ज्यादा आम खाने से डायरिया हो सकता है और इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। और कई तरह की एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए ज्यादा आम न खाएं।

FAQs For Aam Vaigyanik Naam

आम क्या है?
आम एक मीठा, स्वादिष्ट और रसीला फल है।

आम को संस्कृत में क्या कहा जाता हैं?
आम को संस्कृत भाषा में आम्रः कहते हैं।

आम का पेड़ कितने दिनों में फल देता है?
यह आम के पेड़ की किस्म पर निर्भर करता है। बारहमासी आम के पेड़ों की बात करें तो ये साल भर फल देते हैं।

कितने दिनों में आम का पेड़ फल देता है?
आम का पेड़ 4 से 5 साल में फल देने लगता है।

सबसे अच्छा आम कौन सा होता है?
अल्फांसो आम को सबसे अच्छा आम माना जाता है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको आम के वैज्ञानिक नाम के अलावा इस्सके फायदे और नुकसान के बारे में भी बताया है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख आम का वैज्ञानिक नाम (Aam Ka Vaigyanik Naam) अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment