09 April 2024 Rashifal – तुला और धनु राशि वालों की आय में जबरदस्त होगी बढ़ोतरी

मेष राशिफल

मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में फायदा होगा और आज कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ बदलाव हो सकते हैं। आपकी प्रगति देखकर उन्हें आपसे ईर्ष्या होगी। आपको दूसरों की मदद करने में शांति मिलती है, इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के कारण रात में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए यह लाभदायक दिन है और आपको धन-समृद्धि के साथ-साथ खुशियां भी मिलेंगी। दोपहर तक आपको प्रसन्नतादायक और शुभ समाचार भी मिलेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है। शाम को लंबे समय से प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष होगा। रात्रि के समय किसी शुभ कार्य में भाग लेने से आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी.

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। पिता के आशीर्वाद और उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी मूल्यवान वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति की इच्छा आज पूरी होगी। आज आप व्यस्त रहेंगे और किसी भी अनावश्यक काम से बचें। शाम से लेकर रात तक तेज गति से चलने वाले वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क राशिफल

कर्क राशि को आर्थिक लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और हर काम समय पर पूरा होगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपको अचानक कहीं फंसी हुई बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जल्दबाजी और भावुकता में लिए गए निर्णय भविष्य में पछतावे का कारण बन सकते हैं।

सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी दिन है। राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति जिम्मेदारियां पूरी होंगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे, रुके हुए काम भी पूरे होंगे। पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ और सम्मान से भरा रहेगा। पारिवारिक मंगल कार्य से प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। विपरीत परिस्थिति आने पर अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। घरेलू समस्याएँ सुलझेंगी। सरकारी मदद भी मिलेगी, साथ ही सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने की संभावना है।

तुला राशिफल

आर्थिक लाभ और सम्मान का दिन है। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपको विशेष सम्मान मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या के कारण मौसम का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। आज शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन मान-सम्मान भरा रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, साथ ही धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे- प्रियजनों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम न रखने के कारण विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम को प्रियजनों से मुलाकात होगी और बाहर घूमने-फिरने जाकर मौज-मस्ती करने का अवसर मिलेगा।

धनु राशिफल

धनु राशि वालों के लिए लाभदायक दिन है। आज घरेलू वस्तुओं पर धन खर्च होगा। सांसारिक सुख भोगने के साधन बढ़ेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव बढ़ सकता है। आज पैसों के मामले में किसी से लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, पैसा फंस सकता है। आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं जिसमें आपकी जीत होगी।

मकर राशिफल

मकर राशि वालों को लाभ होगा। आज व्यावसायिक क्षेत्र में इच्छानुसार लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शाम को यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा और स्थगित हो जाएगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अचानक खराब होने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वाले लोगों का दिन परेशानी भरा रहेगा। अचानक भागदौड़ से खर्च अधिक हो सकता है। किसी भी संपत्ति को खरीदते या बेचते समय संपत्ति के सभी कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें। शाम को पत्नी की सेहत में सुधार होगा- पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा. आपके धन में वृद्धि होगी और काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

मीन राशिफल

मीन राशि वालों को लाभ होगा। निकट एवं दूर की यात्रा भी संभव है। व्यापार में बढ़ती प्रगति से काफी प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थियों को मानसिक एवं बौद्धिक भार से राहत मिलेगी। शाम को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपके दिमाग को भी आराम मिलेगा।

Leave a Comment