ट्रैकबॉल क्या है, प्रकार, फायदे. नुकसान और इतिहास – Trackball in Hindi

What Is Trackball in Hindi: आज के इस लेख में हम आपको कंप्यूटर के अंतर्गत ट्रैकबॉल क्या है के बारे में पूरी जानकारी देंगे। ट्रैकबॉल कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस है और यदि आप कंप्यूटर में रुचि रखते हैं तो आपको ट्रैकबॉल के बारे में जानना आवश्यक है।

इस लेख में आपको ट्रैकबॉल क्या है, ट्रैकबॉल का इतिहास, ट्रैकबॉल के उपयोग, फायदे और नुकसान के बारे में बताया गया। जिससे आपको ट्रैकबॉल को समझने में आसानी होगी। तो चलिए बिना देरी किये के इस लेख को शुरू करते हैं और जानते हैं कि ट्रैकबॉल क्या है –

ट्रैकबॉल क्या है? (Trackball Kya Hai In Hindi)

ट्रैकबॉल एक कंप्यूटर इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कर्सर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

ट्रैकबॉल माउस की तरह दिखने वाली डिवाइस है जिसके बीच में एक बॉल लगी होती है और कर्सर को बॉल द्वारा कंप्यूटर स्क्रीन में नियंत्रित किया जा सकता है।

ट्रैकबॉल में माउस की तरह दो बटन भी लगे होते हैं, जिनके द्वारा कंप्यूटर स्क्रीन से किसी भी ऑब्जेक्ट का चयन किया जा सकता है।

जिस प्रकार माउस को कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाता है उसी तरह ट्रैकबॉल भी कंप्यूटर से कनेक्ट होता है।

कंप्यूटर में माउस के स्थान पर ट्रैकबॉल का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि कंप्यूटर में ऐसे बहुत से कार्य होते हैं जिन्हे माउस की तुलना में ट्रैकबॉल से आसानी से किया जा सकता है।

ट्रैकबॉल की परिभाषा क्या है? (Definition Of Trackball In Hindi)

ट्रैकबॉल एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर में किया जाता है जिसका उपयोग कंप्यूटर स्क्रीन पर कर्सर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

ट्रैकबॉल का इतिहास क्या है? (History Of Trackball In Hindi)

ट्रैकबॉल, माउस जैसी संरचना वाला एक इनपुट डिवाइस है, जिसका आविष्कार 1946 में राल्फ बेंजामिन ने किया था। शुरुआत में इसका नाम रोलर बॉल था। इसे पहले मिलिट्री सीक्रेट के लिए बनाया गया था। यह आम जनता के लिए नहीं बनाया गया था।

1960 और 70 के दशक में ट्रैकबॉल ज्यादा महंगे थे, तब इसका इस्तेमाल ज्यादातर सैन्य रडार फायर सिस्टम, उद्योग आदि में किया जाता था। बाद में इसे जनता के लिए भी जारी किया गया।

आज के समय में ट्रैकबॉल का इस्तेमाल कई कामों में किया जाता है और आज ऐसे ट्रैकबॉल बाजार में उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल यूजर्स आसानी से कर सकते हैं।

ट्रैकबॉल कैसे काम करता है? (How Does Trackball Work In Hindi)

कंप्यूटर स्क्रीन में कर्सर को नियंत्रित करने के लिए ट्रैकबॉल पर लगी बॉल को घुमाया जाता है और स्क्रीन में किसी ऑब्जेक्ट का चयन करने के लिए ट्रैकबॉल में दिए बटन को क्लिक करना होता है।

अन्य इनपुट उपकरणों के विपरीत, ट्रैकबॉल एक स्थान पर स्थिर रहता है और इसके लिए अधिक स्थान की आवश्यकता नहीं होती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे किसी भी सतह पर इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके लिए किसी पैड की जरूरत नहीं है।

ट्रैकबॉल के साथ काम करते समय माउस की तुलना में हाथ और कलाई की गति कम होती है, जिससे शारीरिक तनाव भी बहुत कम होता है। यदि आपके पास टेबल में पर्याप्त स्थान नहीं है तो ट्रैकबॉल एक बढ़िया उपकरण है। इसके लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं है। ट्रैकबॉल को एक स्थान पर स्थिर रखकर कंप्यूटर स्क्रीन में कर्सर को उससे जुड़ी बॉल से नियंत्रित किया जा सकता है।

ट्रैकबॉल के प्रकार (Types Of Trackball In Hindi)

ट्रैकबॉल अलग-अलग कंप्यूटर सतहों के लिए विकसित किये गये है। देखा जाए तो ट्रैकबॉल मुख्य रूप से दो तरह के होते हैं –

  • Serial Interface
  • Parallel Interface

Serial Interface Trackball (सीरियल इंटरफ़ेस ट्रैकबॉल)

सीरियल इंटरफेस ट्रैकबॉल प्रकार के ट्रैकबॉल मॉडल में सभी डेटा को सीरियल फॉर्मेट में एक-एक करके प्रसारित किया जाता है। जब एक डेटा को प्रोसेस्ड होता है तो प्रोसेसिंग रूम दुसरे डेटा को प्रवेश करने की अनुमति देता है।

Parallel Interface Trackball (समानांतर इंटरफ़ेस ट्रैकबॉल)

समानांतर इंटरफ़ेस ट्रैकबॉल प्रकार के ट्रैकबॉल में समानांतर ट्रांसमिशन मॉडल का उपयोग किया जाता है। इसमें पेंडिंग बिट्स के किसी भी वेटिंग पूल के बिना एक साथ कई बिट डेटा को एक्जीक्यूट करने की अनुमति होती है। इनकी गति सीरियल इंटरफ़ेस ट्रैकबॉल से अधिक होती है।

ट्रैकबॉल माउस की विशेषताएं (Features Of Trackball In Hindi)

ट्रैकबॉल माउस का उपयोग करने से पहले उपयोगकर्ता को इसके बारे में जानना आवश्यक है।

इस माउस में एक प्रकार की बॉल होती है जो कर्सर को मूव करने में मदद करती है।

यह एक उन्नत और आधुनिक माउस है।

इस माउस का आकार अन्य माउस के जैसा ही होता है।

इसकी संरचना उल्टे चूहे की तरह होती है।

ट्रैकबॉल का उपयोग (Uses Of Trackball In Hindi)

  • ट्रैकबॉल का उपयोग बहुत से कामो के लिए किया जाता है, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं –
  • ट्रैकबॉल का उपयोग कुछ विशेष प्रकार के गेम खेलने के लिए किया जाता है।
  • ट्रैकबॉल बड़े या अधिक दस्तावेज़ों को स्क्रॉल करने में बहुत मदद करते हैं।
  • ट्रैकबॉल का इस्तेमाल ग्राफिक डिजाइन में भी बखूबी किया जाता है। इसकी मदद से आप आकर्षक 2D, 3D इमेज बना सकते हैं।
  • ट्रैकबॉल के लचीलेपन के कारण इसे चलाने के लिए किसी सतह की आवश्यकता नहीं होती है।

ट्रैकबॉल के लाभ (Advantage Of Trackball In Hindi)

ट्रैकबॉल एक बहुत ही उपयोगी डिवाइस है, इसके कई फायदे हैं –

  • ट्रैकबॉल की स्पीड अच्छी होती है।
  • ट्रैकबॉल माउस की तुलना में अधिक सटीकता प्रदान करते हैं।
  • ट्रैकबॉल गेम खेलने के लिए एक बेहतरीन डिवाइस है।
  • ट्रैकबॉल को ज्यादा सर्विसिंग की आवश्यकता नहीं होती है।
  • ट्रैकबॉल को चलाने के लिए किसी पैड की आवश्यकता नहीं होती है।
  • उपयोगकर्ता के लिए अधिक आरामदायक, इसे आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
  • ट्रैकबॉल को ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं होती है।

ट्रैकबॉल के नुकसान (Disadvantages Of Trackball In Hindi)

ट्रैकबॉल के जहां कई फायदे हैं वहीं दूसरी तरफ इसके कुछ नुकसान भी हैं, आइए जानते हैं इसके कुछ नुकसानों के बारे में –

  • ट्रैकबॉल महंगे हैं।
  • ट्रैकबॉल का प्रयोग करते समय गेंद पर उचित नियंत्रण होना चाहिए, इसे चलाने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है।
  • तेज गति से गेम नहीं खेल सकते।
  • इसे ट्रैक करना आसान नहीं होता क्योंकि बॉल को हल्का घुमाने पर भी कर्सर में ज्यादा मूवमेंट होता है।

ट्रैकबॉल और माउस के बीच अंतर (Trackball Vs Mouse In Hindi)

ट्रैकबॉल और माउस का स्ट्रक्चर लगभग समान होता है लेकिन इनके बीच बहुत अंतर होता हैं जो इस प्रकार हैं –

  • उपयोगकर्ता आसानी से माउस का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन ट्रैकबॉल का उपयोग करने से पहले ट्रैकबॉल के बारे में कुछ निर्देशों को जानना आवश्यक है।
  • ट्रैकबॉल की गति माउस से बेहतर है।
  • माउस का उपयोग करने के लिए समतल सतह का होना आवश्यक है, लेकिन ट्रैकबॉल का उपयोग इंडोर और आउटडोर में भी किया जा सकता है।
  • माउस की तुलना में ट्रैकबॉल की सटीकता बेहतर होती है।
  • ट्रैकबॉल माउस से ज्यादा महंगे होते हैं।
  • माउस को ट्रैकबॉल की तुलना में उपयोग करने के लिए अधिक जगह की आवश्यकता होती है।
  • ट्रैकबॉल को अधिक सर्विस की आवश्यकता नहीं होती है लेकिन माउस को नियमित सर्विस की आवश्यकता होती है।

ट्रैकबॉल और माउस में मुख्य अंतर (Key Differences Between Trackball And Mouse In Hindi)

ये दोनों दिखने में लगभग एक जैसे होते हैं और काम भी एक जैसा होता है कंप्यूटर स्क्रीन में कर्सर को कंट्रोल करना है। ट्रैकबॉल का उपयोग करते समय स्क्रीन में कर्सर को नियंत्रित करने के लिए आपको पूरे हाथ का उपयोग नहीं करना पड़ता है। केवल इससे लगी बॉल को घुमाना होता है जबकि माउस को टेबल पर खिसकाना होता है।

ट्रैकबॉल की कंपनी बहुत कम है जिसके कारण ट्रैकबॉल को चुनने के ज्यादा विकल्प नहीं मिलते है लेकिन माउस कंपनी बहुत सारी है जो अलग-अलग तरह के डिजाइन के माउस का निर्माण करती है इसलिए आपके पास माउस चुनने के सबसे अच्छे विकल्प होते है।

माउस के सही उपयोग के लिए आपको माउस पैड या समतल सतह की आवश्यकता होती है ताकि कर्सर ठीक से काम कर सके, लेकिन ट्रैकबॉल के साथ ऐसा नहीं है। ट्रैकबॉल किसी भी सतह पर काम करने में सक्षम है, भले ही सतह समतल न हो, यह ठीक से काम करती है।

सार –

  • ट्रैकबॉल माउस एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग नोटबुक, लैपटॉप और कंप्यूटर में किया जाता है।
  • ट्रैकबॉल माउस एक उपकरण है जिसका उपयोग कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इनपुट देने के लिए किया जाता है।
  • इस माउस को ट्रैकबॉल माउस कहा जाता है क्योंकि इसमें एक बॉल लगी होती है जो कर्सर की गति को ट्रैक करती है।
  • यह माउस एक प्रकार की बॉल होती है जो स्क्रीन पर कर्सर या पॉइंटर को मूव करने में मदद करती है। इस माउस में दो बटन भी होते हैं जिनकी मदद से हम चीजों का चयन कर सकते हैं।
  • ट्रैकबॉल माउस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कर्सर को घुमाने के लिए हमें पूरे माउस को घुमाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें जो बॉल होती है उसके द्वारा हम कर्सर को बिना माउस हिलाये किसी भी स्थान पर घुमा सकते है।
  • माउस के दोनों बटन पर हमारी उंगलियां होती हैं और हमारा अंगूठा बॉल पर होता है जो उस बॉल को नियंत्रित करता है।
  • पहली ट्रैकबॉल का आविष्कार 1946 में राल्फ बेंजामिन ने किया था। उस समय इस बॉल का नाम रोलर बॉल रखा था।
  • इस माउस को कर्सर कंट्रोल डिवाइस भी कहा जाता है जो किसी भी सतह पर आसानी से काम कर सकता है।
  • अन्य माउस की तुलना में ट्रैकबॉल माउस का उपयोग करना कठिन होता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि यूजर को इसका स्ट्रक्चर समझ में नहीं आता या फिर वह कर्सर को मूव करने के लिए पूरा माउस घुमाने लगता है।
  • ये माउस काफी एडवांस और मॉडर्न होते हैं जिनका इस्तेमाल गेमर्स गेम खेलने के लिए भी करते हैं।

FAQs

ट्रैकबॉल किसे कहते है?
ट्रैकबॉल एक कंप्यूटर इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग माउस के स्थान पर कर्सर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

ट्रैकबॉल का आविष्कार किसने किया था?
ट्रैकबॉल का आविष्कार बेंजामिन ने 1946 में किया था।

ट्रैकबॉल का पहला नाम क्या था?
ट्रैकबॉल का पहला नाम रोलर बॉल था।

ट्रैकबॉल का उपयोग क्यों किया जाता है?
ट्रैकबॉल का उपयोग कर्सर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

ट्रैकबॉल का इस्तेमाल कहां किया जाता है?
ट्रैकबॉल का इस्तेमाल आमतौर पर कंप्यूटर के साथ किया जाता है।

ट्रैकबॉल कौन सी डिवाइस है?
ट्रैकबॉल कंप्यूटर की इनपुट डिवाइस है।

ट्रैकबॉल के प्रकार कितने होते हैं?
ट्रैकबॉल मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं – सीरियल इंटरफ़ेस ट्रैकबॉल और समानांतर इंटरफ़ेस ट्रैकबॉल।

क्या ट्रैकबॉल और माउस दोनों एक ही हैं?
ट्रैकबॉल की संरचना माउस के समान होती है, लेकिन ट्रैकबॉल माउस से बहुत अलग होता है। वैसे तो माउस के स्थान पर ही ट्रैकबॉल का इस्तेमाल किया जाता है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपके साथ ट्रैकबॉल क्या है और ट्रैकबॉल से जुड़ी लगभग सभी जानकारी शेयर की है जिसे पढ़कर आपको ट्रैकबॉल के बारे में जानकारी मिल गई होगी।

Leave a Comment