10 गांव के नाम हिंदी में (10 Gaon Ke Naam In Hindi) – 10 Village Names In Hindi

10 Gaon Ke Naam Hindi Me – आज के इस लेख में हम आपको 10 गांव के नाम के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

10 गांव के नाम हिंदी में ( 10 Village Names In Hindi)

10 गांव के नाम है –

  1. भादवामाता गांव
  2. मण्डफिया गांव
  3. बागेश्वर गांव
  4. जोगणिया माता गांव
  5. आत्रीमाता गांव
  6. आंवरीमाता गांव
  7. सुखानंद जी गाँव
  8. खाटू श्याम गांव
  9. होरी हनुमान जी गाँव
  10. मोड़ती माता गाँव

यंहा हमने आपको 10 गाँवो के नाम के बारे में जानकारी दे दी है। ये सभी गाँव भी है, और तीर्थ स्थान भी।

भारत के खूबसूरत गांव (Beautiful Villages Of India In Hindi)

अब हम आपको भारत के खूबसूरत गांव के बारे में जानकारी देने जा रहे है। भारत में ऐसे कई गांव हैं, जो अपनी अनोखी खूबसूरती के लिए न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी मशहूर हैं। आप इन गांवों में घूमकर खूब मौज-मस्ती कर सकते हैं। इन खूबसूरत गांवों में हरे-भरे जंगलों, पहाड़ों और नदियों के बीच शांतिपूर्ण पल बिताने में जो आनंद मिलता है, वह शायद किसी विदेशी देश में नहीं मिल सकता।

1) मावलिनॉन्ग

सबसे पहले बात करते हैं पूर्व मावलिनॉन्ग गांव की। ये गांव शिलांग में मौजूद है. आपको बता दें कि इस गांव को भारत का सबसे खूबसूरत गांव कहा जाता है और यहां मौजूद पेड़ों की जड़ों से बना लिविंग रूट्स ब्रिज पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।

2) लण्ढोर

खूबसूरती के मामले में यह किसी से कम नहीं है। उत्तराखंड की घाटियों में बसा यह गांव हिल स्टेशन के रूप में मशहूर है।

3) मलाणा

वैसे तो हिमाचल प्रदेश में कई खूबसूरत जगहें हैं लेकिन इस राज्य में मौजूद मलाणा गांव सबसे खूबसूरत जगह मानी जाती है। मलाणा गांव अपने पहाड़ों और खूबसूरत नज़ारों के लिए बहुत मशहूर है।

4) रवंगला

पूर्वी भारत में सिर्फ मावलिनॉन्ग गांव ही खूबसूरती के मामले में मशहूर नहीं है बल्कि सिक्किम का रवंगला गांव भी मशहूर है। यह गांव पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यह जगह करीब 7 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

5) जंजैहली

हिमाचल प्रदेश में मलाणा गांव के बाद सबसे खूबसूरत जगह और गांव जंजैहली है। पहाड़ों के बीच बसा यह गांव प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। पार्टनर के साथ घूमने का अलग ही मजा है।

6) नाको

लद्दाख और तिब्बत सीमा पर स्थित नाको गांव अपने प्राचीन मठ के लिए बहुत प्रसिद्ध स्थान है। इस गांव में मौजूद खूबसूरत झील में आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। यह हनीमून प्लेस के रूप में भी मशहूर है।

7) छितकुल

छितकुल जिसे कई लोग चितकुल के नाम से भी जानते हैं। यह गांव भारत का आखिरी गांव है जो चीन सीमा पर स्थित है। यह हिमालय की गोद में बसा सबसे ऊंचा गांव है।

8) जाइरो

भारत के पूर्वी राज्य यानी अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत पहाड़ियों में स्थित जाइरो गांव किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह पूर्वी राज्यों में एक हिल स्टेशन के रूप में भी प्रसिद्ध है।

9) लाचेन

सिक्किम का लाचेन एक वीरान शहर यानी गांव है, जो खूबसूरती के मामले में किसी जन्नत से कम नहीं है। दोस्तों या पार्टनर के साथ यहां घूमने का अलग ही मजा है।

10) दिस्कित

लेह में स्थित यह गांव अपने शांतिपूर्ण वातावरण और खूबसूरत नजारों के लिए पूरे भारत में मशहूर है। इस गांव के आसपास के विशाल पहाड़ इसका खूबसूरती से वर्णन करते हैं।

11) लाचुंग, सिक्किम

तिब्बत सीमा से सटा लाचुंग नाम का गांव एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है. करीब 8,858 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस गांव में आप खुद को बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा हुआ पाएंगे। यह जगह गंगटोक से करीब 118 किलोमीटर दूर है जो आपको लंबी यात्रा का आनंद भी देगी।

12) कसौनी, उत्तराखंड

दिल्ली से करीब 400 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित कसौनी गांव बागेश्वर जिले में कोसी और गोमती नदियों के बीच स्थित है। समुद्र तल से करीब 6,075 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह गांव प्रकृति का अनमोल नमूना है। घने जंगलों और पहाड़ों के बीच बसा यह गांव पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है।

13) तकदाह, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में मौजूद तकदाह नाम का छोटा सा गांव देश की सबसे खूबसूरत जगहों में गिना जाता है। बड़े शहरों से दूर यह गांव प्रकृति का अद्भुत नजारा पेश करता है। यहां की पहाड़ियां और घने जंगल ट्रैकिंग के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। यहां हिमालय की ऊंची चोटियों का नजारा और चाय के बागान भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

14) खिमसर, राजस्थान

उत्तर भारत का एक छोटा सा गांव खिमसर, राजस्थान की धड़कन कहा जाता है। चारों तरफ से थार रेगिस्तान से घिरा यह गांव किसी अद्भुत पर्यटन स्थल से कम नहीं है। इस जगह पर आप जीप या ऊंट पर सवार होकर रेगिस्तानी सफारी का आनंद ले सकते हैं। रेगिस्तानी इलाकों में रात के समय कैंपिंग करने का एक अलग ही मजा है, खिमसर में भी इसकी सुविधा है।

15) इडुक्की, केरल

इडुक्की केरल के पश्चिमी घाट का सबसे ऊंचा स्थान है. यहां की खूबसूरत झीलें, झरने और घने जंगल इस जगह की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। इस गांव में आपको पेड़-पौधों की कई ऐसी प्रजातियां मिलेंगी जो आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी। आप इडुक्की आर्क डैम के पास कैंपिंग का भी आनंद ले सकते हैं। इस गांव में आने के बाद स्थानीय निवासियों के साथ पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेना न भूलें।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको 10 गांव के नाम हिंदी में (10 Gaon Ke Naam In Hindi) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख 10 गांव के नाम हिंदी में (10 Gaon Ke Naam Hindi Me) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment