भैंस की उम्र कितनी होती है / भैंस का जीवनकाल कितना होता है?

भैंस की उम्र कितनी होती है – आपने अपने आसपास भैंसें तो जरूर देखी होंगी। भैंस उन जानवरों में से एक है जिसका दूध इंसान पीते हैं। लेकिन भैंस कितने साल तक जीवित रहती है या भैंस की अधिकतम आयु कितनी होती है? इसके बारे में आप नहीं जानते होंगे। तो आइये जानते है –

भैंस की उम्र कितनी होती है / भैंस का जीवनकाल कितना होता है?

भैंस या गाय की अधिकतम आयु 20 से 22 वर्ष तक हो सकती है। इस उम्र के बाद भैंस के लिए जीवित रहना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर पशुपालक भैंस या गाय खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ध्यान रखें कि उन्हें हमेशा कम उम्र के जानवर ही खरीदने चाहिए।

गाय भैंस की उम्र पता लगाने का तरीका

भैंस की उम्र अधिक है या कम, इसका पता उसके आगे के दांतों को देखकर लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि भैंस के सामने 8 दांत होते हैं। जब भैंस छोटी होती है तो उसके दांत तिकोना आकार के होते हैं। वहीं अगर भैंस युवावस्था में है तो उसके दांतों का आकार चौकोर होगा। इसके अलावा दूध के दांत और बाद में आने वाले दांत में भी कई अंतर हो सकते हैं। आपको बता दें कि दूध के दांत दिखने में छोटे होते हैं, और बाद में आने वाले दांत बड़े होते हैं।

ध्यान रखें कि भैंस के दांत जोड़ों में आते हैं। जब भैंस 2 साल की हो जाती है तो उसके दो दूध के दांतों के स्थान पर दो स्थायी दांत आ जाते हैं। इसके बाद जब भैंस तीन साल की हो जाती है तो उसके चार स्थायी दांत निकल आते हैं। वहीं, जब भैंस 4 साल की हो जाती है तो उसके 6 चौकोर दांत हो जाते हैं। जब भैंस 5 साल की हो जाती है तो उसके 8 दांत हो जाते हैं। यह प्रक्रिया भैंस के पूरे जीवन भर देखी जाती है। इसी प्रकार जब भैंस बूढ़ी हो जाती है तो उसके स्थायी दांत भी घिसने लगते हैं। उम्र के साथ, सभी स्थायी दांत भी खराब हो जाते हैं। पशुपालक भैंस के दांत देखकर उसकी उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं और यह तय कर सकते हैं कि उन्हें भैंस खरीदनी है या नहीं।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको भैंस की उम्र कितनी होती है (Bhains Ki Umra Kitni Hoti Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख भैंस का जीवनकाल कितना होता है (Bhains Ka Jeevankal Kitna Hota Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment