हिमाचल प्रदेश का गठन कब हुआ था, हिमाचल प्रदेश की स्थापना कब हुई थी – Himachal Pradesh In Hindi

Himachal Pradesh Ka Gathan Kab Hua Tha – भारत में वर्तमान समय में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। हालांकि, आजादी से पूर्व भारत में कुल 565 रियासतें हुआ करती थी, आजादी के बाद 14 राज्यों का गठन हुआ और इसके बाद 29 राज्य बने और अब केवल 28 राज्य हैं।

हिमाचल प्रदेश भी भारत के 28 राज्यों के अंतर्गत आता है। हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य अपनी खूबसूरती और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इस जगह और ऊंचाई से गिरते झरनों को देखने के लिए साल भर लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं।

लेकिन क्या आप जानते है हिमाचल प्रदेश का गठन कब हुआ था, हिमाचल प्रदेश की स्थापना कब हुई थी? अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

आज के इस लेख में हम आपको हिमाचल प्रदेश का गठन कब हुआ था, हिमाचल प्रदेश की स्थापना कब हुई थी आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

हिमाचल प्रदेश का गठन कब हुआ था, हिमाचल प्रदेश की स्थापना कब हुई थी? जानें

हिमाचल प्रदेश भारत का 18 वां राज्य बना। हिमाचल प्रदेश का गठन / हिमाचल प्रदेश की स्थापना – 25 जनवरी 1971 को हुई थी।

संसद द्वारा दिसम्बर 1970 को हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम पास किया गया था, और नया राज्य हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी 1971 को अस्तित्व में आया था।

25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया। आजादी से पहले, हिमाचल प्रदेश ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत का हिस्सा था। आजादी के बाद इसका नाम चीफ कमिश्नर प्रोविंस ऑफ हिमाचल प्रदेश रखा गया। बाद में इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया।

1966 में पंजाब के पहाड़ी इलाकों को भी हिमाचल प्रदेश में शामिल कर लिया गया। 1971 में हिमाचल प्रदेश को भारत के एक राज्य का दर्जा मिल गया।

उत्तरी भारत में स्थित हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख जैसे केंद्र शासित प्रदेशों और पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड जैसे राज्यों से घिरा हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के बारे में

हिमाचल प्रदेश राज्य का नाम, संस्कृत शब्द “हेमा” से आया है जिसका मतलब होता है “बर्फ”। और राज्य के नाम का शाब्दिक अर्थ होता है “हिमालय की गोद में”। “हिमाचल” नाम का सुझाव संस्कृत विद्वान आचार्य दिवाकर दत्त शर्मा ने दिया था।

स्वतंत्रता के बाद, 15 अप्रैल 1948 को, हिमाचल प्रदेश मुख्य आयुक्त प्रांत के रूप में अस्तित्व में आया, जिसमें 28 रियासतें और चार जिले चंबा, मंडी, सिरमौर और महासू शामिल थे।

25 जनवरी 1971 को हिमाचल राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला और यह राज्य भारत के 18वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।

हिमाचल में 37,033 वर्ग किमी वन क्षेत्र है जो राज्य के कुल क्षेत्रफल का 66.52% है।हिमाचल में 9 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं जिनकी कुल लंबाई 1,208 किमी है, 19 राज्य राजमार्ग हैं जिनकी कुल लंबाई 1,625 किलोमीटर है और 45 प्रमुख जिला सड़कें हैं जिनकी कुल लंबाई 1753.05 किलोमीटर है।

शिमला-कालका टॉय ट्रेन” व कुल्लू में स्थित “द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क” विश्व धरोहर स्थल हैं।

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर को मशरूम उत्पादन के लिए “मशरूम सिटी” के रूप में जाने है, यह एशिया में सबसे तेजी से बढ़ते पहाड़ी शहरों में से एक है।

2 जुलाई 2013 को हिमाचल प्रदेश को देश का पहला धूम्रपान मुक्त राज्य घोषित किया गया। लाहौल जिले में स्थित “बारा शिगरी ग्लेशियर” हिमाचल का सबसे बड़ा ग्लेशियर है।

हिमाचल के चंबा जिले में स्थित हिल स्टेशन खजियार को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। जम्मू और कश्मीर के बाद हिमाचल प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा सेब उत्पादक राज्य है।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित हिक्किम नामक गांव में दुनिया का सबसे ऊंचा “डाकघर” और “मतदान केंद्र” है।

हिमाचल सरकार ने 2 अक्टूबर 2009 को गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्री से बने सभी प्रकार के पॉलिथीन बैग के उत्पादन, भंडारण, उपयोग, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।

केरल के बाद हिमाचल प्रदेश को भारत का दूसरा सबसे कम भ्रष्ट राज्य होने का खिताब प्राप्त है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको हिमाचल प्रदेश का गठन कब हुआ था (Himachal Pradesh Ka Gathan Kab Hua Tha) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख हिमाचल प्रदेश की स्थापना कब हुई थी (Himachal Pradesh Ki Sthapna Kab Hui Thi) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment