विटामिन D का रासायनिक नाम क्या है (Vitamin D Chemical Name In Hindi)

Vitamin D Ka Rasayanik Naam Kya Hai – सामान्य ज्ञान सब्जेक्ट के अंतर्गत विटामिन्स और उनकी कमी से होने वाली रोग के विषय में प्रश्न पूछे जा सकते हैं। और उन्हीं विटामिन में से एक है – विटामिन D।

शरीर को ठीक से काम करने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की पूर्ति नियमित रूप से आहार के माध्यम से पूरी की जा सकती है। इन्ही पोषक तत्वों में से एक है – विटामिन डी, जिसे सनशाइन विटामिन के नाम से भी जाना जाता है।

विटामिन डी की हड्डियों के स्वास्थ्य से लेकर इम्यूनिटी और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने के लिए जरूरत पड़ती है। अगर देखा जाए तो विटामिन डी हमारे लिए कई मायनों में जरूरी हो जाता है। क्योंकि यह विटामिन इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के साथ-साथ हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने में भी मददगार है।

विटामिन डी के चलते – बार बार बीमार होना, प्रतिरक्षा प्रणाली का कमजोर होना, घावों को ठीक होने में समय लगना, हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द, बालों का ज्यादा झड़ना आदि समस्याए देखी जा सकती है।

आज के इस लेख में हम आपको विटामिन D के रासायनिक नाम के साथ साथ अन्य सभी विटामिन के रासायनिक नाम, उनकी कमी से होने वाले रोग और स्त्रोत के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है विटामिन D का साइंटिफिक नेम क्या है (Vitamin D Ka Scientific Name Kya Hai) –

विटामिन D का रासायनिक नाम क्या है / विटामिन D का वैज्ञानिक नाम क्या है?

विटामिन D का रासायनिक या वैज्ञानिक नाम – कैल्सिफेराॅल (Calciferal) है। विटामिन D की कमी से रिकेट्स रोग होता है। विटामिन D सूर्य का प्रकाश, दूध, अण्डा आदि में पाया जाता है।

अन्य विटामिन के रासायनिक या वैज्ञानिक नाम (Chemical Or Scientific Names Of Other Vitamin In Hindi)

विटामिन – A (Vitamin – A )

रासायनिक नाम – रेटिनाॅल
इसकी कमी से होने वाले रोग का नाम – रतौंधी
स्त्रोत – गाजर, दूध, अण्डा, फल

विटामिन – B1 (Vitamin – B1)

रासायनिक नाम – थायमिन
इसकी कमी से होने वाले रोग का नाम – बेरी – बेरी
स्त्रोत – मुंगफली, आलू, सब्जियां

विटामिन – B2 (Vitamin – B2)

रासायनिक नाम – राइबोफ्लेबिन
इसकी कमी से होने वाले रोग का नाम – त्वचा का फटना, आँख का रोग
स्त्रोत – अण्डा, दूध, हरी सब्जियां

विटामिन – B3 (Vitamin – B3)

रासायनिक नाम – नियासिन
इसकी कमी से होने वाले रोग का नाम – पैरों में जलन होना, बाल सफेद
स्त्रोत – अंडे, फलिया ,मछली ,अनाज, मशरूम, नट्स

विटामिन – B5 (Vitamin – B5)

रासायनिक नाम – पैण्टोथेनिक अम्ल
इसकी कमी से होने वाले रोग का नाम – मासिक विकार (पेलाग्रा)
स्त्रोत – मांस, मूंगफली, आलू

विटामिन B6 – (Vitamin – B6)

रासायनिक नाम – पाइरीडाॅक्सिन
इसकी कमी से होने वाले रोग का नाम – एनीमिया, त्वचा रोग, दुर्बलता,नींद मे कमी तंत्रिका तंत्र कमजोर
स्त्रोत – दूध, मांस, सब्जियां

विटामिन – H/B7 (Vitamin – B7)

रासायनिक नाम – बायोटिन
इसकी कमी से होने वाले रोग का नाम – बालों का गिरना , चर्म रोग
स्त्रोत – यीस्ट, गेहूँ, अण्डा

विटामिन – B9 (Vitamin – B9)

रासायनिक नाम – फोलिक एसिड
इसकी कमी से होने वाले रोग का नाम – एनीमीया
स्त्रोत – शलजम साग, पालक, रोमेन सलाद, शतावरी, अण्डा

विटामिन – B12 (Vitamin – B12)

रासायनिक नाम – सायनोकोबालमिन
इसकी कमी से होने वाले रोग का नाम – पाण्डू रोग, एनीमिया
स्त्रोत – मांस, कजेली, दूध

विटामिन – C (Vitamin – C)

रासायनिक नाम – एस्कार्बिक एसिड
इसकी कमी से होने वाले रोग का नाम – स्कर्वी, मसूड़ों का फुलना
स्त्रोत – खट्टे फल, आँवला, नींबू, संतरा, नारंगी

विटामिन – D (Vitamin – D)

रासायनिक नाम – कैल्सिफेराॅल
इसकी कमी से होने वाले रोग का नाम – रिकेट्स
स्त्रोत – सूर्य का प्रकाश, दूध, अण्डा

विटामिन – E (Vitamin – E)

रासायनिक नाम – टेकोफेराॅल
इसकी कमी से होने वाले रोग का नाम – जनन शक्ति का कम होना
स्त्रोत – हरी सब्जियां, मक्खन, दूध

विटामिन – K (Vitamin – K)

रासायनिक नाम – फिलोक्वीनाॅन
इसकी कमी से होने वाले रोग का नाम – रक्त (खून) का थक्का न बनना
स्त्रोत – टमाटर, हरी सब्जियां, दूध

FAQs Related To Vitamin D Ka Rasayanik Naam

विटामिन D का रासायनिक नाम क्या होता है?
विटामिन D का रासायनिक नाम –कैल्सिफेराॅल (Calciferal) होता है।

विटामिन डी का फल क्या है?
विटामिन डी के लिए कई फल है, जैसे – संतरे, सेब, स्ट्रॉबेरी।

विटामिन डी का सबसे अमीर स्रोत क्या है?
विटामिन डी का सबसे अमीर स्रोत – सूर्य का प्रकाश, दूध, अण्डा आदि है।

विटामिन डी की कमी से होने वाले रोग का नाम क्या है बताइये?
विटामिन डी की कमी से होने वाले रोग का नाम – रिकेट्स है।

विटामिन D कैसे बढ़ाएं?
विटामिन D बढ़ाने के लिए विटामिन D से भरपूर चीजों का सेवन करे, जैसे – दूध, अण्डा आदि।

विटामिन डी का दूसरा नाम क्या है?
विटामिन डी का दूसरा नाम कैल्सिफेराॅल है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको विटामिन डी का वैज्ञानिक नाम क्या है (Vitamin D Ka Vaigyanik Naam Kya Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख विटामिन डी का रासायनिक नाम क्या है (Vitamin D Chemical Name In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment